भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /Trending News

Trending News

Trending News

मातम के बीच ताबूत से आने लगी गुनगुनाने की आवाज: ढक्कन खोलते ही उड़े परिजनों के होश; जिंदा निकली महिला

मातम के बीच ताबूत से आने लगी गुनगुनाने की आवाज: ढक्कन खोलते ही उड़े परिजनों के होश; जिंदा निकली महिला

उत्तरी चीन से सामने आई एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. हेबेई प्रांत की 70 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला को परिवार ने मृत समझकर रेफ्रिजरेटेड ताबूत में रख दिया था. करीब एक दिन बाद ताबूत के अंदर से हल्की सी आवाज सुनाई दी. परिवार ने ताबूत खोला तो महिला की सांसें चल रही थीं. वह कुछ देर बाद आंखें भी खोल सकी, लेकिन हालत बेहद कमजोर थी.

Sep 22, 2026, 11:03 AM
जब रिंग में उतर आया 'टर्मिनेटर': 6 फीट ऊंचे रोबोट से भिड़ा अमेरिकी इन्फ्लुएंसर; दुनिया के पहले अनोखे मैच का Video Viral

जब रिंग में उतर आया 'टर्मिनेटर': 6 फीट ऊंचे रोबोट से भिड़ा अमेरिकी इन्फ्लुएंसर; दुनिया के पहले अनोखे मैच का Video Viral

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक ऐसा मुकाबला हुआ, जिसे देखकर लोगों को हॉलीवुड की टर्मिनेटर फिल्म याद आ गई. करीब 6 फीट लंबे ह्यूमनॉइड रोबोट के सामने अमेरिकी इन्फ्लुएंसर फ्रेंकी ला पेन्ना रिंग में उतरे. दोनों के बीच मुक्के और किक चलीं और कई बार रोबोट की ताकत देखकर दर्शक हैरान रह गए. आयोजकों ने इसे इंसान और ह्यूमनॉइड रोबोट के बीच पहला मुकाबला बताया है.

Sep 22, 2026, 07:16 AM
चेहरे का भी लाइसेंस: चीन में AI कंटेंट बनाने वालों को चेहरा किराए पर देकर लोग कमा रहे लाखों, घर बैठे हो रही कमाई

चेहरे का भी लाइसेंस: चीन में AI कंटेंट बनाने वालों को चेहरा किराए पर देकर लोग कमा रहे लाखों, घर बैठे हो रही कमाई

चीन में AI का एक नया बिजनेस ट्रेंड लोगों को हैरान कर रहा है. यहां लोग अपना चेहरा AI से शॉर्ट ड्रामा, गेम और ऐड बनाने वाली कंपनियों को इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस दे रहे हैं. बदले में उन्हें कुछ सौ रुपये से लेकर लाखों रुपये तक मिल रहे हैं. कुछ लोगों के लिए यह घर बैठे कमाई का मौका है, तो कुछ लोग चेहरे, आवाज और पर्सनल डेटा के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं.

Sep 21, 2026, 11:10 AM
ड्रोन, प्लेन या एलियन UFO? तेहरान के आसमान में दिखीं रहस्यमयी लाइट्स, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

ड्रोन, प्लेन या एलियन UFO? तेहरान के आसमान में दिखीं रहस्यमयी लाइट्स, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में चमकती हुई कुछ रहस्यमयी रोशनियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो को लेकर कोई इसे ड्रोन बता रहा है तो कोई प्लेन, ड्रोन का ग्रुप या LED लाइट वाली पतंग तक कह रहा है. कुछ पोस्ट में इसे UFO भी बताया गया. हालांकि, अभी तक वीडियो की सही लोकेशन, रिकॉर्डिंग की तारीख और आसमान में दिखाई दे रही चीज की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Sep 21, 2026, 09:38 AM
दुनिया के दो देश, जहां आज भी नहीं है 'तलाक' का कानून: अलग होने के लिए शादी को ही बताना पड़ता है फर्जी, नियम जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया के दो देश, जहां आज भी नहीं है 'तलाक' का कानून: अलग होने के लिए शादी को ही बताना पड़ता है फर्जी, नियम जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया के ज्यादातर देशों में अगर शादी नहीं चलती तो पति-पत्नी कानूनी तौर पर तलाक लेकर अलग हो सकते हैं. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां सामान्य सिविल तलाक का रास्ता मौजूद नहीं है. इनमें फिलीपींस और वेटिकन सिटी सबसे ज्यादा चर्चा में आते हैं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों जगहों की वजह बिल्कुल अलग है. फिलीपींस में तलाक का इतिहास काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जबकि वेटिकन में मामला कैथोलिक चर्च से जुड़ा है.

