कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर के पास पापड़ी गांव की पहाड़ी पर अंबिका पीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि यहां मां सती के दाएं पैर की चार अंगुलियां गिरी थीं, इसलिए इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.
Rajasthan News: श्री माधोपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने पंचायत समिति सदस्य के वार्ड 19 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगने की वजह कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई और कहा कि आगे की रणनीति उनकी राय से तय होगी.
जयपुर के आमेर घाटी में बसा मनसा माता मंदिर अपनी मान्यताओं के लिए फेमस है. भक्तों का विश्वास है कि मंदिर के कुंड का पानी पीने से चर्म रोगों में राहत मिलती है. मान्यता के अनुसार, राजा मानसिंह ने यहां मन्नत मांगी थी और उसके पूरा होने पर मंदिर का नाम मनसा माता रखा गया.सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की महंत एक महिला हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14-15 अक्टूबर को कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में ओले गिर सकते हैं, जबकि 15 अक्टूबर को जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में भी ओलावृष्टि के आसार हैं.
Rajasthan News: यूजीसी एक्ट के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना ने केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है. टोंक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी ने सामान्य वर्ग के युवाओं के हितों पर चिंता जताई. 27 जनवरी तक मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी दी.
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर-जयपुर मार्ग पर थानागाजी के डेहरा मोड़ पर गाय को बचाने के चक्कर में सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया. तेल सड़क पर फैलते ही लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंचे और तेल भरकर घर ले जाने लगे. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
चूरू के सरदारशहर में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय 49 वर्षीय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल अचानक गिर पड़े. उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना का CCTV वीडियो सामने आया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
Rajasthan News: झुंझुनूं में 23 पूर्व सरपंच और वार्ड पंचों को बकाया राशि के चलते चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है. हालांकि, नामांकन की अंतिम तारीख से पहले बकाया जमा कर NOC लेने पर वे चुनाव लड़ सकते हैं.
Who Is Ritu Barala: राजस्थान की रहने वाली ऋतु बराला इन दिनों दिल्ली में NSUI के प्रदर्शन के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद ऋतु बराला और दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है. इस मामले पर राहुल गांधी ने ऋतु बराला को शेरनी कहते हुए संबोधित किया.
झुंझुनूं के सुलताना निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मेघराज करोल ने मृत्यु के बाद भी समाजसेवा की मिसाल पेश की. उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनकी पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दान कर दी, जिससे मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी. खास बात यह है कि उनकी पत्नी प्रेम देवी ने भी अपनी देह मेडिकल कॉलेज सीकर को दान की थी.
जयपुर के जोबनेर स्थित महेशवास पहाड़ी की पत्थर की खान में हुए हादसे में एक मजदूर को देर रात निकाल लिया गया, जबकि दूसरे मजदूर की तलाश जारी है. घायल मजदूर का अस्पताल में उपचार चल रहा है. SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें आधा दर्जन JCB और पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. क्रेशर मालिक पर प्रशासन को देरी से सूचना देने का आरोप है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने पहाड़ी पर अवैध खनन के आरोप लगाए हैं.
राजस्थान में बीसलपुर बांध से सप्लाई होने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं. दावा किया जा रहा है कि नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) की लैब रिपोर्ट में पानी में एल्यूमीनियम (Aluminium) की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई है. बीसलपुर बांध से जयपुर समेत चार जिलों में पानी की आपूर्ति होती है. ऐसे में इस दावे ने पेयजल की गुणवत्ता और लोगों की सेहत पर इसके संभावित असर को लेकर चिंता बढ़ाई है.
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बादल गरजने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
Alwar Dog Attack: राजस्थान के अलवर जिले के मोडिया गांव में छह साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बच्ची के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और सिर की खाल तक उखड़ने की जानकारी सामने आई है. अलवर में First Aid के बाद उसे सर्जरी के लिए जयपुर रेफर किया गया. परिजनों ने होटल के बाहर कुत्तों के जमावड़े पर सवाल उठाए हैं. घटना ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन, बच्चों की सुरक्षा और डॉग बाइट के बाद तत्काल इलाज की जरूरत को फिर चर्चा में ला दिया है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले युवा नेता अनिल चोपड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है. सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले चोपड़ा ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए एक पोस्ट की है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
Rajasthan News: जोधपुर में पंचायतीराज चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. जिला परिषद के लिए कुल 208 और पंचायत समितियों के लिए 307 नामांकन दाखिल हुए. इस दौरान 15 तोला सोना पहनकर नामांकन करने पहुंचीं धापूदेवी चर्चा में रहीं.
बांसवाड़ा शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर कूपड़ा गांव में स्थित लगभग 300 साल पुराना विजवा माताजी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर में लकवा, हाथ-पैर और कमर दर्द के रोगियों को राहत मिलने की मान्यता है. मान्यता के अनुसार, रोग से राहत मिलने पर भक्त माता के चरणों में लकड़ी से बने हाथ-पैर और पुतले चढ़ाते हैं.
Rajasthan News: घूंघट की ओट से गांव की सत्ता तक पहुंचने की तैयारी, राजस्थान में गांव की सरकार चुनने के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है. जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले. कहीं भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया, तो कहीं घूंघट में महिलाएं नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों और जिला परिषद और आठ पंचायत समितियों में कुल 837 नामांकन हुए हैं.
Rajasthan News: जयपुर की चोखी ढाणी में फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने कालबेलिया पर डांस किया. दोनों ने कठपुतली शो, तीरंदाजी और बैलून शूटिंग का मजा लिया. गर्मी पर आयुष्मान के मजाकिया अंदाज ने सबका ध्यान खींचा.
जैसलमेर में रबी सीजन से पहले किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है. इसके तहत जिले की खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों का सात दिन में औचक निरीक्षण कर स्टॉक, लाइसेंस और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा. जांच के लिए राजएग्री क्यूसी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा. विभाग ने कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने और खाद के साथ जबरन दूसरे उत्पाद बेचने (टैगिंग) पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, जिले में रबी सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
Rajasthan News: बाड़मेर के हाथमा गांव के पास स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में पति-पत्नी और उनके दो दिन के नवजात बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार गांव लौट रहा था.
Rajasthan News: राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने जीत का दावा करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा की सूची वाले बयान पर पलटवार किया. अशोक गहलोत के चौथी बार CM बनने के नारों और कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा पर भी तंज कसा.