App

प्रसाद बांटने के पीछे छिपा है 'मेरा से सबका' होने का भाव: देवता को चढ़ाए भोग का असली मतलब क्या है?

देवता को भोग अर्पित करने के पीछे का कारण क्या है, प्रसाद बांटने के लिए 'मेरा' से 'सबका' होने के भाव क्यों जुड़ा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानें.

प्रसाद बांटने के पीछे छिपा है 'मेरा से सबका' होने का भाव: देवता को चढ़ाए भोग का असली मतलब क्या है?

हिंदू धर्म में बिना भोग के पूजा को अधूरा माना जाता है. हम भगवान को कई खाद्य सामग्री भोग के रूप में अर्पित करते हैं. ध्यान दें, प्रसाद बांटने और 'मेरा से सबका' होने का संबंध बहुत गहरा है. लेकिन सवाल यह है कि क्या भगवान को भूख लगती है? देवता को चढ़ाए भोग का क्या असली मतलब होता है, प्रसाद बांटने के पीछे क्या रहस्य छिपा है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

देवताओं को क्यों चढ़ाया जाता है भोग

हिंदू धर्म में अगर देवताओं की पूजा करते समय भोग न चढ़ाएं तो उपासना अधूरी मानी जाती है. भोग में अनेक तरह की सामग्री अर्पित की जाती है, फल, मिठाई, खीर, पंचामृत आदि. ध्यान रहे भोग लगाने के पीछे का मतलब यह नहीं है कि भगवान को सच में भूख लगती है बल्कि भगवान को भोग अर्पित करने को लेकर श्रद्धा और समर्पण का भाव छिपा होता है. इसके पीछे का भाव होता है कि हम जो भी कमा रहे हैं या हमारे पास जो भी है वह हमारे भगवान का ही दिया हुआ, ऐसे में जब भगवान को भोग अर्पित किया जाता है तो भगवान को आभार व्यक्त किया जाता है. भोग लगाने से भगवान तृप्त होते हैं.

क्या होता है प्रसाद?

पूजा करते हुए भगवान को जो भी भोग अर्पित करते हैं, जैसे- फल, मिठाई, अन्य भोजन सामग्री, पूजा के बाद वही भोग भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि प्रसाद में पूजा की सकारात्मक ऊर्जा समाई होती है, ऐसा माना जाता है कि प्रसाद में भगवान का आशीर्वाद बसा होता है. जिसे सम्मान से ग्रहण करना चाहिए.

प्रसाद में है 'मेरा से सबका' होने का भाव

मंदिर में या घर की पूजा में भगवान को जो भोग चढ़ाया जाता है वह प्रसाद के रूप में हमारे हाथ में आता है तो यह केवल मिठाई, फल या पंचामृत न होकर भगवान का आशीर्वाद होता है. प्रसाद बांटने की परंपरा इस बात का प्रतीक है कि जो भी हमें मिला है, वह अकेले हमारा न होकर सबका है. प्रसाद 'मेरा से सबका' होने की भावना को दर्शाता है. जब प्रसाद बांटा जाता है तो इस बात को ध्यान में रखा जाता है कि यह सबको मिले, इसे पाने के लिए न तो कोई छोटा है, न बड़ा, न अमीर और न तो गरीब. भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए सब एक हैं.

प्रसाद लेने के नियम

  • मंदिर या पूजा स्थल पर जाएं तो उससे पहले अपने आप को और अपने हाथ को शुद्ध कर लें.
  • प्रसाद लेते समय मन में इस बात को लेकर जल्दबाजी न करें कि कहीं प्रसाद खत्म न हो जाए.
  • पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद को ग्रहण करें.
  • प्रसाद ग्रहण करने का एक नियम यह भी है कि हमेशा दाएं हाथ से ही प्रसाद लें और बायां हाथ नीचे रखें.
  • प्रसाद को रास्ते में न खाएं घर में बैठ कर मन को शांत करके खाएं.
  • प्रसाद को भूल से भी जमीन पर न गिरने दें, गिर जाए तो उसे जमीन से उठाकर आदरपूर्वक कहीं रख दें.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, किसी भी अनुष्ठान से पहले योग्य पुरोहित से सलाह लेकर ही करें, अपनी श्रद्धा अनुसार.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More