राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में हल्की-मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 18 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
Rajasthan News: जयपुर कोर्ट ने पद्मनाभ सिंह को झटका देते हुए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाले उर्वशी देवी के दावे को समय-सीमा से बाहर मानने की अर्जी खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि दावा परिसीमा अवधि से बाधित नहीं है. अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ सकेगी.
Rajasthan News: जोधपुर के नौसर में 9 वर्षीय भोमाराम को बोरवेल से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. करीब 32 घंटे बाद देसी जुगाड़ से 550 फीट गहराई पर फंसा भारी पत्थर हटाया गया. बच्चा करीब 620 फीट नीचे फंसा है. NDRF-SDRF और विशेषज्ञ माधोराम सुथार की टीम लोहे के खास जाल से उसे निकालने में जुटी है.
Rajasthan News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन कई बड़े चेहरे मैदान में उतरे. मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्यों ने पर्चा भरा. दौसा में विधायक की मां को BJP का टिकट मिला, जबकि झुंझुनूं में सुशीला सीगड़ा कांग्रेस में लौटीं.
Rajasthan News: राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री और मेडिकल दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन कराने के आरोप में SOG ने पंकज यादव और नानंजी राम चौधरी को गिरफ्तार किया है. अब मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पदाधिकारियों की भूमिका और 7 अन्य डॉक्टरों की जांच जारी है.
Rajasthan News: फलोदी के नौसर गांव में 9 वर्षीय भोमाराम को बोरवेल से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 550 फीट पर पत्थर बड़ी बाधा बना है. SDRF-NDRF और विशेषज्ञ जुटे हैं. पूर्व विधायक ने बोरवेल सुरक्षा के लिए सख्त गाइडलाइन बनाने की मांग की है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 16 अक्टूबर की शाम के बाद भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम बदल सकता है. किसानों को अगले 48 घंटे फसल और खुले अनाज को भीगने से बचाने की सलाह दी गई है.
Rajasthan News: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. परीक्षा में लगातार रिश्तों की दीमक की भी जड़ें लगातार सामने आ रही है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है.
राजस्थान के अलवर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने आरआर कॉलेज के गेट पर CJP के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया. इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्र संगठन AISA की विचारधारा पर भी सवाल उठाए. संगठन के अनुसार, यह प्रदर्शन देशभर में चल रहे विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान के झुंझुनूं में लकड़ी नीलामी से जुड़ी कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुंच गई है. वन मंत्री संजय शर्मा की ओर से फाइल भेजे जाने के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी और झुंझुनूं की DFO काविया बी के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर नजर है.
राजस्थान के दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 9 साल के छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, ब्लैक थार में सवार नकाबपोश बदमाशों ने छात्र को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उनके चंगुल से निकलकर भाग गया.
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले हाड़ौती की राजनीति में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है. किसान नेता नरेश मीणा के तीसरे मोर्चे को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का समर्थन मिला है. जानकारी के अनुसार, बारां, बूंदी और उनियारा क्षेत्र में तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी BSP के चुनाव चिह्न हाथी पर चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले आम आदमी पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद तीसरा मोर्चा नए विकल्प तलाश रहा था. BSP के साथ आने से पंचायत चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है.
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं. कोर्ट ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर आरक्षण में बदलाव नहीं किया जा सकता. जोधपुर जिले की मंगल नगर समेत अन्य ग्राम पंचायतों में ओबीसी आरक्षण को चुनौती दी गई थी. कोर्ट के अनुसार, ऐसे विवादों को चुनाव के बाद चुनाव याचिका के जरिए उठाया जा सकता है.
राजस्थान में वोटर लिस्ट के अपडेशन के लिए स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराया जाएगा. इसमें नए नाम जोड़ने के साथ गलतियों को सुधारा जाएगा. इसके तहत राज्य में अब तक 4.80 लाख से अधिक आवेदन मिलने की बात कही जा रही है. जिनमें युवाओं (GenZ) ज्यादा हैं.
Rajasthan News: सीकर पुलिस में तैनात ASI सुल्तान सिंह ने नौकरी के करीब 13 साल बाकी रहते VRS ले लिया है. एसपी संजीव नैन ने इसकी मंजूरी दे दी है. सुल्तान सिंह ने बताया कि वे कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद के वार्ड नंबर 40 से चुनाव लड़ेंगे.
Rajasthan News: बेंगलुरु के कैवोर पब में नाबालिगों के शराब पीने की जांच करने पहुंची पुलिस से IAS विकास मरमट और उनके साथियों की कथित बदसलूकी व मारपीट का मामला सामने आया है. आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने मामले में रिपोर्ट मांगी है.
Rajasthan News: हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में मामूली बारिश से जलभराव हो गया और खुले में रखा धान भीग गया. टूटी सड़कें और खराब धर्मकांटे से परेशान व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मंडी बंद कर धरना देंगे और टैक्स देना भी बंद करेंगे.
राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में अकाउंटंट मनोज गोयल की संविदा सेवाएं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बाद खत्म कर दी गई हैं. राजमेस के आदेश पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया. साथ ही, उन्हें भविष्य में राजमेस के अधीन संस्थानों में संविदा या नियमित नौकरी के लिए भी अपात्र घोषित किया गया है.
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस अब थाने में फरियादियों से बेहतर व्यवहार और तनाव में संयम बनाए रखने की ट्रेनिंग ले रही है. जयपुर में DGP राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में 15 से 17 अक्टूबर तक सॉफ्ट स्किल कार्यक्रम चल रहा है. मकसद पुलिसिंग को संवेदनशील और नागरिक केंद्रित बनाना है.
भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के बीच जमकर हंगामा हुआ. कुर्सी पर बैठने को लेकर दो महिला पार्षदों के बीच तीखी झड़प हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वहीं, सभागार से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने, बैठने की व्यवस्था और पार्षदों के परिजनों को बाहर निकालने पर भी विवाद हुआ.
Rajasthan News: दौसा की महवा थाना पुलिस ने नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 10 लाख रुपए नकद और आभूषण बरामद हुए हैं.