राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : राजस्थान का ठीकरिया कलां गांव पहले सिर्फ एक गांव था,लेकिन इस बार ये ग्राम पंचायत का दर्जा पा चुका है और अब इसमे कुल तीन गांव आते हैं. ठिकरिया गांव में पिछले दो दशकों से एक बेहद अनूठी परंपरा चली आ रही है. गांव वाले एक मत होकर अपना एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारते है,अगर वो जीतता है तो जीत पूरे गांव की होती है और अगर हार जाता है तो गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके उसका पूरा चुनावी खर्च चुकाते हैं.
Rajasthan Panchayat Chunav : बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी. हालिया विधानसभा चुनावों में भले ही बीएसपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा ना रहा हो.लेकिन पंचायत स्तर पर पार्टी का ये फैसला राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा करने के लिए काफी है. बीएसपी का ये दांव ना सिर्फ क्षेत्रीय समीकरणों को और उलझाएगा, बल्कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.
Rajasthan News: राजस्थान के 10 नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पूरे हो गए हैं. 9 निगमों में बीजेपी का कब्जा रहा, जबकि बीकानेर में कांग्रेस का मेयर बना. कहीं मुकाबला करीबी रहा तो कहीं मेयर निर्विरोध चुना गया.
जयपुर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में 89 वोट का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन सामने आया. शुक्रवार यानी 25 सितंबर को सुनील कोठारी को मेयर चुनाव में 89 वोट मिले और शनिवार को सरोज कंवर भी 89 वोट लेकर डिप्टी मेयर चुनी गईं. 150 सदस्यीय सदन में भाजपा के 78 पार्षद होने के बावजूद दोनों प्रत्याशियों ने 89 वोट हासिल किए.
Kota Mayor : कोटा की नई मेयर अनुसुईया गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद वह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दशहरा मैदान के पास स्थित निजी आवास ‘बैकुंठ’ पहुंचीं. यहां उन्होंने ओम बिरला के घर की चौखट पर कनक दंडवत मत्था टेका. तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद कोटा सहित प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Jodhpur News : जोधपुर नगर निगम चुनाव में बहुमत का जादुई आंकड़ा 51 है. इन सबके बीच एक ओर संघ पृष्ठभूमि के पार्षद प्रसन्न चंद मेहता हैं, तो दूसरी ओर हाइब्रिड फॉर्मूले से मैदान में उतरे पूर्व सीएम के करीबी राजेंद्र सिंह सोलंकी है.जोधपुर मेयर के चुनाव में निर्दलीयों के हाथ में ही सत्ता की चाबी मानी जा रही है .
Rajasthan : राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे महज राजनीतिक दलों की जीत-हार का आंकड़ा भर नहीं था, बल्कि ये तो राज्य की सियासी बनावट में आ रहे एक गहरे और दिलचस्प बदलाव की शुरुआत भर रही. इस बार के चुनावों में एक ऐसा ट्रेंड सामने आया, जिसने पारंपरिक राजनीतिक पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, वो है Gen-Z और 30 साल तक की उम्र के युवाओं का सियासी मैदान में जोरदार दखल.
Khairthal Politics: खैरथल नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम उर्फ विक्की चौधरी के एक बयान से स्थानीय सियासत गरमा गई है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विक्की चौधरी ने मुंडावर विधायक ललित यादव पर सभापति पद का टिकट देने के बदले 10-15 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है. वहीं विधायक ललित यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बातचीत में 10-15 पार्षदों की संख्या को लेकर चर्चा हुई थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. खैरथल में सभापति चुनाव 22-22 वोट की बराबरी के बाद पर्ची से तय हुआ था, जिसमें विक्की चौधरी विजयी हुए.
राजस्थान के निकाय चुनावों में वार्ड स्तर पर युवाओं ने लगभग 8-10% हिस्सेदारी हासिल कर अपनी धमाकेदार उपस्थिति भी दर्ज करा ली, लेकिन जब बात शहर सरकार बनाने की आती है यानी की मेयर/डिप्टीमेयर/सभापति/चेयरमैन की कुर्सी की आई, तो ये आंकड़ा 1% से भी नीचे (लगभग 0.6%) सिमट गया है.
Rajasthan News: मुंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा आया. भाजपा की गीता देवी को 0 वोट मिले, जबकि कांग्रेस-RLP समर्थित अलका कंदोई को 13 वोट मिले. निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले.
