जोधपुर के बासनी रेलवे यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के 1,294 मीटर कॉपर वायर को आरपीएफ ने प्रयागराज से बरामद किया. करीब 70 CCTV कैमरों और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से जांच आगे बढ़ी. मामले में चोरी के आठ आरोपियों और एक कबाड़ी समेत नौ लोग गिरफ्तार हुए.
राजस्थान पंचायत राज आम चुनाव 2026 के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है. पहले चरण में 43,700 पुलिसकर्मी और अधिकारी तथा 9,886 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे. संवेदनशील बूथों पर निगरानी और गांवों में मोबाइल गश्त के जरिए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की तैयारी है.
झुंझुनूं के निराधनू गांव में राय माता धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई. हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 25 लोग घायल हुए. स्थानीय युवकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए चूरू रेफर किया गया.
जयपुर में रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का कमिश्नरेट के बाहर धरना जारी है. अंदर जाने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की, बैरिकेड्स भी पटके.
मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में नाव पलटने से डूबे चारों युवकों के शव बरामद हो गए हैं. शव MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. नाव में सवार छह लोगों में से दो तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए थे.
राजस्थान में रितु बराला केस को लेकर सियासी घमासान तेज है. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस के धरने को नौटंकी बताया, वहीं डोटासरा और टीकाराम जूली ने जयपुर पुलिस के बयान पर सवाल उठाते हुए जीरो FIR की मांग उठाई.
करौली के भरतून गांव की IPS अधिकारी अन्नू टाटू का शादी के बाद कैडर बदलकर असम-मेघालय से गुजरात कर दिया गया है. 2022 बैच की अन्नू अब गुजरात में सेवाएं देंगी. उनके पति गौतम विवेकानंदन भी गुजरात कैडर के IPS अधिकारी हैं.
राजस्थान के 14 प्रमुख जैन मंदिरों में 6 महीने में 28.79 लाख से ज्यादा घरेलू पर्यटक पहुंचे. माउंट आबू के दिलवाड़ा जैन मंदिर ने 11.44 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया. संगमरमर पर बारीक नक्काशी और ऐतिहासिक खूबसूरती इसकी खास पहचान है.
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दो ऐसे गांव हैं जहां रावण को जलाया नहीं जाता. झांसड़ी और खेरोट गांव में रावण दहन की जगह सदियों पुरानी और बेहद अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं. इस बार झांसड़ी में जहां रावण की नाक काटकर और नाभि पर वार कर प्रतीकात्मक वध किया गया, वहीं खेरोट में आचार संहिता के चलते गोलियों की जगह रावण पर पत्थर बरसाए गए. इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.
राजस्थान में विजयादशमी पर हर्षोल्लास के साथ रावण दहन किया गया. इस दौरान भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकलाने के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रावण के पुतले का दहन हुआ.उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.
जयपुर में दीपावली की सजावट को लेकर व्यापारिक संगठनों के बीच मतभेद सामने आए हैं. जयपुर व्यापार महासंघ ने 51 बाजारों में 11 दिन तक रोशनी और सजावट करने का ऐलान किया है, जबकि दूसरे व्यापारिक संगठन ने विज्ञापन शुल्क और अनुमति से जुड़े मुद्दों पर 125 बाजारों में सजावट के बहिष्कार का दावा किया है.
राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा गांव के युवा खिलाड़ी प्रशांत सिंह ने दसवीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया. गाजे-बाजे के साथ खुली जीप में जुलूस निकालकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया गया.
जयपुर में रितु बराला मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है. गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने पुलिस पर सवाल उठाए, वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शन को सुर्खियां बटोरने का नाटक बताया.
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मदन राठौड़ पर पलटवार करते हुए दावा किया कि उनका इस्तीफा हो चुका है, जिसे पंचायत चुनाव के बाद स्वीकार किया जाएगा. उन्होंने राठौड़ के पाकिस्तान प्रेम पर सवाल उठाए और नियम-कानून की समझ को लेकर भी निशाना साधा.
जयपुर जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए 7.43 लाख से ज्यादा मतदाता दो बार वोट डालेंगे. पहले EVM से जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य और दो दिन बाद बैलेट पेपर से सरपंच-वार्ड पंच चुने जाएंगे. मतदान दलों को पांच दिन गांवों में रहना होगा.
कोटा के दौलतगंज में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार पिता नरेश भील और 13 वर्षीय बेटे राहुल की मौत हो गई. पत्नी रेखा और 7 वर्षीय बेटा विकास घायल हैं. परिवार त्योहार की खरीदारी करने बाजार जा रहा था, तभी हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया.
कोटा में विजयदशमी पर जेठी समाज ने नांता स्थित बड़ा अखाड़ा परिसर में 150 साल पुरानी परंपरा निभाई. यहां रावण का पुतला जलाने के बजाय अखाड़े की पवित्र मिट्टी से बनी रावण की आकृति की पूजा की गई और फिर बच्चों ने उसे पैरों से रौंदकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया.
बारां की शाहाबाद पंचायत समिति में कांग्रेस को झटका लगा है. प्रधान पद के प्रबल दावेदार एडवोकेट वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने टिकट नहीं मिलने पर वार्ड 14 से निर्दलीय नामांकन भरा. उनके मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
राजस्थान के जोधपुर में एक ओर शहर में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर श्रीमाली गोधा गोत्र से जुड़े कुछ लोग रावण दहन के बाद शोक मनाते हैं. उनके लिए रावण केवल रामायण का खलनायक नहीं, बल्कि अपने गोत्र से जुड़ा पूर्वज और परिवार का सदस्य है. इसी मान्यता के चलते वे दशहरे के दिन स्नान करते हैं, जनेऊ बदलते हैं और इसके बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं.
राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने परिसंचरण तंत्र के असर से 20 अक्टूबर को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल गरजने, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है.
कोटपूतली में भैंसलाना रोड पर VST कोर कंपनी के सामने ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से युवती की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की. चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारिश की कमी के बीच राजस्थान में अकाल जैसे हालात बनने की आशंका जताई. उन्होंने पेयजल और पशुओं के चारे की समय रहते व्यवस्था करने की मांग की. जोधपुर में पानी की किल्लत और एफआईआर में देरी पर भी सवाल उठाए.