Rajasthan News: बीसलपुर बांध के पानी को लेकर NEERI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में 3 में से 2 सैंपल में एल्युमिनियम की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली. डॉक्टरों ने ज्यादा एल्युमिनियम वाले पानी से सेहत पर संभावित खतरे बताए हैं.
जयपुर में बाइक और स्कूटर के ओवरस्पीडिंग चालान को लेकर सवाल उठे हैं. आरोप है कि दोपहिया वाहनों पर 1,000 रुपये का चालान काटते समय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183(1)(1) का हवाला दिया जा रहा है, जबकि इस प्रावधान में हल्के मोटर वाहनों (LMV) का जिक्र है. एक मोटरसाइकिल के अप्रैल और मई 2026 में तीन बार चालान काटे जाने का मामला भी सामने रखा गया है. सवाल है कि क्या ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की मैपिंग गलत की है या परिवहन विभाग की नियम शाखा की ओर से स्पष्टता की कमी है.
अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंधेरी क्षेत्र में बाघिन ST-2302 अपने नन्हे शावक के साथ तालाब में अठखेलियां करती नजर आई. गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरी मां और शावक के खूबसूरत पलों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया. बाघिन और शावक की यह अठखेलियां सरिस्का की समृद्ध वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाती है.
Rajasthan Weather:राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. वहीं मौसम विभाग ने 14-16 अक्टूबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.
Rajasthan News: जालोर में करीब तीन साल पहले हुए अमृत देवासी हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां रतन देवासी और 80 वर्षीय नानी सात दिन से भूख हड़ताल पर हैं. मां ने कलेक्टर-SP को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की.
बीकानेर के नाल में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के दो बयान चर्चा में रहे. चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के नारों पर उन्होंने कहा, “तीन बार मुख्यमंत्री बनना भी कम है क्या?” उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद का फैसला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करेंगे. वहीं, अपनी तस्वीर वाले थैले पर गहलोत ने कहा कि उनकी फोटो हटाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीर लगा दी जाए, लेकिन थैला बंद नहीं होना चाहिए. सभा में उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधा.
Rajasthan News: अलवर के खेड़ली में मंगलवार सुबह बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई. इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतर गए. हादसा मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास हुआ. मौके पर पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
Baba Balaknath: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में बंदरों की समस्या को लेकर अनोखा विरोध सामने आया है. वार्ड नंबर 23 के पार्षद किशन नगर का कहना है कि विधायक बाबा बालकनाथ ने बंदरों की समस्या के समाधान के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी थी. इसके बाद पार्षद वार्डवासियों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया. पार्षद ने इस तरीके से वार्ड में बंदरों की समस्या के समाधान की मांग उठाई.
Vijay Meena: जयपुर के जमवारामगढ़ में जिला परिषद चुनाव के टिकट को लेकर सियासी विवाद सामने आया है. पूर्व जिला पार्षद विजय मीणा ने अपनी मां और पूर्व प्रधान मंजू मीणा को टिकट नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी.
Udaipur News : लेकसिटी उदयपुर के पॉश इलाके हिरण मगरी सेक्टर-11 में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ सम्मोहन और ठगी का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है,जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. साधु के भेष में आए एक शातिर बदमाश ने महिला को अपनी बातों के जाल में उलझाया,रुद्राक्ष और पैसे देकर सम्मोहित किया और फिर लाखों रुपये के सोने-हीरे के गहने ठगकर कार से भाग गया. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग और शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
Bhairon Singh Shekhawat: 23 अक्टूबर को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती मनाई जाएगी. राजस्थान की राजनीति में ‘बाबोसा’ के नाम से लोकप्रिय शेखावत का सफर, उनके राजनीतिक फैसले और जनकल्याण से जुड़े प्रयास आज भी चर्चा में रहते हैं. उनकी जयंती पर जानिए उनके जीवन के अहम पड़ाव, राजनीतिक विरासत और ऐसे फैसले, जिन्होंने राजस्थान की राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी.
