भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /जैसलमेर में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव: प्रहलाद गुंजल ने सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का किया दावा

जैसलमेर में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव: प्रहलाद गुंजल ने सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का किया दावा

Jaisalmer Panchayat Election: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव को लेकर जैसलमेर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में हुई बैठक में टिकट वितरण, संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. गुंजल ने जिला प्रमुख सहित जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने का दावा किया.

Written ByAman Singh
Published: Oct 15, 2026, 07:26 PM IST|Updated: Oct 15, 2026, 07:32 PM IST
joinshare
जैसलमेर में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव: प्रहलाद गुंजल ने सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का किया दावा
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jaisalmer Panchayat Election: राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने जैसलमेर जिले में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने और संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है. इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल जैसलमेर पहुंचे.

कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक

शहर की कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, टिकट वितरण और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद गुंजल ने जिला प्रमुख सहित जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने का दावा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी तीखे हमले किए.

बैठक में पार्टी के ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पोकरण के पूर्व विधायक शाले मोहम्मद, जैसलमेर के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपाराम धनदे, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा जोशी, पूर्व सभापति अशोक तंवर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सुमार खान और राधेश्याम कल्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायतीराज चुनाव पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी. टिकट वितरण में सर्वसम्मति और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि संगठन में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है, लेकिन सभी का लक्ष्य कांग्रेस का बोर्ड बनाना है. पार्टी आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी.

गुंजल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास चुनाव लड़ने का नैतिक साहस नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के फैसलों और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते भाजपा चुनाव मैदान में आई है. निकाय चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने सत्ता की ताकत के इस्तेमाल से लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के भरोसे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

ब्यूरोक्रेसी को लेकर उठाए सवाल

प्रहलाद गुंजल ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का ऐसा चरित्र पहले नहीं देखा. उन्होंने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर सत्ता के इशारे पर काम करने के आरोप लगाए. गुंजल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास को शासन की ताकत से दबाया नहीं जा सकता और पंचायतीराज चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.

उन्होंने कहा कि आरक्षित अनुसूचित जनजाति सीटों के साथ सामान्य सीटों पर भी पार्टी विशेष रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारने पर विचार करेगी. सामान्य सीटों पर एसटी वर्ग के एक-दो योग्य व्यक्तियों को अवसर देने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा. उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के बाद लिया जाएगा.

भाजपा सरकार पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का हमला

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ता जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. जिले के पूर्वी से पश्चिमी हिस्से तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन कार्यकर्ताओं की राय और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए किया जाएगा, ताकि जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बन सकें. बेनीवाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति अलग है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति जनता में असंतोष बढ़ा है.

ओरण भूमि, नहरी पानी और मनरेगा के मुद्दे उठाए

सांसद बेनीवाल ने ओरण भूमि के मुद्दे पर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 30 हजार बीघा से अधिक भूमि ओरण के रूप में घोषित की गई थी और आगे भी इस दिशा में प्रस्ताव थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद संबंधित फाइलें आगे नहीं बढ़ पाईं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान ओरण और गोवंश संरक्षण के नाम पर समर्थन हासिल किया, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में गोवंश पानी और चारे के अभाव से जूझ रहा है.

उन्होंने नहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति और डिग्गी निर्माण की स्थिति पर भी सवाल उठाए. बेनीवाल ने कहा कि इन समस्याओं से किसान और आमजन परेशान हैं. मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की आजीविका से जुड़ी योजना को कमजोर किया गया है. उन्होंने दावा किया कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को जवाब देगी.

निकाय चुनाव की गलतियों से सबक लेने की बात

निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण और सामने आई कमियों का जिक्र करते हुए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि इस बार उम्मीदवारों के चयन में पिछली गलतियों को दोहराने से बचने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने माना कि पूर्व में वार्ड परिसीमन और अन्य प्रशासनिक कारणों से कुछ स्थानों पर दिक्कतें आई थीं. इस बार इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. बेनीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस का जनाधार और वोट शेयर मजबूत हुआ है तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

Reporter- Shankar Dan

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jaisalmer News