Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इनमें भाजपा के 44, कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में 37 महिलाएं हैं. सीकर की 22 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार सोफिया सबसे कम उम्र की निर्विरोध पार्षद बनी हैं.
Rajasthan Nikay Chunav: जयपुर की 18 नगरीय निकायों में पहले चरण के निकाय चुनाव का प्रचार आज शाम 6 बजे थम गया. अब प्रत्याशी रैली, सभा और जुलूस नहीं निकाल सकेंगे और व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर वोट की अपील कर सकेंगे. 9 सितंबर को होने वाली वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां 8 सितंबर को भवानी निकेतन परिसर से रवाना होंगी. इससे पहले ईवीएम की कमीशनिंग पूरी कर ली गई है.
Jaipur Nikay Chunav: जयपुर में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान पूरा होने से पहले ही कांग्रेस ने संभावित बोर्ड गठन को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. पार्टी की नजर मजबूत उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस विचारधारा वाले जिताऊ निर्दलियों पर भी है. वहीं जोधपुर में पार्टी ने बगावत और पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया है.
Rajasthan Nikay Elections: निकाय चुनाव में बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 41 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है. इन्हें छह साल के लिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है. कार्रवाई में जयपुर के 26 नेता शामिल हैं.
Banswara Nagar Parishad Election: बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव में वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी मयंक जैन ने डिजिटल तरीके से प्रचार शुरू किया है. वे मतदाताओं को ‘समस्या समाधान’ QR कोड वाले पर्चे दे रहे हैं. QR कोड स्कैन कर वार्डवासी अपनी समस्या फोटो या वीडियो के साथ दर्ज कर सकेंगे. मयंक जैन ने 48 घंटे में समाधान का प्रयास करने का दावा किया है.
Kota Nikay Chunav 2026 : कोटा नगर निगम चुनाव के वार्ड 29 की वोटर लिस्ट में 35 साल के वोटर की फोटो की जगह पर भगवान हनुमान जी की तस्वीर छप गयी. इस अजीबोगरीब गलती के बाद कई दिनों से असली वोटर की तलाश में प्रशासन जुटा है.
Rajasthan News: राजस्थान के निकाय चुनावों में प्रचार का तरीका तेजी से बदल रहा है. पोस्टर-पर्चों की जगह सोशल मीडिया, रील्स, डेटा, AI और वॉर रूम ने ले ली है. डिजिटल प्रचार के साथ उम्मीदवार अब घर-घर संपर्क पर भी जोर दे रहे हैं.
Rajasthan News: बीजेपी ने 1 लाख आवासीय प्लॉट और 7 लाख PNG कनेक्शन का वादा किया है. कांग्रेस ने 500 रुपये में मकान का पट्टा, नामांतरण शुल्क में राहत और हर निकाय में सालाना सफाई कर्मचारी भर्ती का वादा किया.
Rajasthan Civic Election 2026: हवामहल के वार्ड 146 में इस बार मुकाबला खास होने जा रहा है. 2023 के विधानसभा चुनाव में बालमुकुंद आचार्य यहां से महज 974 वोटों के अंतर से जीते थे. इलाके में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 40 फीसदी से ज्यादा बताई जाती है. अब निकाय चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा और उनके साथ RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल के मंच साझा करने से यहां का सियासी समीकरण चर्चा में है. पहली बार दोनों नेताओं की साथ मौजूदगी से सवाल उठ रहा है कि क्या वार्ड 146 का चुनाव बालमुकुंद आचार्य के विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गणित को बदलने का संकेत देगा?
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद कई वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है. कहीं भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है तो कहीं बीएपी, निर्दलीय और बागी मुकाबला रोचक बना रहे हैं. जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध जीतीं, वहीं अजमेर-कोटा में सियासी हलचल तेज है.
