App

'जलवा' बनाम 'दो घूंट': छत्तीसगढ़ में कांग्रेस MLA के डांस पर सियासत, विधायक का भी बीजेपी को दो टूक जवाब

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के डांस पर सियासत तेज हो गई है. वहीं बीजेपी ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान बताया. कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए दो टूक जवाब दिया है.

'जलवा' बनाम 'दो घूंट': छत्तीसगढ़ में कांग्रेस MLA के डांस पर सियासत, विधायक का भी बीजेपी को दो टूक जवाब
Image Credit: Chhattisgarh Congress News

छत्तीसगढ़ में तीज के पावन त्योहार पर एक बार फिर से सियासत देखने को मिल रही है. संजारी-बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के डांस वीडियो पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. मंच तीज मिलन का था, गाना बज रहा था, 'दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी...' प्रदेश में इसी धुन पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है. बीजेपी ने इसे संस्कृति का अपमान बताया है. वहीं कांग्रेस विधायक ने भी बीजेपी की मंत्री के 'फैशन शो' की याद दिलाते हुए पलटवार किया है.

दरअसल, संजारी-बालोद में महिला तीज मिलन के मौके पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया. संगीता सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जैसे ही वीडियो सामने आया, वैसे ही बीजेपी ने इसे शराब घोटाले और गंगाजल की कसम से जोड़कर सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया. बीजेपी जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का कहना है कि पारिवारिक और पारंपरिक पर्व पर शराब के गानों पर झूमना मातृशक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा का अपमान है.
 
'कांग्रेस का असली चेहरा'
चेमन देशमुख का कहना है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति का इससे बड़ा अपमान और क्या होगा? उन्होंने कहा कि तीज हमारा पारिवारिक त्योहार है और इस पर शराब के गानों पर झूमना कहीं से भी सभ्य नहीं है. यही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है.

कांग्रेस का दो टूक जवाब
बीजेपी के चेमन देशमुख के बयान पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने भी दो टूक जवाब दिया. उन्होंने इसे महिलाओं का सहज हंसी-मजाक बताते हुए कहा कि बीजेपी को दूसरों के घर में ताक-झांक करने की पुरानी आदत है. पलटवार करते हुए उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री के हालिया रैंप वॉक का जिक्र छेड़ा और पूछा कि जब उनकी मंत्री 'जलवा' गाने पर वॉक करती हैं, तब बीजेपी की संस्कृति कहां चली जाती है?

'जलवा' बनाम 'दो घूंट'
उन्होंने कहा कि यह बचपन की यादों को ताजा करते हुए सिर्फ एक मौज-मस्ती थी, इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है. महिलाएं एंजॉय कर रही हैं तो इसमें आपत्ति क्यों? बीजेपी पहले अपने गिरेबान में झांके, जहां उनकी महिला एवं बाल विकास मंत्री 'जलवा' गाने पर रैंप वॉक कर रही हैं. तीज मिलन का यह पारिवारिक उत्सव अब पूरी तरह सियासी अखाड़े में तब्दील हो चुका है. जहां एक तरफ शराबबंदी के अधूरे वादों की गूंज है, तो दूसरी तरफ 'जलवा' बनाम 'दो घूंट' का वार-पलटवार चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More