भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /दशहरे पर भाईचारे की मिसाल: 50 साल से साथ रावण बना रहे हिंदू-मुस्लिम परिवार, भीलवाड़ा में खास तैयारी

दशहरे पर भाईचारे की मिसाल: 50 साल से साथ रावण बना रहे हिंदू-मुस्लिम परिवार, भीलवाड़ा में खास तैयारी

भीलवाड़ा में दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने का काम करीब 50 साल से हिंदू और मुस्लिम परिवार मिलकर कर रहे हैं. इस बार तेजाजी चौक में 51 फीट ऊंचा रावण और 35-35 फीट के मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं. रावण की आंखों से अंगारे निकलने और नाभि में चक्र चलने जैसे खास आकर्षण भी होंगे.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 18, 2026, 04:23 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 04:32 PM IST
joinshare
दशहरे पर भाईचारे की मिसाल: 50 साल से साथ रावण बना रहे हिंदू-मुस्लिम परिवार, भीलवाड़ा में खास तैयारी
Image Credit: हिंदू-मुस्लिम भाईचारा

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नगर निगम द्वारा हर साल शहर के 4 स्थानों पर रावण दहन किया जाता है, जिसमें सबसे बड़ा 51 फीट का रावण तेजाजी चौक में तो वहीं लेबर कॉलोनी, पुर और सांगानेर स्थित टंकी के बालाजी में रावण दहन किया जाता है. 

इनके लिए रावण और अन्य पुतले बनाने का काम सालों से 2 परिवारों को दिया जाता है, जिसमें से एक परिवार हिंदू तो दूसरा मुस्लिम परिवार है. यह परिवार रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ रावण परिवार का पुतले तैयार करते हैं.

बचपन से रावण बनाने का कर रहे काम 
रावण तैयार करने वाले मुस्लिम परिवार के कारीगर अब्दुल सलाम सोरगर ने कहा कि मैं बचपन से ही अपने दादाजी और फिर पिताजी के साथ रावण बनाने का काम करता आ रहा हूं. ग्यासीलाल गांछा के साथ भी बचपन से काम किया है. अब तीसरी पीढ़ी के रूप में मैं खुद रावण बना रहा हूं. इस बार मैं राजेश गांछा के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं. इस बार तेजाजी चौक में 51 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है. इसके साथ 35-35 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ भी बनाए जाएंगे. इस बार पुतले में रावण की आंखों से अंगारे निकलने और नाभि में चक्र चलने जैसी विशेष आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी.

हिंदू-मुस्लिम भाईचारा
अभी तक करीब 50 से 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. मैं छोटा था तब से ही हम एक परिवार की तरह रहते आए है. यह हमारी तीसरी पीढ़ी है और आज तक हमारे बीच कभी हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव नहीं रहा. हम हमेशा भाईचारे के साथ मिलकर काम करते हैं. करीब 40 साल से यह रिश्ता बना हुआ है और आज भी हम सब मिल-जुलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में इंद्रदेव का रावण पर हमला: जलने से पहले ही गला रावण, दशहरे से पहले रावण मंडी से गायब 'लंकापति'!
  
मुस्लिम परिवार के साथ बना है रिश्ता      
वहीं, हिंदू परिवार के कारीगर राजेश गांछा ने कहा कि मेरे पिताजी ग्यासीलाल गांछा पिछले करीब 50 साल से यहां रावण बनाने का काम करते थे. उनके साथ सुलेमान सोरघर भी रावण बनाते थे. पिताजी के बाद अब मैं अब्दुल समद सोरघर और उनके बेटे सलाम के साथ मिलकर यह काम कर रहा हूं. हमें साथ काम करते हुए करीब 50 साल हो गए हैं. हमारे बीच कभी हिंदू-मुस्लिम जैसा भेदभाव नहीं रहा हमें कभी ऐसा लगा कि हम अलग-अलग धर्मों के हैं और न कभी आपस में लड़ाई हुई. हम हमेशा भाईचारे से रहते आए हैं और आज भी मिल-जुलकर रावण बनाने का काम करते हैं.
 
जमुनी तहजीब का संदेश                      
दशहरे पर भीलवाड़ा में दहन होने वाले रावण का पुतला देश की गंगाजमुनी तहजीब को पेश करता है. यह दोनों परिवार जिस तरह एक साथ होकर काम करते है, वैसे ही देश में भी हो तो नफरत को कहीं कोई जगह ही नहीं मिलेगी.

Report- Ramawatar Isran

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bhilwara News
Rajasthan News
Dussehra