भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /'फर्जी' का शाहिद बना किराएदार: कमरे में लगा दी 500 के नोटों की टकसाल, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने तोड़ा ताला; उड़ गए होश

'फर्जी' का शाहिद बना किराएदार: कमरे में लगा दी 500 के नोटों की टकसाल, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने तोड़ा ताला; उड़ गए होश

महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के एक कमरे से 500 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, कमरे में करीब 37 लाख रुपये के नकली नोट छापे गए थे, जबकि आधे छपे नोट और प्रिंटिंग के सामान को मिलाकर बरामदगी की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है. मकान मालिक किराया न मिलने से परेशान था. जब उसने कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया.

Written BySantosh Kumar Mishra
Published: Oct 25, 2026, 01:14 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 01:39 PM IST
joinshare
'फर्जी' का शाहिद बना किराएदार:  कमरे में लगा दी 500 के नोटों की टकसाल, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने तोड़ा ताला; उड़ गए होश
Image Credit: प्रतीकात्मक AI इमेज | नागपुर में किराए के कमरे से निकले 500 रुपये के नकली नोट!

About the Author

Santosh Kumar Mishra

Santosh Kumar Mishra

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नागपुर के खरबी इलाके में किराए के एक कमरे से नकली नोट मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. इस मामले में पुष्पक कृष्ण भंडारकर उर्फ बेंडाने का नाम सामने आया है. वह नागपुर के त्रिमूर्ति नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि पुष्पक ने करीब डेढ़ साल पहले यह कमरा किराए पर लिया था. उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था.

इसके बाद उसने कथित तौर पर कई महीनों तक किराया नहीं दिया. मकान मालिक रमेश ने जब उससे कमरा खाली करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि पुष्पक ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया था. इसके बाद मकान मालिक ने वाठोडा पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी. उस समय पुलिस ने गैर-संज्ञेय (Non-Cognizable) शिकायत दर्ज की थी.

कई दिन तक कमरे में नहीं आया किराएदार

कमरे में रहने वाला शख्स लंबे समय से नजर नहीं आ रहा था. मकान मालिक को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह कहां चला गया है. किराया पहले से बकाया था और कमरे के अंदर क्या रखा है, इसकी भी उसे जानकारी नहीं थी. अंत में तंग आ कर शनिवार को रमेश ने हथौड़े की मदद से कमरे का ताला तोड़ दिया. वह अंदर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर चौंक गया. कमरे में एक बाल्टी के अंदर नोटों की गड्डियां रखी थीं. आसपास कागज बिखरे हुए थे और एक प्रिंटर भी लगा था. शुरुआत में ही मामला सामान्य किराएदार के सामान से जुड़ा नहीं लगा. रमेश ने बिना देर किए पुलिस को इसकी जानकारी दी.

कमरे में मिली 500 रुपये के नोटों की गड्डियां

सूचना मिलते ही वाठोडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 500 रुपये के नकली नोटों की कई गड्डियां मिलीं. वहां नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और दूसरा सामान भी रखा था. बरामद नोटों की गिनती और शुरुआती जांच के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई. पुलिस की शुरुआती जांच में करीब 37 लाख रुपये के नकली नोट छापे जाने की बात सामने आई. मामला सिर्फ तैयार नोटों तक सीमित नहीं था. कमरे में कुछ ऐसे नोट भी मिले, जिन पर एक तरफ छपाई हुई थी, जबकि दूसरी तरफ का हिस्सा खाली था. इसके अलावा कमरे से छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, तैयार नकली नोटों, अधे छपे नोटों और दूसरे सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये तक बताई गई है.

किराए के कमरे में कैसे चल रहा था पूरा काम?

कमरे से प्रिंटर और बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर यह काम कब से चल रहा था. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि नोट छापने के लिए सामान कहां से लाया गया था और क्या इस काम में कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था. फिलहाल, अभी तक मिली जानकारी से यह साफ नहीं है कि आरोपी ने कितने समय तक नकली नोट छापे या उनमें से कितने नोट बाजार में चलाए गए. पुलिस बरामद सामग्री की जांच कर रही है. इन सवालों के जवाब जांच आगे बढ़ने के बाद ही सामने आ सकेंगे.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि पुष्पक की तलाश शुरू की गई, तो जानकारी मिली कि वह मुंबई में है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम भेजने की तैयारी की जा रही है. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नकली नोटों की बरामदगी के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित काम के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है. हालांकि, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और बरामद नोटों की फॉरेंसिक जांच के बाद ही कई अहम बातें स्पष्ट हो पाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Nagaur News