Rajasthan News: राजस्थान में 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी. पंचायत चुनाव के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदला गया है. पहली से 8वीं तक की परीक्षाओं का टाइम टेबल अलग से जारी होगा.
Rajasthan News: पंचायत चुनाव से पहले 10 अक्टूबर को पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम होंगे. उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पर्चा निरस्त होने के कारण बताए जाएंगे. मतदान बढ़ाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलेगा.
Rajasthan News: अजमेर की रिटायर्ड अध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपए ठगने के मामले में राजस्थान पुलिस ने फलौदी निवासी बजरंग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 5 हजार रुपए के बदले खाता, ATM और सिम ठगों को दिया था. मामले में 29 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
Rajasthan News: निकाय चुनावों के बाद अब बीजेपी का फोकस राजस्थान पंचायत चुनावों पर है. पार्टी 11 अक्टूबर को संकल्प पत्र जारी करेगी. इसमें गांवों के विकास, आदर्श गांव बनाने और शहरों जैसी सुविधाएं देने से जुड़े वादे शामिल हो सकते हैं.
Rajasthan News: जयपुर में पंचायती राज चुनाव के नामांकन के पहले दिन 203 वार्डों के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ. 13 अक्टूबर तक नामांकन होंगे. 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी.
Rajasthan News: तरंग शक्ति 2026 के तहत जोधपुर में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना ने खास एरियल डिस्प्ले किया. F-35, राफेल, A400M समेत कई देशों के विमान अभ्यास में शामिल हैं. जानें कितना बड़ा है यह बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास और इसका मकसद क्या है.
Rajasthan News: बारां में किसानों को खाद समेत दूसरी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी है. 7 दिन में उनका वजन 80 से घटकर 72 किलो हो गया. प्रशासन के आश्वासन के बाद भी वे गांव कवाई में अनशन पर हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 8 और 9 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में गरज-चमक, 30-40 किमी की तेज हवा और हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं.
Rajasthan News: रतनगढ़ के सांगासर में दो संतों के बीच विवाद में 57 वर्षीय संत बन्नानाथ की मौत हो गई. आरोप है कि शव को मिट्टी में दफनाकर समाधि बना दी गई. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शव निकलवाने और पोस्टमार्टम की मांग की.
Rajasthan News: सरदारशहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक गौरीशंकर पर डंडे से मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप लगाया. परिजनों ने विरोध जताया. शिक्षा विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.
सीकर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर आक्रोश रैली निकाली और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर-आजमाइश भी हुई. कांग्रेस ने SIR के नाम पर वोट चोरी और दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.
Rajasthan Rebirth Story: राजस्थान के मेड़ता क्षेत्र में दो दोस्तों की मौत के एक साल दो महीने 21 दिन बाद उनके परिवारों में खुशी लौटी है. दोनों दोस्तों की माताओं ने महज 12 घंटे के अंतर से दो बेटों को जन्म दिया. हादसे में दोनों दोस्तों की मौत के बाद परिवारों ने नसबंदी खुलवाने का फैसला किया था. अब जन्म के इस संयोग को परिवार और स्थानीय लोग दोनों दोस्तों का पुनर्जन्म मान रहे हैं.
Rajasthan Panchayat Chunav : बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी. हालिया विधानसभा चुनावों में भले ही बीएसपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा ना रहा हो.लेकिन पंचायत स्तर पर पार्टी का ये फैसला राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा करने के लिए काफी है. बीएसपी का ये दांव ना सिर्फ क्षेत्रीय समीकरणों को और उलझाएगा, बल्कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.
Nana Patekar Passes Away: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है. अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर का राजस्थान से भी पुराना फिल्मी रिश्ता रहा है. उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्मों की शूटिंग की और राजस्थान की लोकेशंस उनकी फिल्मों का हिस्सा बनीं.
Zeenat Aman: वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच अभिनेत्री जीनत अमान ने जयपुर में अपना ऑफ-डे खास अंदाज में बिताया. उन्होंने परकोटा की गलियों और जौहरी बाजार में घूमकर चांदी की ज्वेलरी और साड़ी की खरीदारी की. इसके बाद रामबाग पैलेस पहुंचकर हाई टी का आनंद लिया और हस्तरेखा विशेषज्ञ को अपना हाथ भी दिखाया. जीनत ने सोशल मीडिया पर जयपुर की इस यात्रा की तस्वीरें और अनुभव साझा किए.
Air Force Day 2026 पर राजस्थान का जोधपुर वायु शक्ति के शानदार प्रदर्शन का गवाह बनेगा. एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक जेट आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे. इसके साथ तेजस और सुखोई-30 समेत भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, जोधपुर में जारी Tarang Shakti 2026 के चलते राफेल समेत कई अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बना रही है.
Dholpur News: धौलपुर के बाड़ी में 17 वर्षीय नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 कोर्ट ने सख्त आदेश दिए. मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत पिता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, वाहन की RC एक साल के लिए रद्द करने और नाबालिग को 25 वर्ष की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए.
India Alliance: कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत राजस्थान में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन होंगे. कांग्रेस ने इसे ‘काला दिवस’ बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और चुनावी व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की है.
Rajasthan News: रतनगढ़ के सांगासर गांव स्थित प्रेमनाथ आश्रम में दो संतों के झगड़े में एक संत की मौत हो गई. साथी संतों ने शव को जमीन में दबाकर समाधि लगा दी. ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने सालासर सड़क जाम कर पोस्टमार्टम की मांग की.
Rajasthan News: टोंक के हाड़ी खुर्द गांव के एथलीट धर्मवीर चौधरी एशियन गेम्स में 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर गांव लौटे. ग्रामीणों ने कंधों पर उठाकर स्वागत किया. धर्मवीर ने बताया कि अब नजर ओलंपिक और गोल्ड मेडल पर है.
Rajasthan News: पुष्कर मेला 2026 में इस बार कई नए आकर्षण होंगे. पहली बार घोड़ों की 60 किमी फिटनेस रेस, रेवाल चाल और ट्रिक राइडिंग होगी. 23 नवंबर को ‘लगान’ स्टाइल क्रिकेट मैच होगा. 10 से 24 नवंबर तक चलने वाले मेले में बॉलीवुड नाइट भी होगी.
Rajasthan News: किसानों की खाद-बीज, मुआवजे और अन्य समस्याओं को लेकर जयपुर कूच कर रहे नरेश मीणा ने सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत के बाद आंदोलन वापस ले लिया. इससे पहले शिवदासपुरा-बरखेड़ा टोल पर पुलिस ने काफिला रोक दिया था.