भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /सास की हार का बहू ने ऐसे लिया बदला : पोकरण नगरपालिका चुनाव में कल्पना रंगा ने मारी बाजी

सास की हार का बहू ने ऐसे लिया बदला : पोकरण नगरपालिका चुनाव में कल्पना रंगा ने मारी बाजी

Jaisalmer News : राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आए. जैसलमेर के पोकरण में भी राजनीति का रोमांच देखने को मिला जहां पर कड़े मुकाबले के बाद पोकरण में कांग्रेस की कल्पना रंगा को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

Written ByPragati Pant Awasthi
Published: Sep 22, 2026, 12:02 PM IST|Updated: Sep 22, 2026, 01:01 PM IST
joinshare
सास की हार का बहू ने ऐसे लिया बदला : पोकरण नगरपालिका चुनाव में कल्पना रंगा ने मारी बाजी
Image Credit: Jaisalmer pokaran municipal council chairperson election 2026 Kalpana ranga wins

About the Author

Pragati Pant Awasthi

Pragati Pant Awasthi

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jaisalmer News : राजनीति में कब पासा पलट जाए और बदला कैसे पूरा होता है, इसकी एक बहुत ही दिलचस्प कहानी राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में जैसलमेर के पोकरण में देखने और सुनने को मिल रही है. जहां नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

कहानी कुछ ऐसी है कि पिछले दिनों हुए चुनावों में पारिवारिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. एक तरफ जहां राजनीति के मैदान में अपनों की हार का दर्द था,तो वहीं दूसरी ओर उस हार का हिसाब चुकता करने का मौका भी था. कांग्रेस ने जब मैदान में कल्पना रंगा को उतारा,तो राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो चुकी थी. मुकाबला दिलचस्प इसलिए भी हो गया था, क्योंकि इससे पहले परिवार को चुनावी मैदान में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

लेकिन कहते हैं ना कि सियासत में जनता ही असली मालिक होती है और वक्त हर घाव का हिसाब बराबर कर देता है. ऐसा ही कुछ हुआ कुछ हुआ जब पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में नतीजें सबके सामने आए.कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज कर ली और चेयरपर्सन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. जिसे राजनीतिक पंडित पुरानी हार के बदला लेने और परिवार की राजनीतिक विरासत की शानदार वापसी के तौर पर देख रहे हैं. जीत के बाद से ही समर्थकों में जश्न का माहौल है और हर तरफ इसी दिलचस्प मुकाबले की चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि कल्पना रंगा की सास पुष्पा रंगा, पोकरण नगरपालिका चुनाव 2026 में पार्षद का चुनाव हार गयी थी.

जीत के बाद कल्पना रंगा ने कहा कि नगर पालिका को पूरी तरह से भ्रष्टाचार से मुक्त और पारदर्शी बनाया जाएगा.आम लोगों को छोटे बड़े कामों के लिए पालिका के चक्कर नहीं काटनें पड़े, इसके लिए कार्यप्रणाली को आसान किया जाएगा. शहर की साफ सफाई, मुख्य सड़कों पर लाइट और टूटी सड़कों की मरम्मत करना प्राथमिकता रहेगी.

आपको बता दें कि जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में बीजेपी के विजय डांगरा ने जीत दर्ज की. विजय डांगरा को 45 में से 27 वोट मिले,जबकि कांग्रेस के निर्मल रैयानी को 18 वोट मिले. निकाय चुनाव में कांग्रेस के 16 और बीजेपी के 25 पार्षद जीतकर आए थे. वहीं चार निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Nikay Chunav
Jaisalmer News