भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /बालोद एसिड अटैक मामलाः 8 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार, आखिर प्रेमी ने क्यों रची हमले की साजिश?

बालोद एसिड अटैक मामलाः 8 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार, आखिर प्रेमी ने क्यों रची हमले की साजिश?

बालोद एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने महज 8 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि, पीड़िता पर हमला करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसका प्रेमी ही था.

Written ByManish Kushawah
Published: Oct 06, 2026, 04:50 PM IST|Updated: Oct 06, 2026, 04:53 PM IST
joinshare
बालोद एसिड अटैक मामलाः 8 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार, आखिर प्रेमी ने क्यों रची हमले की साजिश?
Image Credit: ZEE NEWS

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक छात्रा पर दो युवकों ने एसिड अटैक कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने महज 8 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि इस खौफनाक वारदात का मास्टरमाइंट कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का प्रेमी ही था. आगे बताया कि शादी से इनकार करने और दूसरे किसी से अफेयर के शक में वारदात को अंजाम दिया था.

दरअसल, यह मामला पॉश इलाके सिंचाई कॉलोनी का है. जहां सोमवार दोपहर को छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उस पर एसिड फेक दिया, जिससे छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था. इतना ही नहीं उसका एक हाथ भी गंभीर रूप से जल गया था.

तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता 5 अक्टूबर की दोपहर 12.30 बजे लाईब्रेरी से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान अज्ञात युवकों ने अचानक एसिड फेंक दिया. एसिड फेंकने के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गए. वहीं एसिड से झुलसी छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विशेष जांच टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की. उसके बाद टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो कुंदरूपारा निवासी यश कुमार सोनकर पर शक हुआ. इसके बाद कड़ी पूछताछ के बाद यश ने एसिड अटैक का पूरा राज खोल दिया. आरोपी ने कबूला कि युवती ने शादी से इनकार कर दिया था. वारदात से तीन महीने पहले आरोपी ने अपने बीजापुर निवासी स्कूल के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर एसिड अटैक की साजिश रची थी.

ये भी पढ़ेंः बालोद में पुलिस ड्राइवर की बेटी पर एसिड अटैक, दिनदहाड़े चेहरे पर फेंका तेजाब; आरोपी फरार

सूनी सड़क पर किया हमला
योजना के मुताबिक, यश ने करण को 26 सितंबर को ही बालोद बुला लिया था. दोनों ने गणेश विसर्जन झांकी की भीड़ में हमला करने के लिए तेजाब भी खरीदा था, लेकिन चाक-चौबंद सुरक्षा के डर से कदम पीछे खींच लिए. आखिरकार 5 अक्टूबर को मौका पाकर करण ने सूनी सड़क पर छात्रा को निशाना बनाया. तांदुला डैम के रास्ते कोंडागांव भाग निकला.

दबोचा गया मुख्य हमलावर
यश की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुख्य हमलावर करण कुंजाम को कोंडागांव से धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं या युवतियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि और छेड़छाड़ की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Chhattisgarh News