भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /छत्तीसगढ़ में अभी थमा नहीं मानसून...सरगुजा-सूरजपुर सहित इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, रायपुर-राजनांदगांव समेत 12 जिलों में चलेगी आंधी, 2 दिन बाद खुला महादेव घाट पुल

छत्तीसगढ़ में अभी थमा नहीं मानसून...सरगुजा-सूरजपुर सहित इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, रायपुर-राजनांदगांव समेत 12 जिलों में चलेगी आंधी, 2 दिन बाद खुला महादेव घाट पुल

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Written ByPooja
Published: Sep 28, 2026, 11:01 AM IST|Updated: Sep 28, 2026, 11:36 AM IST
joinshare
छत्तीसगढ़ में अभी थमा नहीं मानसून...सरगुजा-सूरजपुर सहित इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, रायपुर-राजनांदगांव समेत 12 जिलों में चलेगी आंधी, 2 दिन बाद खुला महादेव घाट पुल

About the Author

    Pooja

    Pooja

    पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी पूरी तरह थमी नहीं है. प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. हालांकि बारिश थमने के बाद अब नदियों नालों का जलस्तर घटने से राहत मिली है. रायपुर में महादेव घाट पुल पर आवाजाही बहाल कर दी गई है.  

    रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है. खराब मौसम के इस दौर में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं बारिश रुकने के बाद नदियों और नालों में जलस्तर कम हो गया है. रायपुर में महादेवघाट पुल पर लोगों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है. अमलेश्वर जाने वाला यह रास्ता पिछले दो दिनों से बंद था.

    रायपुर का मौमस
    28 सितंबर को राजधानी रायपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान के 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

    दुर्ग सबसे गर्म
    राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6°C दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C था, जो पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज किया गया. माना एयरपोर्ट पर तापमान 31.4°C अधिकतम और 22.5°C न्यूनतम तापमान रहा, बिलासपुर में 30.7°C अधिकतम और 22.7°C न्यूनतम और जगदलपुर में 31.4°C अधिकतम तापमान और 21.6°C में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

    क्या है मौसम का हाल?
    मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को सुबह 8:30 बजे मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी इलाके में बना हुआ था. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है. बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) फैला हुआ है.

    इंद्रावती नदी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड
    इस बीच, चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण इंद्रावती नदी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बस्तर में इंद्रावती नदी के लिए खतरे का निशान 8.3 मीटर तय है. इससे पहले सबसे ज़्यादा जलस्तर 12.18 मीटर 9 जुलाई, 1973 को दर्ज किया गया था, जबकि रविवार, 27 सितंबर को नदी का जलस्तर बढ़कर 12.39 मीटर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. हालांकि अब नदी का उग्र बहाव कम होता दिख रहा है. बस्तर में हालात सामान्य होने के साथ ही नेशनल हाईवे 30 और नेशनल हाईवे 63 पर यातायात बहाल कर दिया गया है. हालांकि, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस इलाके में आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइज़री जारी की है, क्योंकि बस्तर के सभी झरने जिनमें चित्रकोट और तीरथगढ़ शामिल हैं, अभी पूरे उफान पर हैं. प्रशासन ने पर्यटकों से झरनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Chhattisgarh News