भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /सड़क पर बहने लगा सरसों का तेल: बाल्टी-डिब्बे लेकर टूट पड़े लोग, अलवर का VIDEO वायरल

सड़क पर बहने लगा सरसों का तेल: बाल्टी-डिब्बे लेकर टूट पड़े लोग, अलवर का VIDEO वायरल

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर-जयपुर मार्ग पर थानागाजी के डेहरा मोड़ पर गाय को बचाने के चक्कर में सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया. तेल सड़क पर फैलते ही लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंचे और तेल भरकर घर ले जाने लगे. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Written BySAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 14, 2026, 04:33 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 04:35 PM IST
joinshare
सड़क पर बहने लगा सरसों का तेल: बाल्टी-डिब्बे लेकर टूट पड़े लोग, अलवर का VIDEO वायरल
Image Credit: Alwar News (Zee Media)

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Alwar News: राजस्थान के अलवर-जयपुर मार्ग पर थानागाजी क्षेत्र के मालूताना स्थित डेहरा मोड़ पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया. हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर बहने लगा. तेल फैलने की खबर मिलते ही आसपास के लोग बाल्टियां, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग सड़क पर बह रहे तेल को बर्तनों में भरकर अपने घर ले जाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे में किसी की जान नहीं गई.

गाय को बचाने के चक्कर में पलटा टैंकर
जानकारी के अनुसार, सरसों के तेल से भरा टैंकर अलवर से जयपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान थानागाजी क्षेत्र के मालूताना में डेहरा मोड़ के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई. गाय को बचाने के प्रयास में चालक टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद टैंकर सड़क पर पलट गया.

टैंकर पलटने के बाद उसमें से सरसों का तेल रिसने लगा और सड़क पर फैल गया. सड़क पर तेल बहता देखकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद लोग अपने घरों से बाल्टियां, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंचने लगे.

तेल भरने के लिए मौके पर जुटी भीड़
टैंकर से तेल बहने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग बर्तन लेकर सड़क पर फैले तेल को भरते नजर आए. लोग तेल को बाल्टियों और डिब्बों में भरकर अपने घर ले जाते दिखे.

कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. घटना के वीडियो में लोग सड़क पर फैले तेल को बर्तनों में भरते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. हादसे के बाद सड़क पर फैले तेल को भरने के लिए लोगों के पहुंचने का नजारा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है.

क्रेन की मदद से सीधा कराया टैंकर
हादसे की सूचना मिलने के बाद टैंकर को सीधा कराने के लिए क्रेन की मदद ली गई. थानागाजी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि टैंकर अलवर से जयपुर की ओर जा रहा था. डेहरा मोड़ के पास अचानक गाय सामने आने पर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की. इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.

थाना प्रभारी के अनुसार, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. टैंकर पलटने से सड़क पर सरसों का तेल फैल गया था. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने और तेल को बर्तनों में भरकर ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

Reporter - Jugal Gandhi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Alwar News
Rajasthan News