भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /'नर्स के कहने पर मैंने ऐसा किया...', रायपुर में गर्भवती महिला के इलाज में बड़ी लापरवाही, गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

'नर्स के कहने पर मैंने ऐसा किया...', रायपुर में गर्भवती महिला के इलाज में बड़ी लापरवाही, गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों के इलाज से जुड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में अस्पताल का सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते नजर आ रहा है.

Written ByPooja
Published: Sep 27, 2026, 01:41 PM IST|Updated: Sep 27, 2026, 02:42 PM IST
joinshare
'नर्स के कहने पर मैंने ऐसा किया...', रायपुर में गर्भवती महिला के इलाज में बड़ी लापरवाही, गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

About the Author

    Pooja

    Pooja

    पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल के भीतर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते हुए दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि नर्स के कहने पर गार्ड ने गर्भवती महिला को ड्रिप लगाई. मामले का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.  

    इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि, एक गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते हुए दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर के मातृ एवं शिशु अस्पताल का वायरल वीडियो शुक्रवार 25 सितंबर की शाम का है. दावा किया जा रहा है कि, उस समय अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे. इसके बावजूद यह बात सामने आई है कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज के हाथ से ड्रिप हटाकर और कैनुला पर कैप लगाया.

    परिजनों का आरोप
    मरीजों के परिजनों ने बताया कि गार्ड ने वार्ड में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कई महिलाओं के ड्रिप हटा दिए और कैनुला को कैप कर दिया. एक मामले में मरीज के हाथ से ड्रिप आसानी से नहीं निकल रहा था. महिला ने नर्स को बुलाने के लिए कहा, लेकिन गार्ड ने बस ट्यूब को जोर से खींचकर निकाल दिया और कैनुला को कैप कर दिया.

    नर्स के कहने पर हटाई ड्रिप
    ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स वर्षा यादव ने बताया कि वह एक ऐसी मरीज की देखभाल में व्यस्त थीं, जिनकी सर्जरी का यह पहला दिन था. दूसरे वार्ड में 12 मरीज ऐसे थे जिनकी सर्जरी को दो दिन हो चुके थे. उनकी ड्रिप का काम पूरा हो चुका था. हालांकि एक मरीज की ड्रिप खत्म हो गई थी और उनके रिश्तेदार बार-बार इस बात की जानकारी उन्हें दे रहे थे. इसलिए उन्होंने गार्ड को सिर्फ कैनुला पर कैप लगाने के लिए भेजा था. नर्स के अनुसार, गार्ड ने कोई और इलाज नहीं किया.

    जिला अस्पताल के डॉक्टर ने कही कार्रवाई की बात 
    रायपुर जिला अस्पताल के डॉ. भेनुज सिन्हा ने बताया कि ड्रिप लगाने और कैनुला लगाने या हटाने जैसे काम स्टाफ नर्स करती हैं. वीडियो में अगर गार्ड कैपिंग का काम करते हुए दिख रहा है, वह गलत तरीके है. इस मामले में नोटिस जारी किया जाएगा. डॉ. सिन्हा ने कहा कि इंचार्ज नर्स को भी निर्देश दिए जाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा होती है, तो संबंधित स्टाफ सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Chhattisgarh News