App

छत्तीसगढ़ में अभी सुस्त है मानसून, 2-3 दिन में मौसम ले सकता है करवट, कई जगहों पर बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अभी मानसून की गतिविधियां धीमी हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में अभी सुस्त है मानसून, 2-3 दिन में मौसम ले सकता है करवट, कई जगहों पर बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन 10 सितंबर से कई इलाकों में बारिश बढ़ सकती है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा मौसम का एक सिस्टम इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है. 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से प्रदेश में बारिश तेज हो सकती है और मौसम काफी सुहावना हो सकता है.

मानसून की बारिश में 6% की कमी 
पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई. रायगढ़ के  धरमजयगढ़ में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं राजनांदगांव में राज्य का सबसे ज़्यादा तापमान 34.5°C दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड और दुर्ग में सबसे कम तापमान 21.4°C दर्ज किया गया. बारिश की बात करें तो अभी छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम है. हालांकि पिछले 24 घंटों में बारिश बहुत कम हुई, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि कल 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने पर यह कमी कम हो सकती है.

यहां देखें तापमान-

  • रायपुर: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 25.4°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 33.4°C, न्यूनतम 25.6°C
  • पेंड्रारोड: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 21.4°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 30.9°C, न्यूनतम 23.6°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 33.3°C, न्यूनतम 23.2°C
  • दुर्ग: अधिकतम 34.4°C, न्यूनतम 21.4°C
  • राजनांदगांव: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 21.3°C

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज, 9 सितंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. दिन में एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, राज्य में आज कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, सक्रिय स्थानीय मौसम प्रणालियों के कारण कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में इस बार बारिश के मामले में बलरामपुर सबसे आगे निकल गया है. यहां 1 जून से 8 सितंबर के बीच 1442.3 मिमी यानी 56.8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 864.1 मिमी ही है. मतलब सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा. बलरामपुर के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 35 प्रतिशत और मुंगेली में 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. राजधानी रायपुर में भी जमकर बादल बरसे हैं. यहां 1051.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 893.9 मिमी से 18 प्रतिशत अधिक है.  इसके अलावा बलौदाबाजार और नारायणपुर में भी 17-17 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More