Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र में सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. 22 साल देश सेवा करने वाले जवान को बेटी कीर्तिराज और भाई ललित सिंह ने मुखाग्नि दी. 1 नवंबर को उनका प्रमोशन होना था.
Rajasthan News: कोटा स्थित RTU में अक्षित की मौत की असली वजह अभी-भी एक रहस्य बनी हुई है. अफवाहें हैं कि अक्षित की मौत सांप के काटने से हुई, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कुलगुरु के एक बयान ने इस आशंका को और गहरा कर दिया है. सवाल यह है कि 50 साल पुराने इस कैंपस में रहने वाले 2500 से अधिक छात्रों की जान आखिर कितनी सुरक्षित है?
Rajasthan News: जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी का मशहूर तेंदुआ राणा 15 दिन से लापता है. 48 कैमरों और 4 टीमों से तलाश के बावजूद न कैमरा ट्रैप में उसकी तस्वीर मिली, न कोई साइटिंग हुई. पहले कजोड़ और रेम्बो भी गायब हो चुके हैं.
Rajasthan News: अजमेर में बदमाशों ने सफेद कपड़े पहन दिनदहाड़े एक घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. एक-दो आरोपियों के हाथ में कागजात और फाइलें थीं, जबकि एक व्यक्ति ने सफेद दस्ताने पहन रखे थे. इस तरह वे घरवालों को अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर अंदर दाखिल हुए और तलाशी के बहाने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 10 और 11 अक्टूबर को मौसम बदलने के आसार हैं. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
Rajasthan News: कोटा के RTU में फर्स्ट ईयर के छात्र अक्षित शर्मा की हॉस्टल में संदिग्ध मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ छात्रों के घायल होने का आरोप है. 13 मांगों पर बातचीत के बाद धरना खत्म हो गया. मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी.
Rajasthan News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है. रेलवे ने दिल्ली रूट की 15 ट्रेनों को रद्द किया है, जिनमें राजस्थान से जुड़ी 6 ट्रेनें शामिल हैं. उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर की ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि जयपुर से जुड़ी किसी ट्रेन पर असर नहीं पड़ा है.
Rajasthan News: राजस्थान में गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को घर पर ही उपचार, दवाइयां, फिजियोथेरेपी और मानसिक सहयोग मिल रहा है. अप्रैल 2025 से अगस्त 2026 तक पेलिएटिव केयर ओपीडी में 2.51 लाख मरीजों को सेवाएं मिलीं, जबकि 43 हजार मरीजों को होम-बेस्ड केयर दी गई.
Rajasthan News: बीकानेर के पूगल क्षेत्र की आडूरी ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी शिवलाल मेघवाल ने 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर 13 विकास कार्यों का वादा किया है. दो साल में वादे पूरे नहीं हुए तो इस्तीफा देंगे. भ्रष्टाचार साबित होने पर भी कुर्सी छोड़ने की शर्त रखी है.
Jojari River Pollution: राजस्थान की जोजरी-बांडी-लूणी नदी व्यवस्था में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने चिह्नित अवैध पाइपलाइन, डिस्चार्ज पॉइंट और बाईपास को तुरंत सील करने या हटाने के निर्देश दिए हैं. कृषि और आवासीय भूमि पर चल रही अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई होगी.
Ravindra Singh Bhati : राजस्थान में खासतौर पर मारवाड़ और नागौर की राजनीति, जातियों के इर्द गिर्द भी घूमती है. ऐसे में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और डीडवाना से निर्दलीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री युनूस खान की मुलाकात खास हो जाती है.वो भी तब, जब रविंद्र सिंह भाटी पश्चिमी राजस्थान में युवाओं और सवर्णों के हक के लिए EWS सरलीकरण यात्रा निकाल रहे हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का एहसास हो रहा है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया.
