)
Jaisalmer Panchayati Raj Election: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुके हैं. सरहदी जिले जैसलमेर में जहां जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति ST/ST ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित हो चुकी है.
वहीं, बुधवार को जैसलमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में पंचायती राज चुनाव में जनता का नेतृत्व करने वाली जिला परिषद व पंचायत समितियो की लॉटरी भी निकाली गई. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीप फकीर के साथ ही अन्य राजनेता मौजूद रहे.
जैसलमेर के 21 जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकाली गई
जैसलमेर में जिला परिषद के 21 सदस्यों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. लॉटरी में वार्ड नंबर 1 और 5 को SC सामान्य, वार्ड नंबर 2 और 8 को OBC महिला, वार्ड नंबर 3 और 12 को OBC सामान्य, वार्ड नंबर 9 को ST सामान्य और वार्ड नंबर 20 को SC महिला के लिए आरक्षित किया गया. वहीं वार्ड नंबर 7, 10, 11, 15, 16, 19 और 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहे. इसके अलावा वार्ड नंबर 4, 6, 13, 14, 17 और 18 सामान्य श्रेणी के लिए तय किए गए.
जैसलमेर में 10 पंचायत समितियों के प्रधान पद का आरक्षित वर्ग
जैसलमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है. जैसलमेर पंचायत समिति का प्रधान पद ST वर्ग के लिए आरक्षित है. सम (अब खुहड़ी), फतेहगढ़ और रामदेवरा पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है. मोहनगढ़ में SC महिला, भणियाणा और सांकड़ा में सामान्य वर्ग, नाचना में OBC महिला, राजमथाई में OBC और रामगढ़ में SC वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है.
जैसलमेर पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी
जैसलमेर पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1 SC महिला, वार्ड 2 सामान्य ओपन, वार्ड 3 ST ओपन, वार्ड 4 सामान्य महिला, वार्ड 5 सामान्य महिला, वार्ड 6 सामान्य ओपन, वार्ड 7 OBC ओपन, वार्ड 8 ST महिला, वार्ड 9 सामान्य महिला, वार्ड 10 OBC ओपन, वार्ड 11 सामान्य ओपन, वार्ड 12 SC ओपन, वार्ड 13 सामान्य ओपन, वार्ड 14 सामान्य महिला और वार्ड 15 OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
रामगढ़ पंचायत समिति 15 सदस्यों की लॉटरी
रामगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1, 4, 7 और 9 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 2 और 12 SC ओपन, वार्ड नंबर 3, 8, 10 और 13 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 5 ST महिला, वार्ड नंबर 6 SC महिला, वार्ड नंबर 11 और 14 OBC ओपन तथा वार्ड नंबर 15 OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
मोहनगढ़ पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
मोहनगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1, 7, 9 और 10 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 2, 5, 8 और 13 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 3 SC महिला, वार्ड नंबर 6 और 12 SC ओपन, वार्ड नंबर 4 और 11 OBC ओपन, वार्ड नंबर 14 OBC महिला और वार्ड नंबर 15 ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
सांकड़ा पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
सांकड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1, 5, 8 और 14 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 4, 6, 9, 11 और 12 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 ST ओपन, वार्ड नंबर 3 OBC महिला, वार्ड नंबर 7 और 15 OBC ओपन, वार्ड नंबर 10 SC ओपन और वार्ड नंबर 13 SC महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
फतेहगढ़ पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
फतेहगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1, 6, 8 और 13 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 3, 9, 10, 12 और 14 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 OBC महिला, वार्ड नंबर 4 SC ओपन, वार्ड नंबर 5 SC महिला, वार्ड नंबर 7 और 15 OBC ओपन तथा वार्ड नंबर 11 ST ओपन के लिए आरक्षित किया गया है.
खुहड़ी पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
खुहड़ी पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 3, 4, 5 और 13 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 6, 8, 9 और 10 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 1 और 2 OBC ओपन, वार्ड नंबर 7 और 11 SC ओपन, वार्ड नंबर 12 SC महिला, वार्ड नंबर 14 OBC महिला और वार्ड नंबर 15 ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
भणियाणा पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
भणियाणा पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 1, 3, 12, 13 और 15 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 2, 6, 8, 10 और 11 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 4 और 14 OBC ओपन, वार्ड नंबर 5 OBC महिला, वार्ड नंबर 7 SC महिला और वार्ड नंबर 9 SC ओपन के लिए आरक्षित किया गया है.
राजमथाई पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
राजमथाई पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 3, 4, 7 और 8 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 1, 5, 10, 14 और 15 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 और 12 OBC ओपन, वार्ड नंबर 6 OBC महिला, वार्ड नंबर 9 ST ओपन, वार्ड नंबर 11 SC महिला और वार्ड नंबर 13 SC ओपन के लिए आरक्षित किया गया है.
नाचना पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 3, 13, 14 और 15 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 5, 6, 8 और 12 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 OBC महिला, वार्ड नंबर 7 और 11 OBC ओपन, वार्ड नंबर 4 और 10 SC ओपन, वार्ड नंबर 9 SC महिला और वार्ड नंबर 1 ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
रामदेवरा पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी
रामदेवरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. वार्ड नंबर 2, 6, 13 और 15 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड नंबर 1, 3, 4, 9 और 10 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 5 और 7 OBC ओपन, वार्ड नंबर 8 OBC महिला, वार्ड नंबर 11 ST ओपन, वार्ड नंबर 12 SC महिला और वार्ड नंबर 14 SC ओपन के लिए आरक्षित किया गया है.
सरपंच-वार्ड पंच की कल निकलेगी लॉटरी
प्रदेश के सभी सरपंचों और वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी. पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी पहले अगस्त और फिर 17-18 सितंबर को तय हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इन्हें स्थगित कर दिया गया था. अब जैसलमेर जिले में भी सरपंच और वार्ड पंच के पदों के आरक्षण की तस्वीर कल यानी 24 सितंबर को साफ हो जाएगी.
Report- Shankar Dan