छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुपोषण को लेकर अभी भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते सालों के मुकाबले कुपोषण की दर में थोड़ी सी कमाई आई है. लेकिन अभी भी लगभग 13,700 से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. आइए जानते हैं, इनके लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं.
Chhattisgarh News: रायपुर में गणेश चतुर्थी और जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व को देखते हुए 14 और 15 सितंबर को मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. नगर निगम ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं.
Kondagaon News: कोंडागांव जिले के केशकाल में भांगाराम देवी मंदिर में भादोम जात्रा के मौके पर सदियों पुरानी आदिवासी परंपरा निभाई गई. यहां लगी अनोखी अदालत में इंसानों की जगह 9 परगना के देवी-देवताओं की पेशी हुई.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के डांस पर सियासत तेज हो गई है. वहीं बीजेपी ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान बताया. कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए दो टूक जवाब दिया है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बिलासपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. जहां पर आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया. इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.
Explainer: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में COVID-19 और स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. इनमें एक मरीज कोरोना और दो मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं. चलिए इस एक्सप्लेनर के जरिए इनके लक्षणों, जांच की प्रक्रियाओं और इलाज के तरीकों को समझते हैं.
Chhattisgarh News: उरकुरा स्टेशन यार्ड के रीमॉडलिंग के कारण 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
बीजापुर के भोपालपटनम में अरबों साल पुराने इतिहास के सबूत मिले हैं. IISER भोपाल की रिसर्च में पता चला है कि पृथ्वी के शुरुआती दौर में प्लेट टेक्टोनिक्स और सबडक्शन जैसी भूगर्भीय गतविधियों के बारे में कई जानकारी हाथ लग सकती है. इससे यह भी पता चलेगा कि उस समय धरती कैसी थी?
Jheeram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी घटना की जांच और आरोपियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. दंतेवाड़ा के चिकपाल गांव के पूर्व सरपंच जोगा मरकाम के परिवार ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया.
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अभी मानसून की गतिविधियां धीमी हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनावों में पैसे देकर सदस्य बनाने की शिकायतों के बाद सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के नॉमिनेशन को रोक दिया गया है. दोनों नेताओं पर एक निजी एजेंसी के जरिए सदस्यता दिलाने में मदद करने का आरोप है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. UCC के ड्राफ्ट में समाज के सभी वर्गों के विचार शामिल करने के लिए दुर्ग संभाग से एक जन-संवाद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
Mahtari Vandan Yojana: बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना की लिस्ट से लगभघ 5925 महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें 2 हजार की मृत्यु हो चुकी है, जबकि बाकी महिलाएं गलत तरीके से लाभ ले रही थीं. जांच के बाद यह कार्रवाई की गई.
Niyad Nellanar Yojana: नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के गढ़ गहे जाने वाले गांवों तक विकास की बहार देखने को मिल रही है. कभी इन इलाकों में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे. आइए जानते हैं, कि नियद नेल्लानार योजना क्या है. इसके क्या-क्या फायदे हैं.
छत्तीसगढ़ में सिंचाई योजनाओं को बड़ी सौगात मिली है और जल संसाधन विभाग ने 36 सिंचाई कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. इससे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में काम होंगे.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के 105 सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर अवस्था में पहुंच गई है. बारिश में छत से पानी टपकता है, फर्श और खिड़कियां टूटी हुई हैं. इन स्कूलों में बच्चों से लेकर शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है. वहीं प्रशासन नए-नए कमरों की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही है.
CG Tourism: छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. घने जंगल, तेजी से बहते झरने और बादलों से घिरे पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आप बारिश के मौसम में छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर निचले इलाकों और नदियों-नालों के पास बसे क्षेत्रों में देखा जा रहा है. रायपुर में जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सिर्फ एक-दो घंटे की भारी बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या हो रही है.
Sarangarh Bilaigarh: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हर महीने न्योता भोज का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत, आम नागरिक अपने जन्मदिन, शादी, त्योहार या खास मौकों पर बच्चों को फल, हलवा, पूरी और प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा सकेंगे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में ई-रेत संगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया. इस पोर्टल के जरिए योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी.
Jhiram Ghati: झीरम घाटी कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. 25 मई 2013 को हुए इस नक्सली हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी. मामला 13 साल बाद अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां पीड़ितों को इंसाफ मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि पिछले 13 सालों में कब क्या हुआ है. इसके अलाव, इसकी पूरी कहानी के बारे में जानते हैं.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले के जंगलों और पहाड़ियों में छिपे नक्सली डंप से कई चीजें बरामद कीं, जिनमें कुल 8 किलोग्राम वजन के दो टिफिन बम भी शामिल थे. पुलिस ने ये चीजें जब्त कर ली हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.