Atar Singh Bhadana Murder: राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के मामले में उनकी पत्नी की FIR में हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिकायत के मुताबिक, 11 अक्टूबर को भौंड़ा गांव स्थित खनन लीज पर 70-80 लोग पहुंचे और लाठी, फरसा, कुल्हाड़ी, डंडे तथा लोहे की सरिया जैसे हथियारों से हमला किया.
प्रतापगढ़ के अरनोद उपखंड का सेवना गांव कभी शिवपुरी के नाम से जाना जाता था, स्थानीय लोगों के कहे मुताबिक महाकाल मंदिर से जु़ड़ी सुंरगों की चर्चा इस शहर को और रहस्यमयी बना देती है. बता दें कि पुरातत्व विभाग अभी इस साइट के सर्वे के लिए एक कमेटी बना रहा है ताकि 10वीं-11वीं शताब्दी के इन पुरातात्विक अवशेषों के बारे में जानकारी मिल सके.
Rajasthan News: धौलपुर के सैंपऊ में बाइक सवार 3 बदमाशों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी योगेश कुमार को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. गोली हेलमेट को भेदकर सिर में लगी. घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
Rajasthan News: बाड़मेर में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बिजली विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर धरना दिया. करंट से झुलसे कर्मचारी लक्ष्मणराम माली के इलाज का खर्च, मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.
Rajasthan News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के लिए जयपुर में जिला परिषद और 8 पंचायत समितियों में 218 नामांकन दाखिल हुए. कांग्रेस ने 118 और भाजपा ने 55 पर्चे भरे. चौमूं में सबसे ज्यादा 37 नामांकन आए. मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है.
Rajasthan News: सपोटरा नगर पालिका में वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया. वेतन की मांग और ऑटो टीपर की चाबी को लेकर कर्मचारियों व अधिशासी अधिकारी के बीच कहासुनी हुई. कर्मचारियों ने धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया.
राजस्थान में टैक्स चोरी के मामलों में कार्रवाई धीमी होने से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की वसूली में देरी हो रही है. परिवहन विभाग में ई-रवन्ना से जुड़े मामलों में करीब 19,500 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है. वहीं, 18,680 वाहनों पर टैक्स बकाया मिलने के बाद वसूली के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा 1,284 हाइब्रिड कारों को गलत तरीके से 25% वन टाइम टैक्स छूट देने का मामला भी सामने आया है. आबकारी विभाग में भी करीब 14 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान से जुड़े मामले में तत्कालीन DEO राजेश वर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
जयपुर की मेटल फैक्ट्री के कामगार 26 साल से धरने पर हैं. साल 2020 में फैक्ट्री बंद हो गयी थी. तब से आज तक रोजाना धरना स्थल पर ये मजदूर आते हैं और एक हाजिरी रजिस्टर पर साइन करते हैं. कई अब दुनिया में नहीं रहे और जो बचे हैं, उसकी एक ही आस है कि उनका बकाया वेतन,पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य भत्ते जो उनका कानूनी हक था, उन्हे मिले.
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में चोसेरा रेंज की खान नंबर 158 को लेकर विवाद गहरा गया है. खान मालिक सलीम गजधर ने नगर परिषद सभापति रियाज गौड़, उनके साथी उमर और स्थानीय पुलिस पर खनन कार्य में बाधा डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं. खान मालिक का दावा है कि उसके पास वैध खनन दस्तावेज और कोर्ट का आदेश है. वहीं, खनन विभाग ने दस्तावेजों को वैध बताया है. स्थानीय पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है.
राजस्थान के बाड़मेर में स्थित ऐतिहासिक गढ़ मंदिर शहर की पहचान और आस्था का प्रमुख केंद्र है. पहाड़ी की चोटी पर विराजित मां जोगमाया के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं. मंदिर की पहाड़ी पर मां नागणेची का मंदिर भी स्थित है. दूर से नजर आने वाली धर्मध्वजा बाड़मेर की धार्मिक विरासत का प्रतीक है. पुराने गढ़ के अवशेष और 1965 और 1971 के युद्धों से जुड़ी स्थानीय जनश्रुतियां इस स्थान को खास बनाती हैं.