छत्तीसगढ़ के पांच विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है. इनमें खड़गवां, सोनहत, बलौदाबाजार, बतौली और घरघोड़ा शामिल हैं. टीबी मरीजों की पहचान, जांच, इलाज और जागरूकता अभियान के जरिए इन क्षेत्रों ने यह उपलब्धि हासिल की.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक दंपत्ति को बड़ी राहत दी है. कोर्ट 22 साल से संतान की आस लगाए दंपति को IVF इलाज कराने की अनुमति दे दी है.
सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड के दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई गई है. जबकि इस वारदात की साजिश करने वाले को उम्रकैद का फैसला सुनाया है. इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली है. आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं.
Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
570 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले में EOW की छठी चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम का जिक्र आया है. एजेंसी ने विधायक देवेद्र यादव और मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच वॉट्सऐप चैट का हवाला दिया है, जिसमें कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने की बात कही गई है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ का अपना दो दिन का दौरा टाल दिया है, जो 7 और 8 अक्टूबर को होना था. ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा जिले में प्रसिद्ध दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर में चित्रकूट जलप्रपात और कवर्धा जिले में भोरमदेव मंदिर जाना था.
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शाम और रात के समय यहां गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान है. लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
सक्ती जिले में 7 महीने की गर्भवती सरपंच को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने गर्भावस्था को अहम मानते हुए अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाही पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, कोर्ट ने क्या कहा है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
बालोद एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने महज 8 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि, पीड़िता पर हमला करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसका प्रेमी ही था.
Chhattisgarh Weather Update: 6 अक्टूबर को राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, राजधानी रायपुर में आज धूप खिलेगी और मौसम भी साफ रहेगा.
Bilaspur News: बिलासपुर में सास ने बहू को उसके पुराने प्रेमी से घंटों तक बात करने से रोका और उसका मोबाइल फोन छीन लिया, तो गुस्से में आकर बहू ने सास को कीटनाशक मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पिला दिया. सास को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराना पड़ा.
बालोद में दिनदहाड़े एक छात्रा के ऊपर युवकों ने एसिड फेंक दिया. जिससे छात्रा पूरी तरह से झुलस गई है. बताया जा रहा है कि यह छात्रा एक पुलिस विभाग में वाहन चालक की बेटी है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने बस्तर इलाके की बदलती तस्वीर को लेकर भी कई बातें कहीं. इसके अलावा, उन्होंने नक्सलियों को कांग्रेस का रोल मॉडल क्यों कहा? आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
Chhattisgarh News: रायपुर में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा का सहयोग केंद्र फिर शुरू हो गया है. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा अहम माना जा रहा है. आज वे SING फोरम 2026 में निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता पेश करेंगे, जबकि 6 अक्टूबर को CEO राउंड टेबल में सिंगापुर के उद्योगिपतियों से संवाद करेंगे.
छत्तीसगढ़ से मानसून लौटने लगा है, जिस वजह से बारिश कम होने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि एक बार फिर से प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 6 से 8 अक्टूबर के बीच गरच-चमक और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. उन्होंने रायपुर में एक युवा संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार की रणनीति पर अपनी बात रखी. इतना ही नहीं उन्होंने यूपी-पंजाब चुनाव को लेकर भी कहा है.
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है, जबकि अगले दो दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
Chhattisgarh News: खैरागढ़ में दो लोगों को पकड़ा गया है. वे रात में नदी किनारे तंत्र-मंत्र कर रहे थे. सुनसान जगह पर हलचल देख ग्रामीण वहां पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 8 लोग धन निकालने के लिए तंत्र क्रिया करने आए थे.
बस्तर में आत्मसमर्पित माओवादी गीता नारोटे और रामधर कश्यप ने छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की है. पूर्व नक्सल कमांडर सेतु दादा ने मास्टर जी बनकर साथियों को पढ़ाया और नतीजा ये रहा कि आज उनके पढ़ाए कई साथी 10वीं पास कर चुके हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. जहां वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे. साथ ही वे सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद ज्यादातर जिलों में गर्मी-उमस का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में बीजापुर को छोड़कर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भी बारिश की संभावना कम जताई है.