Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के लगभग 10,000 युवाओं को रोजगार के अवसर देने जा रही है. रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को राज्य-स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.
बस्तर में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद बाढ़ के हालात बिगड़े हुए हैं. वहीं कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और सीएम साय को संवेदनहीन बताया.
रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश के बीच दो आरक्षकों को लाइन अचैट किया गया है. गोपनीय सूचना लीक होने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई की है. साथ ही टीआई स्तर के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है.
Bastar Former Maoist Pass 10th: जिस उम्र में कई लोगों की पढ़ाई खत्म हो जाती है, उसी उम्र में बस्तर के तीन पूर्व माओवादी फिर से छात्र बने. दोबारा पढ़ाई शुरू करने के बाद तीनों ने 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिविजन से सफलता हासिल की है. आइए इन पूर्व नक्सलियों का बंदूक से किताब उठाने का सफर जानते हैं.
छत्तीसगढ़ में गांवों के विकास के लिए 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं के जरिए विकसित ग्राम पंचायत योजना शुरू की जा रही है. इसमें ग्रामीण अपनी जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी करेंगे.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए.
छत्तीसगढ़ में आज से प्रीमियम शराब दुकानों पर कैशलेस भुगतान व्यवस्था लागू होने जा रही है. अब ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए यूपीआई, डेबिट कार्य या अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान करना होगा. आबकारी विभाग के इस फैसले का उद्देश्य ओवररेटिंग पर रोक लगाने के साथ भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है.
Chhattisgarh News: बस्तर संभाग के जगदलपुर स्थित कोहकापाल गांव में गड़े धन के लालच में 12 साल के बच्चे की नरबलि की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने गेस्ट टीचर के लिए नई नीति 2026 को मंजूरी दे दी है. इसमें पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव और हनुमान अंश से जुड़े प्रस्ताव पर भी फैसला लिया गया है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा की संजू देवी ने चोट और सर्जरी के बाद शानदार वापसी करते हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता. छोटे से गांव केराकछार से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली संजू ने अपने संघर्ष, परिवार के सहयोग और खेल के प्रति जुनून के बारे में बताया. उनकी कहानी मुश्किल हालात से उबरकर सफलता हासिल करने की मिसाल है.
Chhattisgarh News: भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों रुपये के लोहा-स्क्रैप चोरी केस की जांच अब CBI को सौंप दी गई है. अब से इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी. इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Jagdalpur News: बस्तर के जगदलपुर में चक्रवाती तूफान की वजह से हुई भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इंद्रावती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे 1973 में बना 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है.
Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मंगलवार को एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Chhattisgarh News: रायपुर में आज (28 सितंबर) को गणेश झांकियों का विसर्जन होगा. विसर्जन की प्रक्रिया शाम 6 बजे शुरू होगी. इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और सुरक्षा के लिए थ्री लेयर प्लान बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ के बीच वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 18 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया. जिले में अब तक 1200 से अधिक लोगों का रेस्क्यू हुआ है. इंद्रावती का जलस्तर घटा है, लेकिन निचले इलाकों में खतरा अभी बरकरार है.
कोंडागांव में तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है, लेकिन इसका असर बाजार और खेतों में दिखाई दे रहा है. फसलों को नुकसान और सब्जियों की कम आवक से टमाटर के दाम 20 से बढ़कर 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं.
रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों के इलाज से जुड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में अस्पताल का सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते नजर आ रहा है.
बस्तर जिले में बारिश थमने के बाद भी डैम से पानी छोड़े जाने से बाढ़ का संकट गंभीर है. 43 राहत शिविरों में साढ़े चार हजार से ज्यादा प्रभावित हैं. शनिवार को 130 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जबकि शुक्रवार को SDRF ने 88 लोगों को सुरक्षित निकाला था.
झीरम घाटी मामले पर आए फैसले को लेकर एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस दौरान झीरम घाटी मामले के पीड़ित और पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की है.
छत्तीसगढ़ के बालोद में मूसलाधार बारिश के चलते इरगुड़ा के पास रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन धसक गई. इसके चलते ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है. वहीं मौके पर पहुंचे डीआरएम ने पहुंचकर जायजा लिया.