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में नामांकन वापसी के बाद मुकाबला और रोचक हो गया है. टोंक में करोड़पति प्रत्याशियों की संपत्ति और कांग्रेस के बागी उम्मीदवार चुनौती बने हैं. नीमकाथाना में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जबकि धौलपुर में बागी प्रत्याशी और महिला वोटर चुनावी गणित बदल सकते हैं. कोटा में सिंधी और जाट समाज की टिकट को लेकर नाराजगी पार्टियों की चिंता बढ़ा रही है. अंता में 35 वार्डों पर 142 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल मिलाकर पार्टी सिंबल के साथ जातीय समीकरण, बागावत, धनबल, महिला वोट और स्थानीय मुद्दे चुनाव के नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में गुरुवार शाम प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी. नाम वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को अलमारी, चारपाई, हरी मिर्च, फूलगोभी समेत 40 चुनाव चिन्हों में से निशान मिलेगा.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव के बीच बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है. इसमें 1 लाख आवासीय प्लॉट, 7 लाख PNG कनेक्शन, 24 घंटे बिजली, 3 हजार KM सीवरेज सुधार, 1150 ई-बस और सोलर समेत कई बड़े वादे किए गए हैं.
Jaipur Civic Elections: राजस्थान के निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी बुधवार को प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र जारी करेगी. पार्टी इसे विकास की गारंटी के तौर पर जनता के सामने रखेगी. इसके बाद अलग-अलग शहरी निकायों के लिए स्थानीय स्तर पर भी संकल्प पत्र जारी किए जाएंगे.
Jaipur Municipal Election: जयपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद चुनावी तस्वीर बदल गई है. वार्ड 76 में बीजेपी के कुलदीप नाथ का नामांकन खारिज होने के बाद पुनीत कर्णावट पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रह गए हैं. वहीं वार्ड 146 में बीजेपी का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है. वार्ड 111 में कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद का नामांकन भी निरस्त हुआ है. अब 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ होगी.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान कई बड़े उलटफेर हुए. जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद समेत कई उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए. सिरोही, चित्तौड़गढ़, मांडलगढ़, झालावाड़ और अजमेर में भी विवाद व हंगामे से सियासत गरमा गई.
Kota News: कोटा नगर निगम चुनाव में नामांकन के बाद कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. टिकट वितरण को लेकर स्थानीय से लेकर प्रदेश और दिल्ली तक विवाद पहुंचा. प्रत्याशियों की सूची को लेकर नेताओं में तीखी नाराजगी, पुराने नेताओं के टिकट कटने और जिला अध्यक्ष का पुतला जलाए जाने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
गंगापुर सिटी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से मामा-भांजे की जोड़ी अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में उतरी है. दोनों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद शहर में उनकी खूब चर्चा हो रही है. मामा पहली बार चुनावी राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि भांजा पहले नगर निकाय का प्रतिनिधित्व कर चुका है.
Rajasthan News: बीकानेर निकाय चुनाव में महावीर रांका के टिकट को लेकर विवाद गहरा गया है. चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी ने कहा कि रांका फाइनल सूची में थे ही नहीं, जबकि रांका का दावा है कि पार्टी के निर्देश पर उन्होंने नामांकन भरा था. टिकट बदलने से उन्हें दुख हुआ.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में सीकर से दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. कांग्रेस ने पति-पत्नी और ससुर-बहू को अलग-अलग वार्डों से टिकट दिया है. भाजपा ने पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के 24 वर्षीय पोते यश जलधारी को मैदान में उतारा है.
Jaipur Municipal Election: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने टिकट वितरण के जरिए कई नए प्रयोग किए हैं. जयपुर के 150 वार्डों में पार्टी ने 50 से ज्यादा महिलाओं और 8 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को भी बीजेपी ने टिकट दिया है. वहीं, पार्टी अब बागियों और निर्दलीय नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाकर उन्हें मनाने की कोशिश में जुटी है.
Rajasthan Local Body Election: राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान तेज हो गया है. भीलवाड़ा में 17 प्रत्याशियों के सिंबल समय पर जमा नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया, जबकि पाली में टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे. कई जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे का विरोध किया है.