भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे मेघ: IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे मेघ: IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं आज 17 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Written ByAman Singh
Published: Oct 17, 2026, 05:46 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 05:57 PM IST
joinshare
राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे मेघ: IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक 36 मिमी बारिश जयपुर के दूदू में दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया.

आज भी पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है. इसके प्रभाव से आज 17 अक्टूबर को भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभागों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

23 और 24 अक्टूबर को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

18 अक्टूबर को भी जयपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच से छह दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 23 और 24 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है.

7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को प्रदेश के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, टोंक, उदयपुर, राजसमंद तथा नागौर जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. जिसमें जयपुर, अजमेर तथा डीडवाना-कुचामन जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

बदलते मौसम से बचने के उपाय

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan News