भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /अजमेर भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतने के ममले में 12 डिटेन: यूथ कांग्रेस ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

अजमेर भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतने के ममले में 12 डिटेन: यूथ कांग्रेस ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

अजमेर भाजपा जिला कार्यालय पर कालिख पोतने और आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मोहित मल्होत्रा समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अजमेर एसपी से मुलाकात की और रिहाई नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी.

Written ByAman Singh
Published: Oct 17, 2026, 10:55 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 11:00 PM IST
joinshare
अजमेर भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतने के ममले में 12 डिटेन: यूथ कांग्रेस ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के अजमेर में भाजपा जिला कार्यालय की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सिटी ASP हिमांशु जांगिड़ और DSP शिवम जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान दो थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर SP हर्षवर्धन अग्रवाला सिविल लाइंस थाने पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मोहित मल्होत्रा समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग तेज

अजमेर भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतने और विवादित पोस्टर चस्पा करने के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग तेज हो गई है. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने अजमेर के SP से मुलाकात कर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिहा करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कल तक कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस अजमेर से "जेल भरो आंदोलन" शुरू करेगी.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. अभिषेक चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिहा करने की मांग की.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा. अभिषेक चौधरी ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कल तक गिरफ्तार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो अजमेर से "जेल भरो आंदोलन" शुरू किया जाएगा. इस चेतावनी के बाद मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

अध्यक्ष मदन राठौड़ से उनके बयान पर माफी मांगने की भी मांग

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से उनके बयान पर माफी मांगने की भी मांग की. भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतने और विवादित पोस्टर लगाने के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है. फिलहाल यूथ कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 अक्टूबर को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया. जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. मदन राठौड़ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम सभी को यह समझने की जरूरत है. अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है. उन्होंने आगे कहा कि जब आपस में किसी मुद्दे की बात आती है, तो भारत के साथ खड़ा होना चाहिए. कांग्रेस ने मदन राठौड़ के इस बयान के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके बयान की आलोचना की. जिसके बाद अब मदन राठौड़ का बयान राजनीतिक विवाद के साथ-साथ अजमेर में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी बन गया है.

Reporter- Kaushal Jain

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan News