)
दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास शनिवार को भी प्रदर्शन हुआ है. सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे AISA और AISF से जुड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. इसमें आइसा प्रेसिडेंट नेहा वोरा भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों के जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर मौके से ले जाया गया.
असल में प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की थी. पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती भी की गई थी. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इलाके में BNSS के तहत धारा 163 लागू थी.
इसके बावजूद AISA और AISF के कार्यकर्ता और उनसे जुड़े अन्य लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की. बताया गया कि AISA ने दोपहर 1 बजे प्रदर्शन का आह्वान किया था.
प्रदर्शन स्थल की ओर जाने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बैरिकेडिंग के पास रोक दिया. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. कुछ लोगों को पुलिस की बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया. वहीं, कुछ कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और विरोध जताने लगे.
नेहा बोरा भी प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंची थीं.
उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. मौके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की गई. विजुअल्स में एक बैरिकेड को उठाकर फेंकते हुए भी देखा गया.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले से सुरक्षा बढ़ा दी थी. प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी. पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई थी, ताकि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका जा सके.
AISA की ओर से सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. इसी के तहत कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. शुक्रवार को भी इसी सिलसिले में जंतर मंतर के आसपास प्रदर्शन हुआ था. पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने और BNSS के तहत धारा 163 लागू होने के कारण प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका गया.
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रोकने और आगे बढ़ने को लेकर तनाव की स्थिति बनी. कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों से मौके से हटाया गया. कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे. (इनपुट ज़ी टीवी)