भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: जानवरों को बचाने गए पति-पत्नी की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: जानवरों को बचाने गए पति-पत्नी की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप

बाड़मेर के खीपसर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों के बाड़े पर गिर गया. करंट से 15 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. उन्हें बचाने पहुंचे पति-पत्नी भी मौके पर जान चली गई.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 22, 2026, 07:10 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 07:48 PM IST
joinshare
बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: जानवरों को बचाने गए पति-पत्नी की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप
Image Credit: पति-पत्नी की करंट लगने से मौत

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार यानी 22 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई. खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर भेड़-बकरियों के बाड़े पर गिर पड़ा, जिससे पूरे बाड़े में करंट फैल गया और 15 मवेशियों की मौत हो गई.

इसी दौरान  मवेशियों को बचाने पहुंचे पति-पत्नी भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव के लोगों और परिजनों में आक्रोश है और वे सुबह 11 बजे से धरने पर बैठे हैं. यह पूरी घटना बाड़मेर के नागाणा थाना इलाके के खीपसर गांव की है.  मृतकों की पहचान रावताराम (45) और उनकी पत्नी वीरों देवी (41) के रूप में हुई है. दंपती के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे हरजीराम (22) और विष्णा राम (20), जबकि एक बेटी साजियों (18) है.

यह भी पढ़ेंः करौली में जरख का खौफ: दराती से भिड़ गया पति, फिर भी 3 ग्रामीण गंभीर घायल, इलाके में दहशत

मवेशियों को बचाने पहुंचे पति-पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक, रावताराम और वीरों देवी सुबह खेत में काम कर रहे थे और पास में बने बाड़े में उनकी 15 भेड़-बकरियां बंधी हुई थीं. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाड़े में गिर गया, जिससे वहां करंट फैल गया और मवेशी तड़पने लगे.

मवेशियों को करंट की चपेट में आया देखकर रावताराम उन्हें बचाने के लिए बाड़े की ओर दौड़े. जैसे ही उन्होंने वहां लगे लोहे के जाल को छुआ, वे करंट की चपेट में आ गए. पति को बचाने के लिए पत्नी वीरों देवी भी वहां पहुंचीं, लेकिन वह भी करंट से झुलस गईं. इस दौरान दोनों की मौत हो गई. 

ग्रामीणों ने लगाए देरी के आरोप 
इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाने के लिए फोन करने की कोशिश की. ग्रामीणों का आरोप लगाते हपए कहा कि तार टूटने की सूचना देने के लिए खीपसर जीएसएस पर फोन किया गया, लेकिन वहां बिजली बंद करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था. इसके बाद आसपास के लोगों ने डिस्कॉम कर्मचारियों से संपर्क किया और बिजली आपूर्ति बंद करवाई. हालांकि, तब तक पति-पत्नी और 15 मवेशियों की मौत हो चुकी थी.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना
इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. वे सुबह करीब 11 बजे से धरने पर बैठे हैं. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत शुरू की. पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से सहमति के लिए बातचीत की जा रही है. 

Report-Durag singh Rajpurohit
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Barmer News
Rajasthan News