Sep 21, 2026, 07:41 AM
'बप्पा, खाना ठीक से खाना... टिफिन में दही-चावल रखा है': गणपति विसर्जन पर नन्ही बच्ची की ममता देख भर आईं आंखें; Video Viral

'बप्पा, खाना ठीक से खाना... टिफिन में दही-चावल रखा है': गणपति विसर्जन पर नन्ही बच्ची की ममता देख भर आईं आंखें; Video Viral

गणपति विसर्जन के दौरान एक छोटी बच्ची का बप्पा को अलविदा कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. बच्ची अपनी मां के कहने पर गणपति बप्पा से ठीक से खाना खाने, अपना ध्यान रखने और अगले साल जल्दी लौटने के लिए कहती है. लेकिन सबसे प्यारी बात तब सामने आती है, जब वह बताती है कि उसने बप्पा के टिफिन में दही-चावल भी रखे हैं.

Sep 19, 2026, 02:37 PM
सिर्फ 15 मिनट का काम, बिल आया 45 हजार: अमेरिका में स्विच बदलने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; भारत से इतनी अलग है इलेक्ट्रीशियन की फीस

सिर्फ 15 मिनट का काम, बिल आया 45 हजार: अमेरिका में स्विच बदलने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; भारत से इतनी अलग है इलेक्ट्रीशियन की फीस

अमेरिका में घर का एक छोटा इलेक्ट्रिकल काम करवाने पहुंचे दो इलेक्ट्रिशियन ने करीब 15 मिनट में स्विच इंस्टॉल कर दिया. काम खत्म होने के बाद जब करीब 450 डॉलर या लगभग 45 हजार रुपये का बिल सामने आया तो घर का मालिक हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर सामने आए इस अनुभव ने भारत और अमेरिका में रोजमर्रा की सर्विस के खर्च के फर्क को भी चर्चा में ला दिया है.

Sep 19, 2026, 11:54 AM
65 लाख का पैकेज, फिर भी खाली जेब: जर्मनी में इंडियन ने बताया टैक्स और किराए का 'रियलिटी चेक', पोस्ट देख चौंके भारतीय

65 लाख का पैकेज, फिर भी खाली जेब: जर्मनी में इंडियन ने बताया टैक्स और किराए का 'रियलिटी चेक', पोस्ट देख चौंके भारतीय

भारत में 65-70 लाख रुपये सालाना सैलरी सुनकर किसी को भी लगेगा कि इतनी कमाई में तो जिंदगी आराम से कट जाएगी. लेकिन यही कमाई अगर जर्मनी में की जा रही हो तो हिसाब काफी अलग हो सकता है. एक भारतीय ने करीब 6 साल जर्मनी में रहने के अपने अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि ग्रॉस सैलरी सुनने में बड़ी लगती है, लेकिन टैक्स, सोशल कॉन्ट्रिब्यूशन, किराया, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्च के बाद हाथ लगभग खाली रह जाता है.

Sep 19, 2026, 07:55 AM
अमेरिका छोड़ बिहार के गांव की बहू बनी विदेशी मेम: चूल्हे पर रोटी सेंकते और साड़ी में दिखाई 'देसी लाइफ'; दिल जीत लेगा Video

अमेरिका छोड़ बिहार के गांव की बहू बनी विदेशी मेम: चूल्हे पर रोटी सेंकते और साड़ी में दिखाई 'देसी लाइफ'; दिल जीत लेगा Video

अटलांटा में पली-बढ़ी अमेरिकी महिला Hope सिंह ने अमेरिका की आरामदायक जिंदगी से अलग बिहार के एक गांव में रहने का फैसला किया. 2023 में भारतीय पति अभिषेक सिंह से शादी के बाद Hope अब अपने पति और बेटे के साथ बिहार में रह रही हैं. हाथ से बर्तन धोने से लेकर चूल्हे की रसोई और गांव की जिंदगी तक, उन्होंने बहुत कुछ अपनाया है. लेकिन उनके लिए सबसे बड़ा बदलाव काम नहीं, रोजमर्रा की सुविधाओं का छूट जाना रहा.

