App

रायपुर में मंत्रियों का दरबार: आज से शुरू हुआ भाजपा का सहयोग केंद्र, जानिए किस दिन कौन से मंत्री रहेंगे मौजूद

Chhattisgarh News: रायपुर में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा का सहयोग केंद्र फिर शुरू हो गया है. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे.

रायपुर में मंत्रियों का दरबार: आज से शुरू हुआ भाजपा का सहयोग केंद्र, जानिए किस दिन कौन से मंत्री रहेंगे मौजूद
Image Credit: आज से शुरू हुआ भाजपा का सहयोग केंद्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का राज्य-स्तरीय 'सहयोग केंद्र' आज (5 अक्टूबर) से विधिवत और नियमित रूप से फिर से शुरू होने जा रहा है. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू किए गए इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सीधे सरकारी मंत्रियों से जोड़ना और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करना है.

जानिए किस दिन कौन से मंत्री रहेंगे मौजूद
सहयोग केंद्र द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज 5 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की शिकायतें सुन रहे हैं. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 6 अक्टूबर को, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल 8 अक्टूबर को और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 9 अक्टूबर को लोगों की अर्जियों पर कार्रवाई करने और उनका समाधान करने के लिए केंद्र में मौजूद रहेंगे.

अगस्त में सिर्फ 9 दिन संचालित हुआ था सहयोग केंद्र
बता दें कि सहयोग केंद्र अगस्त में शुरू किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से यह केवल नौ दिनों तक ही चल पाया. अब इसे पूरी तरह से चालू कर दिया गया है ताकि आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी मामलों से जुड़ी जो भी समस्याएं हों, उन्हें सीधे प्रशासन तक पहुंचाया जा सके और उनका जल्द समाधान किया जा सके.

शिकायतों के समाधान में आएगी तेजी
बीजेपी के सहयोग केंद्र को फिर से शुरू करने की यह पहल संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. अगस्त में सिर्फ नौ दिन चलने के बाद अब इसे नियमित रूप से पूरी तरह चालू कर दिया गया है, जिससे आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपनी प्रशासनिक और स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान पा सकेंगे. मंत्रियों की रोजाना मौजूदगी न सिर्फ शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी, बल्कि शिकायतों के समाधान में तेजी भी लाएगी. यह व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और जनता की शिकायतों को सीधे तौर पर हल करने में एक मील का पत्थर साबित होगी.

बीजेपी का सहयोग केंद्र क्या है?
सहयोग केंद्र भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और राज्य कार्यालयों में चलने वाला एक ऐसा मंच है, जहां जनता की शिकायतों का समाधान किया जाता है. यहां पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के सामने सीधे अपनी विभागीय शिकायतें, स्थानीय मुद्दे और जनहित से जुड़े मामले रख सकते हैं. समस्याएं अलग-अलग मंत्री तय समय के अनुसार सुनते हैं, जैसे दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता केंद्र में मौजूद रहते हैं, ताकि वे लोगों की समस्याएं सुन सकें और उनके समाधान के लिए काम कर सकें.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More