Deepak Balyan: राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र स्थित मानखेड़ा गांव में CJP नेता दीपक बालियान के घर बुधवार रात पुलिस पहुंचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पार्टी ने पुलिस पर दीपक को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया, जबकि कठूमर थाने के ASI उमरुद्दीन ने हिरासत और मारपीट से इनकार किया. पुलिस के अनुसार, दीपक के पिता ने पुलिसकर्मियों को चाय पीने के लिए कहा, जिस पर दीपक नाराज हो गए. इसके बाद समझाइश, BNSS की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई और मेडिकल के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया.
Deepak Balyan CJP spokesperson : राजस्थान पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता दीपक बालियान को 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अलवर स्थित उनके घर से देर रात हिरासत में लिया. अब इस पर नागौर सांसद और RPL के प्रमुख हनुमान बेनीवाल खुलकर सामने आ गए हैं! उन्होंने सीजेपी के प्रवक्ता दीपक बालियान को आधी रात उनके घर से हिरासत में लेने पर राजस्थान पुलिस से सवाल उठाया है. पढ़ें पूरी खबर, वो भी विस्तार से...
Dewas Water Project : झीलों की नगरी उदयपुर में पानी की कमी को दूर करने के लिए भजनलाल सरकार ने ऐतिहासिक देवास परियोजना (तृतीय और चतुर्थ चरण) पर काम की रफ्तार तेज कर दी है. करीब 1,690 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी अंतर-बेसिन जल हस्तांतरण परियोजना से साबरमती बेसिन का बेका बहने वाला पानी,अब उदयपुर की पिछोला और फतहसागर झीलों को पूरे साल लबालब रखेगा.
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर शहर की मोहन कॉलोनी में बिस्तर पर सो रहे 11 वर्षीय आयुष खान की सांप के काटने से मौत हो गई. परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के अनुसार, यह उनके यहां सांप के काटने की चौथी बड़ी घटना है. इससे पहले परिवार के एक सदस्य की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों की जान उपचार से बच गई थी.
Ranthambore News : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करके इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम किया जा सकेगा. जैसे ही कोई लेपर्ड या बाघ या कोई भी दूसरा वन्य जीव आबादी की तरफ बढ़ेगा तो सेंसर उसकी हलचल को पहचान जाएंगे और आस पास के लोगों को अलॉर्म की तेज आवाज अलर्ट कर देगी.
IAS Tina Dabi: राजस्थान के टोंक जिले में कलेक्टर टीना डाबी के नेतृत्व में चल रहे जल संचय जन अभियान, पीएचईडी परियोजनाओं और ईसरदा बांध निर्माण कार्यों की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सराहना की है. 8 अक्टूबर को समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टोंक प्रशासन के काम को सराहनीय बताया.
IAS Tina Dabi News: राजस्थान के टोंक जिले में चल रहे विकास और जल संरक्षण अभियानों की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जिला कलेक्टर टीना डाबी के प्रशासनिक मॉडल और फील्ड वर्क की खुलकर तारीफ की.
Udaipur: इंडिगो एयरलाइन ने राजस्थान के उदयपुर के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है. नोएडा से उदयपुर की फ्लाइट 25 अक्टूबर से, जबकि नवी मुंबई से उड़ान 15 नवंबर से शुरू होगी. दोनों सेवाएं नियामकीय मंजूरी के अधीन हैं.
Rajasthan Road Accident: अजमेर जिले के किशनगढ़ मार्बल एरिया में मकराना चौराहा पुलिया के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सिरोही जाने वाली बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचल दिया. हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश निवासी राजबहादुर की उपचार के दौरान मौत हो गई. ट्रक करीब 100 मीटर तक लोगों और सड़क किनारे लगे सामान को टक्कर मारने के बाद पेड़ में जा घुसा. घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
Sikar Crime: सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास गांव में एक युवक ने अपनी सगी बहन संजू देवी पर धारदार हथियार दांतले से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी छोटी बहन के बारे में जानकारी लेने उसके घर पहुंचा था.