राजस्थान हाईकोर्ट ने शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन एग्रीमेंट के आधार पर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने तथ्य छिपाने और न्यायिक समय बर्बाद करने पर याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया.
राजस्थान में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. चेतावनी के अनुसार, कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
टोंक जिले के दूनी गांव में स्थित 900 साल से अधिक पुराने दूणजा माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि यहां देवी मां को शराब का भोग लगाया जाता है और माता की प्रतिमा सुरापान करती है. भक्तों का विश्वास है कि लाल फूल गिरने पर उनकी मनोकामना पूरी होती है.
चूरू के पीथीसर गांव के ट्रेनी अग्निवीर महेश कुमार मुहाल का पार्थिव देह रविवार को गांव पहुंचा, जहां चूरू से पीथीसर तक 22 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी गई.
डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव में कई करोड़पति और लखपति प्रत्याशी मैदान में हैं. वार्ड 30 के निर्दलीय विनोद जोशी ने 2.62 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. प्रेम कुमार और दिग्विजय सिंह चुण्डावत भी करोड़पति उम्मीदवारों में शामिल हैं. तीन पूर्व विधायक भी चुनाव लड़ रहे हैं.
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं आज 18 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
भीलवाड़ा में दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने का काम करीब 50 साल से हिंदू और मुस्लिम परिवार मिलकर कर रहे हैं. इस बार तेजाजी चौक में 51 फीट ऊंचा रावण और 35-35 फीट के मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं. रावण की आंखों से अंगारे निकलने और नाभि में चक्र चलने जैसे खास आकर्षण भी होंगे.
अलवर के साड़ोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. लाठी-डंडों से हमले के आरोपों के बीच दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए. दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झुंझुनूं के बारी का बास गांव की बेटी और NSUI की राष्ट्रीय सचिव ऋतु बराला दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय चर्चा में हैं. राहुल गांधी ने ऋतु को शेरनी कहकर उनका समर्थन किया. ऋतु के परिजनों ने मामले में जांच और न्याय की मांग की है.
झालावाड़ नगर परिषद में सीएलसी के माध्यम से लगे करीब 60 ठेका कर्मचारियों को साढ़े तीन महीने से वेतन नहीं मिला. नाराज सफाईकर्मियों, कचरा गाड़ी ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. उपसभापति के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए.
अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर धवाला निवासी सूबेसिंह गुर्जर का क्षत-विक्षत शव मिला. परिजनों ने टाइगर या पैंथर के हमले की आशंका जताई है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
राजसमंद जिले के आमेट उपखंड के शिवनाल क्षेत्र में खेत पर खेल रही 8 वर्षीय दुर्गा को सांप ने डंस लिया. पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.
अजमेर भाजपा जिला कार्यालय पर कालिख पोतने और आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मोहित मल्होत्रा समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अजमेर एसपी से मुलाकात की और रिहाई नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी.
राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव के बीच महिलाओं पर घूंघट की बंदिशें अब भी कायम हैं. दूदू में चुनाव लड़ रहीं संतोष देवी घूंघट में नजर आईं, जबकि पूर्व प्रधान संतोष कड़वा घूंघट से आजादी हासिल कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी हैं. सवाल यह है कि जब महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, तो क्या उन्हें अपने फैसले लेने और खुलकर बोलने की आजादी भी मिल रही है?
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-26 अपने दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है. दोनों शावक अकबरपुर और तालवृक्ष रेंज के वन क्षेत्र में देखे गए. वन विभाग के अनुसार, ST-26 करीब 6 से 7 साल की है और बाघिन ST-14 की संतान है। यह उसका पहला सफल प्रजनन है. दोनों शावकों के आने से सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 58 हो गई है. वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिए निगरानी और गश्त बढ़ा दी है.
जयपुर के मानसरोवर में करीब 50 साल से लग रही रावण मंडी में इस बार बारिश ने कारीगरों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. दशहरे के लिए तैयार किए गए कई रावण के पुतले बारिश में गलकर खराब हो गए हैं. कारीगरों ने कर्ज लेकर पुतले तैयार किए थे, जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये तक है. राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी ऑर्डर मिलते हैं, लेकिन बारिश और ओले गिरने से बिक्री और कमाई पर संकट खड़ा हो गया है.
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं आज 17 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
कोटपूतली के सरूंड गांव में अरावली की पहाड़ियों पर स्थित श्री सरूंड माता मंदिर, चिलाय माता धाम के नाम से भी प्रसिद्ध है. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 282 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं और रास्ते में बने सात द्वार इसकी खास पहचान हैं. लोकमान्यता के अनुसार, पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां माता की प्रतिमा स्थापित की थी.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में हल्की-मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 18 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
Rajasthan News: जयपुर कोर्ट ने पद्मनाभ सिंह को झटका देते हुए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाले उर्वशी देवी के दावे को समय-सीमा से बाहर मानने की अर्जी खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि दावा परिसीमा अवधि से बाधित नहीं है. अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ सकेगी.
Rajasthan News: जोधपुर के नौसर में 9 वर्षीय भोमाराम को बोरवेल से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. करीब 32 घंटे बाद देसी जुगाड़ से 550 फीट गहराई पर फंसा भारी पत्थर हटाया गया. बच्चा करीब 620 फीट नीचे फंसा है. NDRF-SDRF और विशेषज्ञ माधोराम सुथार की टीम लोहे के खास जाल से उसे निकालने में जुटी है.
Rajasthan News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन कई बड़े चेहरे मैदान में उतरे. मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्यों ने पर्चा भरा. दौसा में विधायक की मां को BJP का टिकट मिला, जबकि झुंझुनूं में सुशीला सीगड़ा कांग्रेस में लौटीं.