App

अब QR कोड से दर्ज होगी वार्ड की समस्या, BJP प्रत्याशी मयंक जैन ने शुरू की डिजिटल पहल

Banswara Nagar Parishad Election: बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव में वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी मयंक जैन ने डिजिटल तरीके से प्रचार शुरू किया है. वे मतदाताओं को ‘समस्या समाधान’ QR कोड वाले पर्चे दे रहे हैं. QR कोड स्कैन कर वार्डवासी अपनी समस्या फोटो या वीडियो के साथ दर्ज कर सकेंगे. मयंक जैन ने 48 घंटे में समाधान का प्रयास करने का दावा किया है.

अब QR कोड से दर्ज होगी वार्ड की समस्या, BJP प्रत्याशी मयंक जैन ने शुरू की डिजिटल पहल
Image Credit: Rajasthan

Mayank Jain Uses QR Codes for Digital Campaign: बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव को लेकर शहर में प्रचार अभियान तेज हो गया है. इसी बीच वार्ड 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मयंक जैन ने चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल तरीका अपनाया है. मयंक जैन घर-घर जाकर मतदाताओं को ‘समस्या समाधान’ QR कोड वाले पर्चे बांट रहे हैं.


QR कोड से दर्ज होगी वार्ड की समस्या

इस QR कोड को स्कैन करने के बाद वार्डवासी अपना नाम, मोबाइल नंबर और अपनी समस्या की जानकारी दर्ज कर सकते हैं. खास बात यह है कि समस्या के साथ फोटो या वीडियो भी भेजने की सुविधा रखी गई है. इसके जरिए वार्ड की समस्याओं को सीधे प्रत्याशी तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. मयंक जैन का दावा है कि QR कोड के जरिए भेजी गई शिकायत सीधे उनके पास पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि समस्या मिलने के बाद 48 घंटे के भीतर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.


चुनाव जीतने के बाद भी QR कोड लगाने का दावा
मयंक जैन ने दावा किया कि बांसवाड़ा के 60 वार्डों में इस तरह की डिजिटल पहल करने वाले वे पहले प्रत्याशी हैं. उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की गलियों और प्रमुख स्थानों पर QR कोड स्थायी रूप से लगाए जाएंगे. इससे वार्डवासी अपनी समस्या को डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकेंगे. चुनाव प्रचार के दौरान शुरू की गई इस पहल को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा है.


पांच साल तक जनता के लिए खुला रहेगा कार्यालय
मयंक जैन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका कार्यालय पांच साल तक जनता के लिए खुला रहेगा. उनका कहना है कि वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए लगातार काम किया जाएगा. वहीं, मतदाताओं ने QR कोड वाली इस पहल को आधुनिक और सराहनीय बताया है. चुनाव प्रचार के बीच वार्ड 24 में प्रत्याशी की यह डिजिटल पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More