Madan Rathore: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सलाह पर गहलोत की प्रतिक्रिया को गैर-जरूरी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग के सामने शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है.
राजस्थान के बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुरजा गांव में कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि महज दो साल में पहाड़ियों को काटकर गहरे गड्ढे बना दिए गए और जिस जमीन पर खनन हुआ, वह गौचर भूमि है.
Jal Jeevan Mission: जी मीडिया की खबर के बाद राजस्थान के जलदाय विभाग (PHED) में जल जीवन मिशन के तहत SNA-SPARSH पोर्टल पर बजट भुगतान की प्रक्रिया आसान बनाने पर विचार किया जा रहा है. वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) के करीब 1,300 करोड़ रुपये और क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी (Q&Q) के 567 करोड़ रुपये अटके हुए हैं.
Baran News: राजस्थान के बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां कमलेश चौधरी अपने प्रेमी राम लखन गुर्जर के साथ चली गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था. महिला के इस कदम से नाराज परिजनों ने उसके जीवित रहते प्रतीकात्मक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया.
Naresh Meena: राजस्थान के बारां जिले में किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता नरेश मीणा की 10वें दिन तबीयत बिगड़ गई. हालांकि, नरेश मीणा ने मांगें पूरी होने तक अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है.
Rajasthan News: जोधपुर में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की कोई आधिकारिक पेशकश नहीं की है. रूस के Su-57 पर भी फैसला नहीं हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध में AI, ड्रोन और तकनीक की बढ़ती भूमिका के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया.
Rajasthan News: जयपुर के बनीपार्क में कोरियर पार्सल से 20 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है. कंपनी कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस ने अब तक 10 किलो चांदी बरामद की है.
North Western Railway: राजस्थान में रेलवे कर्मचारियों ने खाली पदों पर भर्ती, आउटसोर्सिंग बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और 8 घंटे की ड्यूटी जैसी 34 मांगें उठाई हैं. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे कर्मचारी संघ के 23वें वार्षिक अधिवेशन में मांगों पर चर्चा के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई.
Rajasthan News: जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय के नेचुरोपैथी कॉलेज में छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन और मानसिक उत्पीड़न, परीक्षा में पास कराने का लालच देने और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं. छात्रा ने निष्पक्ष जांच, निलंबन और सख्त कार्रवाई की मांग की है. विश्वविद्यालय ने हाई पावर कमेटी गठित की है.
Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अशोक गहलोत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने, युवा आंदोलनों को लेकर सख्ती बरतने और दो करोड़ नौकरियों सहित चुनावी वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए.
Rajasthan News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में सिंचाई पानी की मांग को लेकर 8 दिन से चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया. प्रशासन और सिंचाई विभाग ने पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. किसानों ने नियमित आपूर्ति, पानी की कमी की भरपाई और चोरी रोकने की मांग की.
Rajasthan News: चूरू के तारानगर-साहवा इलाके में 15 दिन में 15 लोगों की सड़क हादसों में मौत से हड़कंप मच गया है. हादसों के बाद साहवा पुलिस ने नाकाबंदी कर बिना हेलमेट, ओवरस्पीड और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. खतरनाक मोड़, गड्ढे, अधूरे ब्रेकर, ओवरलोडिंग और तेज लाइटें हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. 13 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है.
Rajasthan News: झुंझुनूं में अग्रवाल समाज के ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम में प्रश्न मंच के दौरान कई सवालों पर Google और AI भी सटीक जवाब नहीं दे पाए. वहीं, सुनिता राणासरिया, 11 साल की भूवी अग्रवाल और सौम्य मोदी ने अपनी जानकारी से तुरंत जवाब देकर सबका दिल जीत लिया.
Rajasthan News: दुबई में नौकरी करने गए राजस्थान के चूरू और झुंझुनू जिले के युवाओं ने बदहाल हालात में फंसे होने का आरोप लगाते हुए भारत सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. युवाओं का दावा है कि भारत लौटने के लिए प्रति व्यक्ति करीब 3 हजार दिरहम मांगे जा रहे हैं.
Rajasthan News: जैसलमेर में कोतवाली पुलिस ने जोधपुर निवासी हेमंत सोनी का एक लाख रुपए से भरा गुम हुआ बैग चंद घंटों में तलाश लिया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद किया गया. पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बैग सौंप दिया.
Rajasthan News: किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है. शुगर लेवल कम होने, पानी की उल्टियां और वजन घटने से चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह मांगों पर अड़े हैं.
Scrub Typhus : राजस्थान में स्क्रब टाइफस के मामलों में तेजी आ रही है. पिछले 3 महीनों में 15 लोगों की जान जा चुकी है. ये कीट पार्कों और हरी घास में नंगे पैर घूमने के दौरान लोगों को अपना शिकार बनाती है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. आज राज्य के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : राजस्थान का ठीकरिया कलां गांव पहले सिर्फ एक गांव था,लेकिन इस बार ये ग्राम पंचायत का दर्जा पा चुका है और अब इसमे कुल तीन गांव आते हैं. ठिकरिया गांव में पिछले दो दशकों से एक बेहद अनूठी परंपरा चली आ रही है. गांव वाले एक मत होकर अपना एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारते है,अगर वो जीतता है तो जीत पूरे गांव की होती है और अगर हार जाता है तो गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके उसका पूरा चुनावी खर्च चुकाते हैं.
Rajasthan News: जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस ने 19 वर्षीय रियाज को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं. आरोपी दूदू से बस में जयपुर आता और मास्टर चाबी से बाइक चुराकर नशे की पूर्ति करता था.
Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र में सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. 22 साल देश सेवा करने वाले जवान को बेटी कीर्तिराज और भाई ललित सिंह ने मुखाग्नि दी. 1 नवंबर को उनका प्रमोशन होना था.