भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /22 लाख का सोना पहनकर नामांकन करने पहुंची महिला: जोधपुर में पंचायत चुनाव के आखिरी दिन दिखे गजब के रंग

22 लाख का सोना पहनकर नामांकन करने पहुंची महिला: जोधपुर में पंचायत चुनाव के आखिरी दिन दिखे गजब के रंग

Rajasthan News: जोधपुर में पंचायतीराज चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. जिला परिषद के लिए कुल 208 और पंचायत समितियों के लिए 307 नामांकन दाखिल हुए. इस दौरान 15 तोला सोना पहनकर नामांकन करने पहुंचीं धापूदेवी चर्चा में रहीं.

Written BySAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 13, 2026, 10:47 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 10:54 PM IST
joinshare
22 लाख का सोना पहनकर नामांकन करने पहुंची महिला: जोधपुर में पंचायत चुनाव के आखिरी दिन दिखे गजब के रंग
Image Credit: Jodhpur Panchayat Chunav (Zee Media)

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jodhpur News: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. जिला परिषद सदस्य पद के लिए अंतिम दिन 154 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन दाखिल किए. इसके साथ ही अब तक कुल 196 प्रत्याशियों की ओर से 208 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं.

जिला परिषद के लिए अंतिम दिन 164 नामांकन दाखिल
जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 154 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए. वहीं, पूरी नामांकन प्रक्रिया के दौरान अब तक कुल 196 प्रत्याशियों की ओर से 208 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं.

पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 139 नामांकन
जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में नामांकन के अंतिम दिन कुल 133 अभ्यर्थियों ने 139 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. पंचायत समिति चांबा से 27 अभ्यर्थियों ने 28, शेरगढ़ से 16 अभ्यर्थियों ने 16, आगोलाई से 33 अभ्यर्थियों ने 35, सेखाला से 12 अभ्यर्थियों ने 12, बालेसर से 22 अभ्यर्थियों ने 23 और चामू से 23 अभ्यर्थियों ने 25 नामांकन दाखिल किए.

अब तक पंचायत समितियों में 307 नामांकन
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक जिले की पंचायत समितियों में कुल 301 अभ्यर्थियों की ओर से 307 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए. इनमें पंचायत समिति चांबा से 55 अभ्यर्थियों ने 56, शेरगढ़ से 45 अभ्यर्थियों ने 45, आगोलाई से 64 अभ्यर्थियों ने 66, सेखाला से 42 अभ्यर्थियों ने 42, बालेसर से 49 अभ्यर्थियों ने 50 और चामू से 46 अभ्यर्थियों ने 48 नामांकन दाखिल किए.

नामांकन के अंतिम दिन रहा घमासान, सोने से सजकर पहुंचीं महिला प्रत्याशी
नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई. इस दौरान कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे. भाजपा देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने भी जिला परिषद के वार्ड 18 से नामांकन दाखिल किया.

करीब 22 लाख रुपये का सोना पहनकर नामांकन करने पहुंचीं धापूदेवी
पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने के कारण कई महिला प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. इनमें कुछ महिलाएं घूंघट में नजर आईं, जबकि धापूदेवी करीब 15 तोला सोना पहनकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. इस सोने की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है. धापूदेवी ने भाजपा की ओर से वार्ड 22 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ आई महिलाएं भी सज-धजकर पहुंचीं. जोधपुर में शादी-ब्याह हो या किसी अन्य कार्यक्रम में जाना हो, महिलाएं सोना पहनना पसंद करती हैं. सोने की कीमत बढ़ने के बावजूद महिलाओं में इसे पहनने का चलन बना हुआ है.

Reporter - Rakesh Kumar Bhardwaj

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jodhpur News
Rajasthan News