Sep 18, 2026, 12:50 PM
गेमिंग वीडियो के व्यूज बढ़ाने का ऐसा जुनून: 9 साल के बच्चे ने YouTube Ads पर खर्च कर दिए 1.13 करोड़, पिता से कंपनी की फाइनेंस टीम ने मांगा हिसाब

गेमिंग वीडियो के व्यूज बढ़ाने का ऐसा जुनून: 9 साल के बच्चे ने YouTube Ads पर खर्च कर दिए 1.13 करोड़, पिता से कंपनी की फाइनेंस टीम ने मांगा हिसाब

एक पिता का दावा है कि उसके 9 साल के बेटे ने अपने Minecraft और Roblox गेमिंग वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए YouTube Ads पर करीब 1.13 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रकम उसके पिता के कंपनी क्रेडिट कार्ड से गई. करीब तीन हफ्ते तक हुए इस खर्च का पता तब चला, जब कंपनी की Finance Team ने पिता से पूरे पैसे का हिसाब मांग लिया.

Sep 18, 2026, 08:16 AM
दुनिया में सिर्फ एक पीस: बिहार में गिरे मंगल के उल्कापिंड से बनी बेशकीमती घड़ी; 18 कैरेट गोल्ड के साथ मोर पंख और अशोक चक्र भी

दुनिया में सिर्फ एक पीस: बिहार में गिरे मंगल के उल्कापिंड से बनी बेशकीमती घड़ी; 18 कैरेट गोल्ड के साथ मोर पंख और अशोक चक्र भी

करीब 161 साल पहले बिहार के गया जिले के शेरघाटी के पास आसमान से गिरा मंगल ग्रह का एक दुर्लभ उल्कापिंड अब एक बेहद खास स्विस घड़ी का हिस्सा बन गया है. लुई मोइनेट ने भारत को समर्पित द ओनली इंडिया नाम की यह घड़ी तैयार की है. इसमें उल्कापिंड का असली टुकड़ा, 18 कैरेट रेड गोल्ड, चार माणिक, मोर पंख और अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन बनाया गया है.

Sep 17, 2026, 12:22 PM
साउथ कोरिया की कंपनी का अनोखा चैलेंज: रोज भेजनी होगी जिम की क्लिप, इनाम में मिलेंगे महंगे ब्रांडेड गिफ्ट्स; वीडियो वायरल

साउथ कोरिया की कंपनी का अनोखा चैलेंज: रोज भेजनी होगी जिम की क्लिप, इनाम में मिलेंगे महंगे ब्रांडेड गिफ्ट्स; वीडियो वायरल

ऑफिस में अच्छा काम करने पर बोनस और प्रमोशन मिलना आम बात है, लेकिन दक्षिण कोरिया में काम कर रही एक भारतीय महिला ने कंपनी का ऐसा फिटनेस चैलेंज शेयर किया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. दावा है कि कर्मचारियों को करीब दो महीने तक लगातार एक्सरसाइज करनी होती है और वर्कआउट की फोटो या वीडियो टीम लीडर को भेजनी पड़ती है. चैलेंज पूरा करने पर लग्जरी ब्रांड के गिफ्ट दिए जाते हैं.

Sep 17, 2026, 10:25 AM
मुंबई का फ्लैट vs पोलैंड का विला: भारतीय शख्स ने दिखाई ₹17 करोड़ की प्रॉपर्टी, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

मुंबई का फ्लैट vs पोलैंड का विला: भारतीय शख्स ने दिखाई ₹17 करोड़ की प्रॉपर्टी, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

मुंबई जैसे शहर में 10 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी कई बार आपको कम जगह वाला फ्लैट ही मिलता है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पोलैंड का ऐसा आलीशान घर दिखाया गया है, जिसकी तुलना मुंबई की महंगी प्रॉपर्टी से की जा रही है. वीडियो शेयर करने वाले भारतीय शख्स का दावा है कि 15 से 17 करोड़ रुपये के बजट में पोलैंड में बड़ा घर और खुला गार्डन तैयार किया जा सकता है.

Sep 17, 2026, 07:49 AM
'साजन जी घर आए' पर नाचे विदेशी फायरफाइटर्स: आग बुझाने का तरीका सिखाने के लिए चुना बॉलीवुड गाना; Video Viral

'साजन जी घर आए' पर नाचे विदेशी फायरफाइटर्स: आग बुझाने का तरीका सिखाने के लिए चुना बॉलीवुड गाना; Video Viral

फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग आमतौर पर गंभीर माहौल में होती है, लेकिन इंडोनेशिया के फायरफाइटर्स ने इसे बिल्कुल अलग अंदाज में लोगों तक पहुंचाया. उन्होंने बॉलीवुड के पॉपुलर गानों को बैकग्राउंड म्यूजिक बनाकर आग लगने की अलग-अलग स्थितियों का डेमो दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए इन वीडियो में फायरफाइटर्स गाने की धुन के साथ सेफ्टी टिप्स समझाते नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और खूब मजे भी लिए.

