App

राजस्थान पंचायत चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने निर्दलीय भरा नामांकन, BJP से क्यों बनाई दूरी?

Rajasthan News: श्री माधोपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने पंचायत समिति सदस्य के वार्ड 19 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगने की वजह कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई और कहा कि आगे की रणनीति उनकी राय से तय होगी.

राजस्थान पंचायत चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने निर्दलीय भरा नामांकन, BJP से क्यों बनाई दूरी?
Image Credit: UDH Minister Jhabar Singh Kharra Son Durga Singh Kharra (Zee Media)

Sikar News: पंचायती राज चुनाव को लेकर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आज प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पुत्र दुर्गा सिंह खर्रा ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. उन्होंने वार्ड संख्या 19 से अपनी दावेदारी पेश की. रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सौरव भाम्बू के समक्ष उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया. मंत्री के बेटे के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के बाद श्रीमाधोपुर की स्थानीय राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

भाजपा से टिकट नहीं मांगा, निर्दलीय भरा नामांकन
दुर्गा सिंह खर्रा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा है. उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी और क्षेत्र के कुछ मतदाताओं ने उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिस पर उन्होंने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है.

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की राय पर लिया फैसला
नामांकन दाखिल करने के बाद दुर्गा सिंह खर्रा ने कहा कि पिछले ढाई साल में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी नाराजगी रही है. उन्होंने बताया कि पीढ़ियों से जुड़े मतदाताओं ने उनसे कहा था कि यदि वे पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे तो उनका साथ देना मुश्किल होगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने पर वे उनके साथ रहेंगे.

दुर्गा सिंह खर्रा ने कहा कि मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पार्टी से टिकट मांगने के बजाय निर्दलीय नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वे पार्टी का टिकट लिए बिना चुनाव लड़ें. आगे की रणनीति भी कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार तय की जाएगी.

भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहने की कही बात
दुर्गा सिंह खर्रा ने अपने बयान में भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में आज भी भाजपा है, लेकिन नाराजगी के चलते उन्होंने निर्दलीय नामांकन के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बैठकर इस पूरे मामले पर मंथन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ashok Singh Shekhawat

Ashok Singh Shekhawat

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More