App

Analysis: राजस्थान निकाय चुनाव में दिखा 2028 का ट्रेलर, क्या यूपी पर भी होगा असर?

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को सोचने पर मजबूर किया है. बीजेपी ने भले इस निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन कई शहरी निकायों से सत्ता हाथ से फिसल गई. राजस्थान की राजनीति में आप और सीपीआई की एंट्री से आने वाले समय में लड़ाई और दिलचस्प होने जा रही है.

Analysis: राजस्थान निकाय चुनाव में दिखा 2028 का ट्रेलर, क्या यूपी पर भी होगा असर?
Image Credit: राजस्थान में बीजेपी ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. (फोटो- एआई)

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव के परिणामों को केवल जीत-हार के नतीजे तक सीमित करके देखना ठीक नहीं है. इस निकाय चुनाव पर देशभर की निगाहें टिकी रहीं. निकाय चुनाव के परिणामों को साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में अब से कुछ महीनों बाद ही चुनावी बिगुल बजने जा रहा है.

ऐसे में माना जा रहा था कि ये निकाय चुनाव जनता का मूड समझने में अहम साबित होंगे. राजस्थान शहरी निकाय चुनाव के परिणाम से बीजेपी गदगद है, हालांकि कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बीजेपी ने इस चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर अपनी जमीन खोई है, लेकिन कांग्रेस को इसका पूरा फायदा नहीं मिल सका. यही बात कांग्रेस के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण है.

क्यों अहम हैं ये चुनाव?

राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव इसलिए भी अहम हो जाते हैं, क्योंकि यह ऐसे समय पर हुए हैं, जब विपक्षी पार्टियों ने दावा किया कि सरकार महंगाई, अपराध जैसे मामलों पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है. ऐसे में सत्ताधारी पार्टी को लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में जनाधार हासिल करना एक चुनौती मानी जा रही थी. सबसे खास है इससे पहले राजस्थान में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी और सीपीआई की एंट्री भी हो चुकी थी.

राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम जानिए

शहरी निकाय चुनाव के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों में बीजेपी ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की. कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड गए और ,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों की जीत हुई. हालांकि, कई नगर निकायों में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को कुछ साथियों की जरूरत भी पड़ेगी.

बीजेपी के लिए केवल राहत

राजस्थान शहरी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे आगे है, लेकिन पार्टी के लिए यह केवल एक सामान्य राहत है, पूरी तरीके से बेफिक्र रहने का मौका नहीं है. चूंकि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस दौरान बीजेपी का वोट शेयर 41 फीसदी से अधिक रहा था. वहीं, विधानसभा चुनाव के ढाई साल बाद हुए निकाय चुनाव में भी बीेजेपी ने इसी के करीब प्रदर्शन किया है.

निकाय चुनाव के परिणामों से बीजेपी गदगद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि नतीजों को बीजेपी की नीतियों और विकास के काम पर जनता के भरोसे से जोड़ने का काम किया. वहीं, पीएम ने इसके 'डबल इंजन' की सरकार के प्रति लोगों के भरोसे का परिणाम बताया. राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी चुनावी नजीतों पर खुशी जताई और लोगों को धन्यवाद दिया.

निकाय चुनाव में मुद्दों का कितना महत्व?

राजस्थान निकाय चुनाव इसलिए अहम हो जाते हैं, क्योंकि राजस्थान की सरकार कई विवादों को लेकर विपक्ष के सीधे निशाने पर रही है. नीट पेपर लीक, यूजीसी नियमों का विरोध और सरकारी स्कूलों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने के काम किया. ऐसे में इन प्रदर्शनों के बाद देश के किसी हिस्सें हुए यह पहले चुनाव थे. हालांकि, इन मुद्दों का इस निकाय चुनाव पर कितना असर हुआ, यह विशेष चर्चा का विषय है. बहरहाल, सामान्य तौर पर नतीजों को देखें, तो पता चलता है कि इन मुद्दों का बीजेपी को राज्य भर में कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है.

कांग्रेस के लिए क्यों खतरे की घंटी

इस निकाय चुनाव में कई जगहों पर बीजेपी के हाथ से शहर की सत्ता गई, इनमें कई भाजपा का गढ़ भी हैं. राजस्थान के निकाय चुनाव परिणाम कांग्रेस को आत्ममंथन के लिए विवश कर रहे हैं. इस बात में कोई संकोच नहीं है कि कांग्रेस ने कई जगहों पर शानदार प्रदर्शन किया. कुछ महत्वपूर्ण निकायों में कांग्रेस ने बीजेपी को सीधी टक्कर दी. हालांकि, बीजेपी के नुकसान का सीधा फायदा कांग्रेस को नहीं पहुंच सका. यही बात कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम हो जाती है.

वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस की जीत बीजेपी के लिए क्यों चिंता?

निकाय चुनाव में सबसे अधिक चर्चा झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की जीत की हो रही है. यहां पर कांग्रेस ने 25 में से 18 वार्ड जीत लिए. झालवाड़ को बीजेपी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है. यहां पर कांग्रेस की जीत ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं. यही कारण है कि इस इलाके में बीजेपी की जीत से हाई कमान को भी चिंता सताने लगी होगी.  

क्या दिखी 2028 के चुनाव की झलक?

राजस्थान के निकाय चुनाव को साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. वैसे तो राजस्थान में होने वाला विधानसभा चुनाव करीब 2 साल दूर है, लेकिन निकाय चुनाव सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यकाल के ढाई साल बाद हो रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य सरकार के कामकाज का असर इस चुनाव में भी देखने को मिला. निकाय चुनाव के परिणामों से कुछ तस्वीरें साफ हो गई हैं, जिसमें यह फिक्स है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो कांग्रेस ने भी बढ़त बनाई है.

परिणामों ने यह भी तय किया कि कांग्रेस ने कई जगहों पर वापसी के संकेत दिए, इसमें झालवाड़ और पाली अच्छे उदाहरण है. इन सबके बीच कांग्रेस और बीजेपी के सामने एक नई चुनौती आ गई है. इसमें विपक्ष सीपीआई और आप के आने से विपक्ष के वोटों का बंटवारा शुरू हो गया है और दो और दल आने से बीजेपी के सामने अब विपक्ष में कई राजनीतिक पार्टियां हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More