भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /तिजारा सभापति चुनाव: हरियाणा पुलिस पर 18 पार्षदों को रोकने का था आरोप , रात 10 बजे तक बढ़ा मतदान का समय

तिजारा सभापति चुनाव: हरियाणा पुलिस पर 18 पार्षदों को रोकने का था आरोप , रात 10 बजे तक बढ़ा मतदान का समय

खैरथल-तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के 18 पार्षदों के नहीं पहुंचने से मतदान को लेकर असमंजस बना हुआ है. कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर पार्षदों को रोकने का आरोप लगाया है. विवाद के बीच निर्वाचन अधिकारी ने मतदान का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है.

Written BySneha Aggarwal
Published: Sep 21, 2026, 08:56 PM IST|Updated: Sep 21, 2026, 09:03 PM IST
joinshare
तिजारा सभापति चुनाव: हरियाणा पुलिस पर 18 पार्षदों को रोकने का था आरोप , रात 10 बजे तक बढ़ा मतदान का समय
Image Credit: तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव

About the Author

    Sneha Aggarwal

    Sneha Aggarwal

    मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Tijara Chairperson Election Voting 2026:  राजस्थान के खैरथल-तिजारा के तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव को लेकर सोमवार को सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज रही. मतदान के लिए पार्षदों के समय पर नहीं पहुंचने के चलते रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है. इससे पहले दोपहर 2 बजे से बढ़ाकर मतदान का समय रात 8 बजे तक किया गया था. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश की अनुपालना में दूसरी बार समय बढ़ाया गया है.

    कांग्रेस के 18 पार्षदों के गायब होने का आरोप
    हरियाणा पुलिस पर तिजारा नगर परिषद के कांग्रेस गुट के 18 पार्षदों को गायब करने का आरोप लगाया गया था. कांग्रेस के अनुसार, ये पार्षद हिमाचल प्रदेश में बाड़ेबंदी में थे और तिजारा सभापति चुनाव में मतदान करने के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान उनके रास्ते में रोके जाने का आरोप लगाया गया था.

    पूर्व MLA संदीप यादव ने लगाया हिरासत में लेने का आरोप
    कांग्रेस के पूर्व विधायक संदीप यादव का दावा है कि वह भी इन पार्षदों के साथ थे. उनके मुताबिक, रविवार रात हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया और बाद में जंगल की तरफ ले जाया गया. हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पुलिस पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है.

    पिंजौर थाने के बाहर कांग्रेस का धरना
    पार्षदों को रोके जाने के आरोप के विरोध में कांग्रेस नेता हरियाणा के पिंजौर थाने के बाहर धरने पर बैठे. वहीं, तिजारा में पार्षदों के परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं.

    खैरथल-तिजारा में सभापति चुनाव को लेकर स्थिति दिन से ही तनावपूर्ण बनी हुई है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने तिजारा में रोड जाम कर पुलिस और भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थिति संभालने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया था. इसके बाद कांग्रेस नेता और समर्थक सड़क को छोड़ साइड में बैठ गए थे. हरियाणा में पार्षदों के अपहरण के आरोप को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है. 

    रात 10 बजे तक पार्षदों का इंतजार
    इधर, तिजारा नगर परिषद में मतदान कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है. कांग्रेस की ओर से पार्षदों के मतदान के लिए लगातार समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी. मौके पर कांग्रेस समर्थक और नेता मौजूद हैं और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस के पार्षद मतदान के लिए पहुंचते हैं या नहीं. 
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rajasthan Nikay Chunav