भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /टोंक का अनोखा मंदिर: लाल फूल गिरने पर पूरी होती है मनोकामना, गुरु द्रोणाचार्य ने की थी यहां तपस्या!

टोंक का अनोखा मंदिर: लाल फूल गिरने पर पूरी होती है मनोकामना, गुरु द्रोणाचार्य ने की थी यहां तपस्या!

टोंक जिले के दूनी गांव में स्थित 900 साल से अधिक पुराने दूणजा माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि यहां देवी मां को शराब का भोग लगाया जाता है और माता की प्रतिमा सुरापान करती है. भक्तों का विश्वास है कि लाल फूल गिरने पर उनकी मनोकामना पूरी होती है.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 18, 2026, 09:01 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 09:06 PM IST
joinshare
टोंक का अनोखा मंदिर: लाल फूल गिरने पर पूरी होती है मनोकामना, गुरु द्रोणाचार्य ने की थी यहां तपस्या!
Image Credit: दूणजा माता मंदिर

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नवरात्रि चल रहे हैं. इस दौरान कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद करने की लगातार मांग उठ थी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है, जहां देवी मां को भोग में शराब चढ़ाई जाती है. यहां देवी सुरापान करती हैं. इस दौरान पूरा मंदिर भक्तों के जयकारों से गूंज उठता है. 

प्रदेश का यह दूणजा माता मंदिर बहुत ही प्राचीन है. मान्यता है कि इसी जगह पर गुरु द्रोणाचार्य ने कभी तपस्या की थी. वैसे तो सालभर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है लेकिन नवरात्रों में 9 दिनों तक यहां का नजारा अलग ही होता है.

यह भी पढ़ेंः दशहरे पर भाईचारे की मिसाल: 50 साल से साथ रावण बना रहे हिंदू-मुस्लिम परिवार, भीलवाड़ा में खास तैयारी

चमत्कारी दूणजा माता को लगता है शराब का भोग
दूणजा माता का यह मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में है. यहां माता को शराब का भोग लगाया जाता है. मां की प्रतिमा से अलग लाल फूल गिर जाए तो समझिए कि भक्त की हर मुराद देवी पूरी कर देंगी. लोगों का मानना है कि दूणजा माता मंदिर में सालों से चमत्कार होता आया है. यही वजह है कि बड़ी तादात में भक्त यहां अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं. सुरापान करने वाली दूणजा माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है.

माता को ऐसे चढ़ाई जाती है शराब
इस प्राचीन मंदिर में भक्त अपनी अर्जी पूरी होने के बाद शराब की बोतल लेकर पहुंचते हैं. मंदिर में पुजारी के हाथों पीपल के पत्ते के सहारे माता जी के मुंह पर शराब की धार लगाई जाती है. मान्यता है कि दूणजा माता की चमत्कारी प्रतिमा शराब का भोग ग्रहण करने लगती है. यह परंपरा यहां सालों से चली आ रही है.

दूणजा माता का मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में प्राचीन तालाब के किनारे मौजूद है. इस मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रों में भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ती है. इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी होने के साथ ही यहां चमत्कार भी देखने को मिलते हैं. यह मंदिर सुरापान करने वाली दूणजा माता जी के नाम से प्रसिद्ध है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर के श्रीराम मंदिर में रहकर 5 पीढ़ियों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार, लहसुन-प्याज तक नहीं खाते

मंदिर का 900 साल से ज्यादा पुराना इतिहास
मंदिर ट्रस्ट के सत्यनारायण शर्मा बताते हैं कि यहां बारह महीने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यह प्राचीन दूणजा माता मंदिर का इतिहास महर्षि द्रोणचार्य की साधना-तपोबल से जुड़ा हुआ है. दूनी कस्बे का नाम पहले द्रोणनगरी था. इस प्राचीन मंदिर का इतिहास करीब 900 साल से ज्यादा पुराना है. इस मंदिर में चार फीट की दूणजा माता की प्रतिमा स्थापित है.

खुद अवतरित हुई थी मां की प्रतिमा 
लोक कथाओं के अुनसार माता स्वयं पाषाण की प्रतिमा में परिवर्तित हुई थीं. इस मंदिर के चमत्कार को देखकर अंग्रेज अफसरों ने माता के मंदिर में प्रतिमा के सुरापान की जांच के लिए खुदाई करवाई थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. दूणजा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल जाट के अनुसार मंदिर के चढ़ावे की राशि से मंदिर के विकास के प्रयास लगातार जारी हैं, जिसके चलते अब धर्मशाला और बरामदों का निर्माण किया जा रहा है.

टोंक जिले का यह प्राचीन मंदिर सैकड़ों सालों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां तक कि गांवों के झूठ सच से जुड़े कई मामलों को लेकर भी लोग कहते है कि तू सच्चा है तो माता के दरबार में चलकर कसम खा. माना जाता है कि झूठ बोलने वाले और अन्यायी को माता रानी खुद दंड देती हैं.

Report-Bhupendra Singh Solanki

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tonk News
Rajasthan News