नागौर के मोड़ी गांव में सरपंच चुनाव हारने वाली चिड़ी देवी के परिवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर 25 लाख रुपए भेंट किए. 36 कौम के लोगों की इस पहल ने चुनावी हार-जीत से ऊपर उठकर भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की.
महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के एक कमरे से 500 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, कमरे में करीब 37 लाख रुपये के नकली नोट छापे गए थे, जबकि आधे छपे नोट और प्रिंटिंग के सामान को मिलाकर बरामदगी की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है. मकान मालिक किराया न मिलने से परेशान था. जब उसने कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया.
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में चोसेरा रेंज की खान नंबर 158 को लेकर विवाद गहरा गया है. खान मालिक सलीम गजधर ने नगर परिषद सभापति रियाज गौड़, उनके साथी उमर और स्थानीय पुलिस पर खनन कार्य में बाधा डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं. खान मालिक का दावा है कि उसके पास वैध खनन दस्तावेज और कोर्ट का आदेश है. वहीं, खनन विभाग ने दस्तावेजों को वैध बताया है. स्थानीय पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है.
राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन शहर में एक कोचिंग शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. यह घटना 10 अक्टूबर की जागृति क्लासेज की बताई जा रही है. आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर गिराया और जूते से मारपीट की. घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. छात्र की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Rajasthan News: नागौर जिला परिवहन कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं. आरोप है कि दिन में काम नहीं होने के बाद वाहनों के पंजीयन, आरसी, एनओसी और परमिट जैसे कार्य देर रात तक किए जाते हैं. रिकॉर्ड की पड़ताल में कई अप्रूवल रात 9 से 12 बजे के बीच हुए.
Rajasthan News: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने डेगाना से प्रदेश स्तरीय अभियान का आगाज किया. डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा, वहीं जूली ने चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
Rajasthan News: नागौर में ATM लूटने पहुंचे दो बदमाशों को महिला ब्रांच मैनेजर ने शटर गिराकर अंदर ही बंद कर दिया. ATM में 16 लाख 900 रुपए कैश था. आरोपी गैस कटर से ATM काटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
Nagaur News: नागौर में पंचायत चुनाव के लिए 12 पंचायत समितियों के प्रधान पद, 37 जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई. सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. अब कल ग्राम पंचायतों के वार्ड और सरपंच पद की लॉटरी होगी.
Rajasthan News: मुंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा आया. भाजपा की गीता देवी को 0 वोट मिले, जबकि कांग्रेस-RLP समर्थित अलका कंदोई को 13 वोट मिले. निर्दलीय घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले.
Didwana News: डीडवाना जिले के नावां में मिठड़ी बायपास पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे डंपर और शिफ्ट कार की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और कार चालक शामिल हैं.
नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजों में निर्दलीय सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. निर्दलीयों ने 23, बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 15 और RLP ने 1 सीट जीती है. ऐसे में बोर्ड गठन की चाबी निर्दलीयों के हाथ में है. बीजेपी से संतोष टाक और कांग्रेस से दीपक सैनी सभापति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
नागौर नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. संभावित क्रॉस वोटिंग और जोड़-तोड़ से बचने के लिए भाजपा ने करीब 41 पार्षद प्रतिनिधियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. इन्हें बस और निजी वाहनों से सुरक्षित स्थानों के लिए रवाना किया गया है.