भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /BJP प्रत्याशी को 0 वोट...! क्या गीता देवी ने खुद को भी वोट नहीं दिया? मुंडवा में बड़ा सवाल

BJP प्रत्याशी को 0 वोट...! क्या गीता देवी ने खुद को भी वोट नहीं दिया? मुंडवा में बड़ा सवाल

Rajasthan News: मुंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा आया. भाजपा की गीता देवी को 0 वोट मिले, जबकि कांग्रेस-RLP समर्थित अलका कंदोई को 13 वोट मिले. निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले.

Written BySAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 22, 2026, 10:54 PM IST|Updated: Sep 22, 2026, 10:57 PM IST
joinshare
BJP प्रत्याशी को 0 वोट...! क्या गीता देवी ने खुद को भी वोट नहीं दिया? मुंडवा में बड़ा सवाल
Image Credit: Mundwa Municipal Council President

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Nagaur News: राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के बाद नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद चर्चा में है. वजह है यहां आया चौंकाने वाला नतीजा. भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता देवी को चुनाव में एक भी वोट नहीं मिला. यानी उन्हें जीरो वोट मिले. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि भाजपा के पास 10 पार्षद थे, इसके बावजूद पार्टी प्रत्याशी अपना खाता तक नहीं खोल सकीं. वहीं आरएलपी की अलका कंदोई ने 13 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, जबकि निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले. इस तरह अलका कंदोई ने महज एक वोट के अंतर से चुनाव जीत लिया.

25 वार्डों में ऐसा था पूरा चुनावी गणित
मुंडवा नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं. नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की थी. वहीं आरएलपी के 7, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 5 वार्ड गए थे. ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सभी दलों के पास अपना-अपना वोट गणित था.

भाजपा के पास सबसे ज्यादा 10 पार्षद थे. आरएलपी के 7 और कांग्रेस के 3 पार्षद थे, जबकि 5 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव के समीकरण में अहम थे. अध्यक्ष पद के चुनाव में इन्हीं वोटों को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

भाजपा ने गीता देवी को बनाया था प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने गीता देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था. दूसरी ओर कांग्रेस और आरएलपी के समर्थन से अलका कंदोई ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी. वहीं निर्दलीय पार्षद घनश्याम सादावत भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे. चुनाव के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो नतीजे ने सभी को चौंका दिया. भाजपा प्रत्याशी गीता देवी को 0 वोट मिले. आरएलपी की अलका कंदोई को 13 और निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले.

एक वोट ने बदल दिया पूरा खेल
मुंडवा में अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद करीबी रहा. अलका कंदोई को 13 वोट मिले, जबकि निर्दलीय घनश्याम सादावत के खाते में 12 वोट आए. यानी दोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा. इसी एक वोट ने अलका कंदोई को अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचा दिया.

10 पार्षद होने के बावजूद भाजपा का जीरो
इस चुनाव का सबसे बड़ा सवाल भाजपा के 10 पार्षदों को लेकर है. पार्टी ने जिस गीता देवी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था, उन्हें एक भी वोट नहीं मिला. यानी भाजपा के पास 10 पार्षद होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी के खाते में शून्य वोट आया.

दूसरी ओर कांग्रेस और आरएलपी के कुल 10 पार्षद थे. इसके बावजूद अलका कंदोई को 13 वोट मिले. वहीं निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले. इन नतीजों से साफ है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों का वोट गणित निकाय चुनाव के मूल नतीजों से अलग रहा.

मुंडवा में किसे कितने वोट मिले?
अलका कंदोई - 13 वोट
घनश्याम सादावत - 12 वोट
गीता देवी - 0 वोट

मुंडवा नगर पालिका का यह नतीजा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि सबसे ज्यादा पार्षद वाली भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला. वहीं अलका कंदोई ने सिर्फ एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Nikay Chunav
Nagaur News