Sep 15, 2026, 08:54 AM
बेरिंग सागर में पलटी नाव: 15 साल के लड़के ने बर्फीले समंदर में लड़ी जिंदगी की जंग, बच निकला पर नहीं रहे भाई और कजिन

बेरिंग सागर में पलटी नाव: 15 साल के लड़के ने बर्फीले समंदर में लड़ी जिंदगी की जंग, बच निकला पर नहीं रहे भाई और कजिन

अलास्का के बर्फीले बेरिंग सागर में नाव पलटने के बाद 15 साल के एक लड़के ने करीब 3 दिन तक जिंदगी की जंग अकेले लड़ी. उसके दो साथी, जिनमें उसका भाई और कजिन शामिल थे, इस हादसे में नहीं बच सके. लेकिन लड़का किसी तरह पलटी हुई नाव के ऊपर चढ़ा और वहीं चिपका रहा. कई घंटों की तलाश के बाद कोस्ट गार्ड की टीम ने उसे जिंदा ढूंढ निकाला और सुरक्षित रेस्क्यू किया.

Sep 14, 2026, 09:23 AM
चीन में वजन घटाने का अजीब ट्रेंड वायरल: बेस्वाद और चबाने वाले स्नैक्स खा रहे युवा, ट्रेंड हुआ वायरल

चीन में वजन घटाने का अजीब ट्रेंड वायरल: बेस्वाद और चबाने वाले स्नैक्स खा रहे युवा, ट्रेंड हुआ वायरल

वजन घटाने के लिए लोग आमतौर पर कम खाना, एक्सरसाइज करना या कम कैलोरी वाली चीजें चुनते हैं. लेकिन चीन में कुछ युवाओं के बीच एक ऐसा ट्रेंड चर्चा में है, जिसमें स्वादिष्ट स्नैक्स की जगह बेस्वाद और देर तक चबाए जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स खाए जा रहे हैं. इनका मकसद पेट भरना नहीं, बल्कि खाने की स्पीड और क्रेविंग को कंट्रोल करना बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस अजीब ट्रेंड की खूब चर्चा है.

Sep 14, 2026, 07:22 AM
पिता की अधूरी ख्वाहिशों को बेटे ने बनाया अपना सपना: 80 साल के बाबूजी को लेकर घूम रहा पूरा भारत, बकेट लिस्ट में देशभर के कई बड़े मंदिर

पिता की अधूरी ख्वाहिशों को बेटे ने बनाया अपना सपना: 80 साल के बाबूजी को लेकर घूम रहा पूरा भारत, बकेट लिस्ट में देशभर के कई बड़े मंदिर

80 साल के पिता की जिंदगी में वे खुशियां भरने के लिए एक बेटा पूरे भारत की यात्रा पर निकल पड़ा है, जो शायद जिम्मेदारियों के बीच कभी पूरी नहीं हो पाईं. श्रीकांत पांडे अपने पिता की बकेट लिस्ट में शामिल मंदिरों और जगहों को एक-एक करके पूरा कर रहे हैं. ट्रेन, बस और कार से हो रही इस यात्रा में मंदिर दर्शन के साथ नए शहर, खाना और पिता के साथ बिताए पल भी खास बन रहे हैं.

Sep 13, 2026, 08:02 AM
'ऐसा लगा जैसे गंगा मां ने गले लगा लिया...', स्पेनिश महिला ने बयां किया काशी का सुकून, वीडियो देख भावुक हुए लोग

'ऐसा लगा जैसे गंगा मां ने गले लगा लिया...', स्पेनिश महिला ने बयां किया काशी का सुकून, वीडियो देख भावुक हुए लोग

स्पेन की कंटेंट क्रिएटर एंड्रिया पासपर वाराणसी घूमने आई थीं, लेकिन इस शहर से उनका रिश्ता सिर्फ एक टूरिस्ट जैसा नहीं रहा. गंगा आरती, घाटों, फूल-दियों और गंगा में डुबकी लगाने के दौरान उन्होंने ऐसा अनुभव महसूस किया, जिसे शब्दों में बताना उनके लिए मुश्किल है. जिंदगी के एक कठिन दौर में गंगा में बैठकर रोने वाली एंड्रिया ने कहा कि उन्हें लगा जैसे गंगा मां उन्हें गले लगा रही हों.

Sep 12, 2026, 08:49 AM
सीआईडी भी फेल: न फोन देखा न जासूस लगाया; पत्नी ने टैक्स और इंश्योरेंस से पकड़ा पति का अफेयर,'I Miss You' मैसेज से हुआ था शक

सीआईडी भी फेल: न फोन देखा न जासूस लगाया; पत्नी ने टैक्स और इंश्योरेंस से पकड़ा पति का अफेयर,'I Miss You' मैसेज से हुआ था शक

चीन में एक महिला को अपने पति के फोन पर मिले I Miss You जैसे मैसेज ने परेशान कर दिया. इसके बाद जब उसने पैसों के लेनदेन और इंश्योरेंस रिकॉर्ड खंगाले तो मामला और बड़ा होता चला गया. दावा है कि पति ने एक महिला इंश्योरेंस एजेंट के जरिए 50 से ज्यादा पॉलिसियां खरीदीं और सात साल में 1.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए. अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर कानूनी विवाद तक पहुंच चुका है.

Sep 11, 2026, 12:07 PM
तुर्किये में शादी बनी तमाशा: दुल्हन को पहनाया ₹8 करोड़ का सोना, दूल्हे पर बरसे ₹12 करोड़ कैश; Video वायरल होते ही दूल्हा गिरफ्तार

तुर्किये में शादी बनी तमाशा: दुल्हन को पहनाया ₹8 करोड़ का सोना, दूल्हे पर बरसे ₹12 करोड़ कैश; Video वायरल होते ही दूल्हा गिरफ्तार

तुर्किये में एक शादी उस वक्त चर्चा में आ गई, जब दुल्हन करोड़ों रुपये के सोने के गहने, विदेशी मुद्रा और महंगी चीजों के साथ नजर आईं. शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो मामला सिर्फ लग्जरी शादी तक सीमित नहीं रहा. दूल्हे मेहमत फातिह तांचालन की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चागला ओज भी पुलिस की जांच के घेरे में हैं.

Sep 11, 2026, 08:36 AM
अमेरिका में जादू-टोने का क्रेज: सोशल मीडिया से श्राप और प्यार के टोटके खरीद रहे लोग, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ डायन बन रहीं लड़कियां

अमेरिका में जादू-टोने का क्रेज: सोशल मीडिया से श्राप और प्यार के टोटके खरीद रहे लोग, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ डायन बन रहीं लड़कियां

अमेरिका में जादू-टोना अब किसी रहस्यमयी कहानी का हिस्सा भर नहीं रह गया है. सोशल मीडिया पर विच टॉक के नाम से चल रही दुनिया में प्यार पाने के टोटके, सेक्योरिटी के उपाय और यहां तक कि किसी को श्राप देने जैसी सर्विस भी ऑनलाइन मिल रही हैं. कुछ लोग इसे आध्यात्मिक रास्ता मान रहे हैं तो कुछ के लिए यह नया सोशल मीडिया ट्रेंड और कमाई का जरिया बन गया है.

Sep 10, 2026, 01:13 PM
iPhone 18 क्यों नहीं हुआ लॉन्च? Apple की बड़ी प्लानिंग, 2027 में आएगा फोन या बदलेगा पूरा गेम

iPhone 18 क्यों नहीं हुआ लॉन्च? Apple की बड़ी प्लानिंग, 2027 में आएगा फोन या बदलेगा पूरा गेम

ऐप्पल के सालाना इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 के लॉन्च न होने से टेक जगत में चर्चा का दौर शुरू हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब साल में दो बार फोन लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है, जिसमें बजट मॉडल्स 2027 की शुरुआत में आ सकते हैं.

Sep 10, 2026, 10:45 AM
  • Previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • Next

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
खड़गे के बयान पर जयपुर में बवाल: कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले BJP कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

खड़गे के बयान पर जयपुर में बवाल: कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले BJP कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

2

बिग बॉस 20: लव पर भड़की थी स्काउट की गर्लफ्रेंड, वीकेंड का वार में सुनाई खरी-खोटी,अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी

3

अनंत सिंह की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बिहार पुलिस के आईजी स्तर के एक अधिकारी को फाइलें खोलने का निर्देश: सूत्र

4

खड़गे के बयान पर अब डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस! गहलोत बोले- 'दादी याद दिलाना' या 'बाप की जागीर' तो मुहावरा है...

5

खगड़िया एसपी पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराया मामला

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.