राजस्थान में किसानों को मिलावटी और घटिया खाद-बीज व कीटनाशकों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जांच प्रक्रिया को फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस बनाने का फैसला किया है. इसके लिए डाक विभाग के साथ 3 साल का एमओयू किया गया है. अब AgriQMS ऐप से सैंपल की जियो-टैगिंग, QR कोड पैकिंग और रैंडम लैब आवंटन होगा.
कोटा में स्कूली बच्चों के मिड-डे-मील के गेहूं और चावल में बड़े गबन का मामला सामने आया है. सरकारी गोदाम से उठाया गया 3213 क्विंटल खाद्यान्न स्कूलों तक पहुंचा ही नहीं. विभागीय जांच में गुजरात की ठेकेदार फर्म पर राशन रास्ते में ही गायब करने का आरोप लगा है. रसद विभाग की शिकायत पर नयापुरा थाने में FIR दर्ज की गई है.
सवाई माधोपुर जिले में पंचायतराज चुनावों के बीच बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में बीजेपी के अंदर ही सियासत गरमा गई है. पंचायत समिति सदस्यों के टिकट वितरण को लेकर कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हांलाकि वायरल ऑडियो की ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.
जयपुर के वीकेआई (VKI) इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान 140 किलो कीड़े लगे कीट-संक्रमित बादाम नष्ट किया गया. हालांकि, खाद्य सुरक्षा टीम अभी ये पता लगाने में जुटी है कि इन संक्रमित बादामों को आखिरकार कहां खपाया जाना था, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए इन्हें खुले बाजार में बेचा जा सकता था या फिर आकर्षक पैकेटबंद गिफ्ट हैंपर्स के अंदर पैक करके ग्राहकों को थमाया जा सकता था.
राजस्थान में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई में जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1125 किलो सरसों तेल सीज किया गया. वहीं चूरू के सालासर में संदिग्ध घी फैक्ट्री पकड़ी गई. सैंपल जांच के लिए भेजे गए.
राजस्थान के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज 23 अक्टूबर को राज्य के 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
दीपावली आते ही कोटा के कैथून में हथकरघों का शोर भी बढ़ गया है. सिर्फ देश ही नहीं विदेश से भी साड़ियों की भारी डिमांड ऑर्डर आ रहे हैं. कारीगर खुश हैं, कि इस दीपावली कमाई अच्छी होगी.
राजस्थान के बारां में पूर्व महिला BSF जवान माया औड को भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 23 से टिकट दिया है. पांच साल देश सेवा करने के बाद अब वह समाज सेवा करना चाहती हैं. माया ने कहा कि चुनाव जीतने पर जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगी.
जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान के नाम को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने नाम के साथ राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और सवाल उठाए कि एक परिवार के नाम पर कब तक राजनीति होगी.
बारां के छबड़ा में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आंदोलन जारी रहा. 1050 टोकन बांटने के बाद भी अन्य किसानों को खाद दिलाने की मांग पर नरेश मीणा किसानों के साथ खेल मैदान में डटे रहे और पेड़ के नीचे रात बिताई.
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टोल बचाने के लिए कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट ढंककर, बदलकर या क्लोन करके निकल रहे हैं. NHAI की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने जयपुर द्वितीय और अलवर RTO को ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.
जयपुर के जमवारामगढ़ में रायसर के पास मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर MP नंबर की कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हैं. पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है.
जयपुर में बस का इंतजार कर रहे गिर्राज प्रसाद शर्मा की आवारा सांड के हमले में मौत के मामले में अदालत ने नगर निगम, जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन सचिव को संयुक्त रूप से जिम्मेदार माना है. आश्रितों को 61.35 लाख रुपए 6% ब्याज सहित देने के आदेश दिए हैं.
राजसमंद के चेचियों का गुड़ा गांव के 232 मतदाताओं ने पंचायत पुनर्गठन के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया. ग्रामीणों की मांग है कि गांव को 13 किमी दूर बानिया टुकड़ा की जगह वापस टाडावाडा गुजरान पंचायत से जोड़ा जाए.
सीकर के मंगलूणा गांव में शादी समारोह के दौरान विदेशी नागरिक की कथित हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस जांच कर रही है कि हथियार कहां से आया, लाइसेंसी था या नहीं और फायरिंग के मामले में किन नियमों का उल्लंघन हुआ.
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक 63% मतदान हुआ. बाड़मेर की मांगता में सबसे ज्यादा 79.55% और पाली की रानी स्टेशन में सबसे कम 40.02% वोटिंग हुई. फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं.
बारां के छबड़ा में डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने छबड़ा-सालपुरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. नरेश मीणा किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे. अधिकारियों ने दो दिन में 6,400 कट्टे खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
जालौर के बागोड़ा क्षेत्र के भोरड़ा गांव में ग्रामीण पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. नशे की समस्या और विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
बाड़मेर के खीपसर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों के बाड़े पर गिर गया. करंट से 15 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. उन्हें बचाने पहुंचे पति-पत्नी भी मौके पर जान चली गई.
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय फैंकोनी एनीमिया मरीज का MAA योजना के तहत पहला HLA-मिसमैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल रहा. मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. इस उपलब्धि से जटिल रक्त रोगों के मरीजों को नई उम्मीद मिली है.
दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने पर विवाद बढ़ गया है. अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP पर सवाल उठाए. रेहान ने कहा कि प्रबंधन ने दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटाने को कहा था.
धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने जापान में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शॉटपुट F-11 में 13.86 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता. डेढ़ साल की उम्र में आंखों की रोशनी गंवाने वाले प्रवीण ने मेहनत से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई.