App

बालोद में पुलिस ड्राइवर की बेटी पर एसिड अटैक, दिनदहाड़े चेहरे पर फेंका तेजाब; आरोपी फरार

बालोद में दिनदहाड़े एक छात्रा के ऊपर युवकों ने एसिड फेंक दिया. जिससे छात्रा पूरी तरह से झुलस गई है. बताया जा रहा है कि यह छात्रा एक पुलिस विभाग में वाहन चालक की बेटी है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बालोद में पुलिस ड्राइवर की बेटी पर एसिड अटैक, दिनदहाड़े चेहरे पर फेंका तेजाब; आरोपी फरार
Image Credit: ZEE News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सिटी कोतवाली के आमापारा इलाके में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रही 22 साल की छात्रा पर एक युवक ने पीछे से दौड़कर एसिड फेंक दिया. एसिड अटैक से छात्रा का चहरा पूर तरह से झुलस गया. साथ ही दोनों हाथ भी गंभीर रूप से जल गए हैं. पीड़िता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

ZEE News को मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पुलिस विभाग में एक वाहन चालक की पुत्री बताई जा रही है. वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. सोमवार के दिन दोपहर को लाइब्रेरी से लौटते वक्त सुनसान मोड़ पर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया. हमले के बाद छात्रा ने साहस दिखाते हुए दौड़कर अपनी जान बचाई.

पुलिस महकमें में  हडकंप
पुलिसकर्मी की बेटी पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी तत्काल ग्राउंड पर उतरे. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना. इतना ही नहीं पूरे शहर के सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

आरोपी तुरंत हो गया फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच 20 से 22 वर्ष की एक युवती सिंचाई कॉलोनी स्थित लाइब्रेरी गई थी. वहां से वापस लौटते समय एक अज्ञात युवक ने युवती के चेहरे पर एसिड डालकर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

जल्द आरोपी की गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं. सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More