App

PM Modi के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे, पूजा कर लिया संकल्प

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी कि आज दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री के तौर पर अपने राजनीतिक सफर के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा की. साथ ही देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की.

PM Modi के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे, पूजा कर लिया संकल्प
Image Credit: Narendra Modi X

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के सरोजनी नगर के श्री विनायक मंदिर में पूजा की. सरकार के प्रमुख के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी आज 25 साल पूरे कर रहे हैं. इस दौरान पीएम ने विधिवत पूजा कर देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प को दोहराया.        

2014 में बने थे प्रधानमंत्री 
प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने का ये अवसर उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक कार्यकारी नेतृत्व की शुरुआत की थी. इसके बाद वो गुजरात के सीएम रहे. वहीं 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. बता दें कि पीएम मोदी ने  प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का नेतृत्व किया है.  

पीएम ने क्या कहा? 
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने देश वासियों से मिल रहे विश्वास और समर्थन के प्रति आभार जताया है. बता दें कि सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने के सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात से लेकर केंद्र की राजनीति तक लंबी पारी पूरी की है. इसको लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.      

सोशल मीडिया पर क्या लिखा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भक्ति का श्लोक का वीडियो डालते हुए लिखा,  मनुष्य को निरंतर भक्ति भाव से सेवा करनी चाहिए. वास्तव में यही सबसे श्रेष्ठ पुण्य-कार्य है. हे राजाओं में श्रेष्ठ. आपको यश, पुण्य, महिमा और स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी.  

किसने-किसने दी बधाई 
वहीं पीएम के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री को इसके लिए शुभकामनाएं दीं.

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने क्या कहा? 
वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधान सेवक के रूप में उनकी लंबी यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को देशव्यापी अभियान का रूप दिया है. उन्होंने कहा कि ये यात्रा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र से प्रेरित रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More