Rajasthan News: राजस्थान के 7 नगर निगमों में मेयर के बाद डिप्टी मेयर का भी फैसला हो गया. भाजपा ने 6 डिप्टी मेयर पद जीते, जबकि पाली में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महबूब टी विजयी रहे. अजमेर और पाली में लॉटरी से नतीजा तय हुआ.
Rajasthan News: जोधपुर की मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के जितेंद्र 18 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने. सोमवार के विवाद के बाद कांग्रेस पार्षद बस से पहुंचे. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं और कहा- यह सुरक्षा के लिए है.
बीकानेर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के पंकज गहलोत ने कांग्रेस की नसीम बानो को 2 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. पंकज को 40 और नसीम को 38 वोट मिले. इससे पहले मेयर पद पर कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत हासिल की थी, ऐसे में बीकानेर में मेयर कांग्रेस और डिप्टी मेयर भाजपा के हो गए हैं. वहीं, खाजूवाला नगरपालिका में भी भाजपा की अनिता मिमानी ने वाइस चेयरमैन पद अपने नाम किया.
Jaisalmer News : राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आए. जैसलमेर के पोकरण में भी राजनीति का रोमांच देखने को मिला जहां पर कड़े मुकाबले के बाद पोकरण में कांग्रेस की कल्पना रंगा को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.
Mundwa Election: नागौर की मुंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया. 25 वार्डों वाली पालिका में BJP के 10 पार्षद होने के बावजूद पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी गीता देवी को एक भी वोट नहीं मिला. कांग्रेस के 3 और RLP के 7 पार्षदों के समर्थन से अलका देवी कंदोई को 13 वोट मिले और उन्होंने निर्दलीय घनश्याम सादावत उर्फ विक्की को एक वोट से हराया. विक्की को 12 वोट मिले. इस परिणाम में सबसे ज्यादा चर्चा BJP प्रत्याशी के शून्य वोट और अध्यक्ष चुनाव के बदले हुए राजनीतिक समीकरण की हो रही है.
Tijara Election: खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा में कांग्रेस ने नगर निकाय अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर बोर्ड बना लिया. कांग्रेस प्रत्याशी रामअवतार सैनी को 18 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सुभाष चंद सैनी को 16 मत मिले. एक वोट अवैध घोषित हुआ. कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया. भारी हंगामे और कई अटकलों के बीच हुए चुनाव में रामअवतार सैनी ने 2 वोट से जीत हासिल की. जिले में तिजारा एकमात्र निकाय रहा, जहां कांग्रेस का बोर्ड बना.
Khatushyamji Municipal Election 2026 : विधायक के हंगामे और 5 बार डेडलाइन बढ़ाने के बाद भी खाटूश्यामजी चेयरमैन चुनाव टल गया, क्योंकि कांग्रेस पार्षद लक्षमी देवी मतदान करने नहीं पहुंची.
Rajasthan News: जयपुर जिले की 18 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के नतीजों में BJP ने 12 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं. शाहपुरा और जोबनेर में एक-एक वोट से फैसला हुआ, जबकि चौमूं में BJP और खेजरोली में कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत मिली.
खैरथल-तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के 18 पार्षदों के नहीं पहुंचने से मतदान को लेकर असमंजस बना हुआ है. कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर पार्षदों को रोकने का आरोप लगाया है. विवाद के बीच निर्वाचन अधिकारी ने मतदान का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 197 निकायों में मेयर-चेयरमैन पद जीते. कांग्रेस कई जगह बढ़त के बावजूद पिछड़ी. आप ने भी खाता खोला. निर्दलीय-बागियों ने कई निकायों में बोर्ड गठन का गणित बदल दिया.
सवाई माधोपुर के 6 नगर निकायों में चेयरमैन और सभापति पद के चुनाव में भाजपा ने 4 निकायों पर बोर्ड बनाया, जबकि कांग्रेस को 2 निकायों में जीत मिली. गंगापुर सिटी में कांग्रेस ने 15 साल बाद भाजपा से बोर्ड छीन लिया, जबकि बौंली में भाजपा ने कांग्रेस को एक वोट से हराया.
Rajasthan News: श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना. अजय दावड़ा ने सभापति चुनाव में निर्दलीय संजय मूंदड़ा को सिर्फ 1 वोट से हराया. अजय को 33 और संजय को 32 वोट मिले. जिसके बाद भाजपा के प्रत्याशी का एक बयान वायरल हो रहा है.