जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा और कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समितियों में अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच जिला प्रमुख पद ST ओपन वर्ग के लिए आरक्षित होने और नए परिसीमन ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं. वहीं, ओरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर टीम ओरण ने भी जिला परिषद के वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है. ऐसे में इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित नहीं रहने के संकेत मिल रहे हैं.
जैसलमेर में रामगढ़ रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सड़क किनारे नवजात का शव मिला, जिससे से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की. आशंका है कि नवजात को पहले दफनाया गया हो और बाद में कुत्तों ने उसे बाहर निकाल लिया हो.
जैसलमेर मे डेजर्ट नेशनल पार्क (DNP) में लुप्तप्राय गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण अभियान को झटका लगा है. हाल ही में जंगल में छोड़े गए छह महीने के एक नर गोडावण की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सम क्षेत्र में एक प्राकृतिक जलस्रोत (गाजलर) पर पानी पीने के दौरान मरू लोमड़ी के हमले में गोडावण के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों को लेकर जांच की जा रही है. ये ये भी पता लगाया जा रहा है, कि गोडावण का शिकार किसी वन्यजीव ने किया या इसके पीछे किसी शिकारी का हाथ है.
जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र के राघवा-सेउवा में सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के विरोध में चल रहा धरना समाप्त हो गया. विधायक छोटूसिंह भाटी ने जमीन दूसरी जगह स्थानांतरित करने का भरोसा दिया. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित होगी.
जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता कर राजस्थान में अकाल जैसे हालात, पेयजल संकट और पशुओं के चारे की कमी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने, चारा डिपो खोलने, पानी की व्यवस्था करने और मनरेगा के तहत रोजगार देने की मांग की.
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में जनता फैसला करती है और मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करता है.
राजस्थान के जैसलमेर में बारिश की कमी से पानी और पशु चारे का संकट गहराने लगा है. विधायक छोटू सिंह भाटी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की घोषणा की है. जल्द चारा शिविर और टैंकरों से मुफ्त पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.
Jaisalmer News: जैसलमेर के कुलधरा में टिकट और एंट्री को लेकर पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. पर्यटकों ने बंदूक तानने और बदसलूकी के आरोप लगाए थे. पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
Jaisalmer Panchayat Election: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव को लेकर जैसलमेर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में हुई बैठक में टिकट वितरण, संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. गुंजल ने जिला प्रमुख सहित जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने का दावा किया.
जैसलमेर में रबी सीजन से पहले किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है. इसके तहत जिले की खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों का सात दिन में औचक निरीक्षण कर स्टॉक, लाइसेंस और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा. जांच के लिए राजएग्री क्यूसी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा. विभाग ने कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने और खाद के साथ जबरन दूसरे उत्पाद बेचने (टैगिंग) पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, जिले में रबी सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
Jaisalmer Gadisar Lake: जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़ीसर लेक इन दिनों पानी की कमी से जूझ रही है. मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने और तेज गर्मी के कारण झील का जलस्तर घटने से बोटिंग बंद हो गई है. पर्यटकों की आवाजाही कम होने से नाव संचालकों और दुकानदारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है.
Jaisalmer News: जैसलमेर में शारदीय नवरात्रि की धूम हैं. मां दुर्गा की प्रतिमाएं 1100 से 11 हजार रुपए तक उपलब्ध हैं. मूर्तिकार नाथाराम ने एक महीने की मेहनत से करीब 70 प्रतिमाएं बनाई हैं. अमर सागर में दस दिन तक गरबा आयोजन होगा.
Rajasthan News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में सिंचाई पानी की मांग को लेकर 8 दिन से चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया. प्रशासन और सिंचाई विभाग ने पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. किसानों ने नियमित आपूर्ति, पानी की कमी की भरपाई और चोरी रोकने की मांग की.
Rajasthan News: जैसलमेर में कोतवाली पुलिस ने जोधपुर निवासी हेमंत सोनी का एक लाख रुपए से भरा गुम हुआ बैग चंद घंटों में तलाश लिया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद किया गया. पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बैग सौंप दिया.
Jaisalmer News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना शुरू किया है और पोस्टमार्टम से इनकार किया है.
Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में पहली बार कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार दो गोडावणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया. करीब 3 महीने की री-वाइल्डिंग ट्रेनिंग के बाद दोनों ने खुले आसमान में उड़ान भरी. GPS से उनकी लगातार निगरानी होगी.
Jaisalmer Farmers Project: जैसलमेर के मोहनगढ़ स्थित इंदिरा गांधी नहर परियोजना के जीरो हेड पर किसान सिंचाई पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. किसानों का आरोप है कि निर्धारित रेगुलेशन के बावजूद जैसलमेर जोन को मिलने वाला 1800 क्यूसेक पानी पिछले चार दिनों से नहीं पहुंच रहा है.
The Great Indian Bustard Rajasthan, Godawan : राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण को विलुप्त होने से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने नायाब तरीका अपनाया, इन पक्षियों को उनके असली और प्राकृतिक स्वभाव से जोड़े रखा गया. नन्हे गोडावण ने अंडे से बाहर आने के बाद से किसी इंसान को नहीं देखा, बल्कि एक सुरक्षित टनल में खुद गिरकर, संभलकर और दौड़कर उड़ान भरना सीखा है.
जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में बांकलसर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पिछला पैर टूट गया. घायल मां को देखकर उसका मासूम बच्चा पास खड़ा होकर बिलखता रहा. सूचना पर 1962 पशु चिकित्सा हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया.
Rajasthan News: बिहार के अरवल से नाबालिग की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी का मामला सामने आया. चाचा की शिकायत पर पोकरण पुलिस ने 60 मिनट में कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया.
जैसलमेर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, इस दौरान मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे. डांगरा ने शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास को प्राथमिकता देने की बात कही.
जैसलमेर में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. जिला प्रमुख का पद ST वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि 21 जिला परिषद वार्डों और 10 पंचायत समितियों के प्रधान पद का आरक्षण भी तय कर दिया गया. पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों में सदस्य पदों का आरक्षण भी सामने आ गया है. अब 24 सितंबर को जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी, जिसके बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी.