भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /सरिस्का में दिखा मां-बेटे का अनोखा प्यार: तालाब में उतरी बाघिन, मां के साथ पानी में मस्ती करता दिखा नन्हा बाघ

सरिस्का में दिखा मां-बेटे का अनोखा प्यार: तालाब में उतरी बाघिन, मां के साथ पानी में मस्ती करता दिखा नन्हा बाघ

अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंधेरी क्षेत्र में बाघिन ST-2302 अपने नन्हे शावक के साथ तालाब में अठखेलियां करती नजर आई. गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरी मां और शावक के खूबसूरत पलों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया. बाघिन और शावक की यह अठखेलियां सरिस्का की समृद्ध वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाती है.

Written BySneha Aggarwal
Published: Oct 13, 2026, 04:57 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 05:05 PM IST
joinshare
सरिस्का में दिखा मां-बेटे का अनोखा प्यार: तालाब में उतरी बाघिन, मां के साथ पानी में मस्ती करता दिखा नन्हा बाघ
Image Credit: zee media

About the Author

    Sneha Aggarwal

    Sneha Aggarwal

    मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Alwar News: राजस्थान के अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंधेरी क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत लेने वाला खूबसूरत नजारा सामने आया है. यहां बाघिन ST-2302 अपने नन्हे शावक के साथ तालाब में उतरकर गर्मी से राहत लेती नजर आई.

    कैमरे में कैद किया मां और शावक का खूबसूरत नजारा
    पानी में मां और शावक की अठखेलियों का यह मनमोहक दृश्य पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

    यह भी पढ़ेंः कहां गया जयपुर का राणा: न कैमरा ट्रैप में दिखा, न हुई साइटिंग, अचानक गायब हुआ जंगल का राजा

    कभी मां से लिपटा तो कभी पानी में खेलता दिखा नन्हा बाघ 
    तालाब के ठंडे पानी में बैठी बाघिन के साथ उसका शावक भी मस्ती करता दिखाई दिया. कभी वह अपनी मां के करीब जाकर उससे लिपटता नजर आया, तो कभी पानी में खेलता दिखा. मां और शावक के बीच की यह सहज और मनमोहक गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई. जंगल के इस दृश्य में बाघों की चंचलता के साथ मां और शावक के बीच का स्वाभाविक जुड़ाव भी देखने को मिला.

    यह भी पढ़ें: राजस्थान के जंगलों में रहस्यमयी गुमशुदगी: जंगल में कैमरे लगे, निगरानी भी हुई, फिर कहां गायब हो रहे बाघ और तेंदुए ?

    गर्मी से राहत पाने तालाब में पहुंचे बाघिन और शावक
    गर्मी बढ़ने के साथ वन्यजीव राहत पाने के लिए पानी के स्रोतों की ओर रुख करते हैं. ऐसे में बाघिन ST-2302 और उसके शावक का तालाब में दिखाई देना सरिस्का के प्राकृतिक परिवेश की खूबसूरती को दर्शाता है. पर्यटकों के लिए जंगल में बाघों को इस तरह करीब से देखना रोमांचक अनुभव होता है. खास बात यह रही कि बाघिन के साथ उसके शावक की मौजूदगी ने इस नजारे को और भी खास बना दिया.

    सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों और उनके शावकों की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है. बाघिन ST-2302 का अपने शावक के साथ इस तरह नजर आना जंगल में वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन की झलक दिखाता है. यह दृश्य बाघों के प्राकृतिक आवास, पानी के स्रोतों और जंगल के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है.

    वन्यजीव प्रेमियों को किया रोमांचित
    तालाब में मां के साथ अठखेलियां करते नन्हे शावक का यह नजारा सरिस्का की वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर सामने लाया है. कैमरे में कैद मां और शावक के इन खूबसूरत पलों ने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है. 
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Alwar News
    Rajasthan News