Rajasthan News: अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार किरण गढ़वाल के नामांकन पर लगाई गई आपत्ति खारिज हो गई. कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने इसकी जानकारी दी. फैसला आने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी दिखी.
Rajasthan News: कुचामन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा और समर्थित 19 पार्षदों को बस से आरओ कार्यालय लाकर शपथ दिलाई गई. 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में बहुमत के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है. री-पोल वाले चारों वार्ड कांग्रेस ने जीत लिए, जिससे कांग्रेस के 57 पार्षद हो गए, जबकि भाजपा 78 और निर्दलीय 15 पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि सीटों में भाजपा आगे रही, लेकिन कुल वोटों में कांग्रेस को 14,620 वोट ज्यादा मिले. नए सदन में 53 महिलाएं हैं और 99 पार्षद 50 साल या उससे कम उम्र के हैं.
Ajmer Mayor Election: अजमेर नगर निगम के मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नाम 18 लाख रुपए की रिकवरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. निगम की आपत्ति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचशील स्थित नए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच अन्य प्रत्याशियों पर लगी आपत्तियों को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप हुए. स्थिति को देखते हुए निगम कार्यालय पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया.
Rajasthan News: हाड़ौती में निकाय चुनाव के बाद सभापति-चेयरमैन की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है. कई निकायों में बीजेपी-कांग्रेस बहुमत से दूर हैं. ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की पूछ बढ़ गई है और कई जगह वे सत्ता की चाबी बन गए हैं.
राजसमंद के नाथद्वारा में भाजपा पार्षदों के कथित तौर पर गायब होने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरेश पुरोहित की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वे वार्ड 15 की पार्षद हिना पुरोहित के ससुर और वार्ड 17 के पार्षद महेश दवे के बड़े पापा बताए जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक गायब पार्षद घर नहीं लौटते, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
Khetri Municipality: झुंझुनूं की खेतड़ी नगरपालिका में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं. नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया. गीता सैनी वार्ड 5 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनी गई थीं और निवर्तमान चेयरमैन भी थीं.
Baran Mayor Election: बारां नगर परिषद सभापति चुनाव में आम आदमी पार्टी के बहुमत के बावजूद कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. 60 वार्डों में AAP को 31, कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने मीनाक्षी शर्मा और भाजपा ने निलेश जैन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि AAP से शीतल राठौर और चंद्रकला ने नामांकन दाखिल किया है.
Kotputli News : कोटपूतली निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए रमेश पायला को अपना आधिकारिक सिंबल दे दिया. जिन्होंने पहले हाइब्रिड सिस्टम के तहत ही अपना नामांकन भरा था, पर क्या आप जानते हैं ये हाइब्रिड सिस्टम है क्या ?
Kota Mayor Election : कोटा नगर निगम के तीन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया. वार्ड 87 के बूथ नंबर 99 पर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी मयानी ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया. वहीं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाला. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ और दिव्यांग मतदाता रमेश बनवारी भी वोट डालने बूथ पहुंचे.
Rajasthan Nikay Chunav: अजमेर नगर निगम चुनाव के बाद मेयर और बोर्ड गठन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बहुमत का दावा तेज हो गया है. कांग्रेस ने 37 पार्षदों के साथ पांच निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया है. कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ली, जबकि निर्दलीय घनश्याम वर्मा ने भी शपथ ग्रहण की. कैलाश कोमल समेत तीन अन्य निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है.
Bikaner Mayor Election : बीकानेर मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. 10 साल बाद बहुमत पाने वाली कांग्रेस ने अनिल कल्ला को ,जो की पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे है, को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया और बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह शेखावत पर दांव खेला . लेकिन अनिल कल्ला के नामांकन से पहले ही नवरत्न डागा ने नामांकन भर दिया.
Bharatpur Mayor Election 2026 : सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सियासी पंडित को चौंका दिया है. यहां त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हुए मुकाबले में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है. जिससे निगम की कुर्सी का रास्ता पूरी तरह निर्दलीयों से होकर जाता है. इस बीच, BJP ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए अनुराधा सिंह को मैदान में उतार दिया है.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का वोट शेयर बढ़ा, लेकिन कई मजबूत इलाकों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आए. अब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र, अजमेर, झालरापाटन, बीकानेर, जोधपुर, पाली और भरतपुर पर पार्टी की नजर रहेगी.
Rajasthan News: जयपुर की नई शहर सरकार में 146 पार्षदों की पढ़ाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड सामने आया है. 80 पार्षद ग्रेजुएट या उससे ऊपर हैं. खास बात यह है कि PG की रेस में महिला पार्षद पुरुषों से आगे हैं.
Rajasthan News: थानागाजी से कम उम्र में पार्षद बनीं नेहा शर्मा ने जीत को बड़ी जिम्मेदारी बताया है. पूर्व पत्रकार नेहा अब जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करने पर जोर देंगी. युवाओं के लिए स्किल सेंटर, महिला सुरक्षा, CCTV, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और पेयजल उनकी प्राथमिकताएं हैं.
Alwar Nikay Chunav : अलवर के नगर निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. जिले के 12 निकायों में भाजपा को केवल नौगांवा और खेड़ली में स्पष्ट बहुमत मिल सका, जबकि बाकी निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखी है. सबसे बड़ा उलटफेर राजगढ़ में देखने को मिला, जहां 40 वार्डों में से 31 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. भाजपा महज 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर सिमट गई.
Banswara News : बांसवाड़ा में BAP के बेहद खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी ने जिले में अपनी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया और सदस्यों के बीच आपसी खींचतान की बात कही.
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार Gen-Z का स्वैग साफ दिखाई दिया. 21 साल की नेहा शर्मा ने थानागाजी से BJP के टिकट पर जीत दर्ज की, जबकि जयपुर के वार्ड 71 से 21 साल के फैज हसन कांग्रेस के टिकट पर विजेता बने. जहाजपुर में निर्दलीय सानिया खानम भी चर्चा में रहीं. जयपुर में दिग्गज नेताओं के मतदान वाले वार्डों के नतीजों ने भी चौंकाया, वहीं महिला पार्षदों की संख्या ने भी नई तस्वीर पेश की.
Ajmer Nagar Nigam Chunav: अजमेर नगर निगम चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. 80 वार्ड वाले निगम में बहुमत के लिए 41 पार्षदों की जरूरत है. भाजपा के 32 पार्षदों के साथ 11 निर्दलीयों में से 8 के उसके खेमे में आने की जानकारी है, जिससे आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है. वहीं कांग्रेस के 37 पार्षद हैं और उसके साथ 3 निर्दलीयों के होने की बात सामने आई है. ऐसे में बोर्ड गठन का फैसला अब 1 पार्षद के समर्थन पर अटक गया है.
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को सोचने पर मजबूर किया है. बीजेपी ने भले इस निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन कई शहरी निकायों से सत्ता हाथ से फिसल गई. राजस्थान की राजनीति में आप और सीपीआई की एंट्री से आने वाले समय में लड़ाई और दिलचस्प होने जा रही है.
Baran Election Explainer: बारां नगर परिषद चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला. 60 वार्डों वाली नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने 31 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया. कांग्रेस को 18, भाजपा को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं. इस नतीजे के साथ बारां नगर परिषद में पहली बार AAP का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हुआ. नए स्थानीय चेहरों, डोर-टू-डोर प्रचार, सोशल मीडिया और स्थानीय बुनियादी मुद्दों पर फोकस को AAP की जीत के प्रमुख कारणों में गिना जा रहा है.