App

रायपुर में गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई: पूरी रात चलेगा विसर्जन, ड्रोन से होगी निगरानी...इन रास्तों पर जाने से बचें

Chhattisgarh News: रायपुर में आज (28 सितंबर) को गणेश झांकियों का विसर्जन होगा. विसर्जन की प्रक्रिया शाम 6 बजे शुरू होगी. इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और सुरक्षा के लिए थ्री लेयर प्लान बनाया गया है.

रायपुर में गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई: पूरी रात चलेगा विसर्जन, ड्रोन से होगी निगरानी...इन रास्तों पर जाने से बचें
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गणेश उत्सव के समापन पर गणेश झांकियों का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. विसर्जन की प्रक्रिया शाम 6 बजे शुरू होगी और पूरी रात चलेगी. पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन के पूरे मार्ग को 6 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है और लगभग 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. हर जोन की कमान DSP रैंक के अधिकारियों के हाथों में होगी.

ड्रोन से निगरानी होगी
इसके अलावा, क्राइम ब्रांच की 20 स्पेशल टीमें असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी. सुरक्षा के लिहाज से, विसर्जन के रास्ते में पड़ने वाली 15 जर्जर इमारतों को सील कर दिया गया है और लोगों को उनकी छतों पर इकट्ठा होने से मना किया गया है. ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और और साउंड का स्तर 50 डेसिबल से अधिक न रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. वाइब्रेशन मोड बंद रखना जरूरी है.  पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए की जाएगी.

इन इलाकों में यातायात रहेगा प्रतिबंधित
शहर में यातायात प्रवाह बनाए रखने के लिए शाम 6 बजे से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और शहीद स्मारक भवन और टिकरापारा आकाश गंगा मैदान सहित 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा  शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना और कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा.

यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था
पंडरी की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियों में पार्किंग.  सिविल लाइन की ओर से शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे पार्किंग. टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान. गुढ़ियारी/समता कॉलोनी की ओर से भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट में पार्किंग.  सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

पुरस्कार दिया जाएगा
इस बार विसर्जन में निकलने वाली सबसे अच्छी गणेश झांकियों को इनाम भी दिया जाएगा. अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़ शाखा ने इसके लिए प्रतियोगिता रखी है. जिसमें अच्छी प्रस्तुति देने वाली समितियों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More