चीन में एक दादी ने करीब 15 साल तक अपनी पोती की देखभाल करने के बाद बेटे से परवरिश का खर्च मांगते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. महिला ने 3.6 लाख युआन से ज्यादा यानी करीब 50 लाख रुपये की भरपाई की मांग की है. उनका कहना है कि पोती के खाने-पीने, पढ़ाई, इलाज और दूसरी जरूरतों का बोझ लंबे समय तक उन्होंने उठाया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों 90 के दशक के बॉलीवुड स्टाइल और Y2K फैशन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अगर आप भी अपनी तस्वीर को विंटेज और स्टाइलिश रेट्रो लुक देना चाहते हैं, तो AI टूल्स की मदद से यह काम मिनटों में पूरा कर सकते हैं.
न्यूयॉर्क की टैटू आर्टिस्ट जेमा फेरर इन दिनों जयपुर की गलियों और भारत की संस्कृति को करीब से समझने की कोशिश कर रही हैं. राजस्थान की पिंक सिटी से शेयर किए गए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जेमा ने भारत की विरासत, योग, आयुर्वेद, टेक्सटाइल और इतिहास की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की तस्वीर को अक्सर एकतरफा तरीके से पेश किया गया है.
भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आमतौर पर एक सामान्य सरकारी प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन नॉर्वे में लाइसेंस पाने के लिए ट्रेनिंग, थ्योरी, सेफ्टी कोर्स और फाइनल ड्राइविंग टेस्ट का लंबा सफर तय करना पड़ता है. भारतीय शख्स विनोद ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्हें लाइसेंस हासिल करने में करीब दो साल लगे और लगभग 6 लाख रुपये खर्च हुए. इसी अनुभव से भारत और नॉर्वे के ड्राइविंग सिस्टम का फर्क समझ आता है.
पड़ोस में किसका किससे झगड़ा हुआ, किसके रिश्ते में क्या चल रहा है या कौन किससे छिपकर मिल रहा है, ