App

शोएब ढेबर को कैसे मिली गोपनीय जानकारी? रेड से पहले हुआ फरार, 2 आरक्षक लाइन अटैच, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने का मामला

रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश के बीच दो आरक्षकों को लाइन अचैट किया गया है. गोपनीय सूचना लीक होने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई की है. साथ ही टीआई स्तर के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

शोएब ढेबर को कैसे मिली गोपनीय जानकारी? रेड से पहले हुआ फरार, 2 आरक्षक लाइन अटैच, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने का मामला

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका के चलते क्राइम ब्रांच के आरक्षक शिवम द्विवेदी और तेलीबांधा थाने के आरक्षक राहुल सिंह गौतम को लाइन अटैच कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई DCP क्राइम और सेंट्रल DCP के स्तर से की गई है.

दरअसल, बुधवार को शोएब ढेबर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लगभग आधा दर्जन संभावित जगहों पर छापेमारी की, जिनमें पाम बेलाजिओ में उसका घर और बैरन बाजार में पारिवारिक आवास शामिल था. हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही शोएब भागने में कामयाब हो गया. इससे यह सवाल खड़ा हो गया कि आरोपी को ऑपरेशन के बारे में गोपनीय जानकारी कैसे मिली? गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.  साथ ही, TI स्तर के कुछ अधिकारियों के आचरण की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छापेमारी से पहले जानकारी लीक करने के लिए कौन जिम्मेदार था.

कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने का मामला
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी मिली, जिसमें 25 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. पैसे न देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी दी गई थी. शुरुआत में जांच में शामिल होने की बात सामने आने पर शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ना पड़ा था. अब पुलिस ने शोएब ढेबर को फिर से गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से इजाजत ली. अभी शोएब की तलाश के साथ-साथ गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले की भी जांच चल रही है.

पूर्व मेयर को भी मिली थी धमकी
इससे पहले, बिश्नोई गैंग और अमन साहू गैंग के नाम पर पूर्व मेयर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ की मांग की गई थी. ढेबर ने उस मामले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के बीच कोई संबंध है. फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बारे में पूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More