App

Bikaner Mayor Election : कांग्रेस में बगावत, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने ठोकी ताल

Bikaner Mayor Election : बीकानेर मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. 10 साल बाद बहुमत पाने वाली कांग्रेस ने अनिल कल्ला को ,जो की पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे है, को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया और बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह शेखावत पर दांव खेला . लेकिन अनिल कल्ला के नामांकन से पहले ही नवरत्न डागा ने नामांकन भर दिया.

Bikaner Mayor Election : कांग्रेस में बगावत, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने ठोकी ताल
Image Credit: bkn mayor chunav

Bikaner Mayor Election : बीकानेर मेयर चुनाव में कांग्रेस ने अनिल कल्ला को मेयर प्रत्याशी बनाया था लेकिन पार्टी के ही पार्षद नवरतन डागा ने बगावत करते हुए खुद नामांकन दाखिल कर दिया.

पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने क्या कहा ?
बी.डी. कल्ला ने कहा कि पार्टी ने अनिल कल्ला के नाम पर अपना भरोसा जताया है और अब पूरी कोशिश जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की होगी. उन्होंने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को पटरी पर लाना. उन्हें और बेहतर बनाना उनका मुख्य फोकस रहेगा. कल्ला ने कांग्रेस के पक्ष में मजबूत समीकरण होने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी के पास कुल 42 पार्षद जीतकर आए हैं और मेयर चुनाव में इससे भी ज्यादा वोट मिलने की पूरी उम्मीद है. वहीं, पार्टी के एक अन्य विजयी पार्षद द्वारा अलग से नामांकन दाखिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश नेतृत्व इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इसे देख रहा है.

बीजेपी ने किसे बनाया मेयर प्रत्याशी ?

बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र सिंह शेखावत को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया ,हालांकि, शेखावत के लिए ये राह आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें मेयर की कुर्सी तक पहुंचने के लिए ना सिर्फ निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा, बल्कि पार्टी से बाहर या नाराज चल रहे चेहरों को भी साधना पड़ेगा. ऐसे में बहुमत का गणित साधने और सभी सियासी समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी होगी, जिस पर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

bkn

बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 16 सितंबर यानी की आज है.  17 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी, जबकि 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे 19 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे और 21 सितंबर को मेयर पद के लिए मतदान होगा.

10 साल बाद कांग्रेस को बहुमत
बीकानेर नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है,जिसके बाद देर रात तक चले सियासी मंथन के बाद पार्टी ने अनिल कल्ला को अपना आधिकारिक मेयर प्रत्याशी और जावेद परिहार को डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी बनाया. लेकिन पार्टी के ही पार्षद नवरत्न डागा ने इसे परिवार बताते हुए सांकेतिक रूप से खुद नामांकन करने की बात कही है.  

बीजेपी के शहरी वोट बैंक में सेंधमारी
आपको बता दें कि इस बार चुनाव में बीकानेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट ने बीजेपी की सियासी चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि पार्टी के पारंपरिक शहरी वोट बैंक में भारी सेंधमारी देखने को मिली. विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जहां बीजेपी को लगभग 1 लाख 87 हजार वोट मिले थे, वहीं निकाय चुनाव में ये आंकड़ा घटकर महज 1 लाख 10 हजार 622 पर सिमट गया, जिससे उसे करीब 76 हजार वोटों का बड़ा नुकसान हुआ है. इसके मुकाबले कांग्रेस ने 1 लाख 27 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि करीब 74 हजार वोट निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए. वोटों के इस बड़े उलटफेर और खिसके हुए वोट बैंक के निर्दलीयों की ओर जाने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pragati Pant Awasthi

Pragati Pant Awasthi

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More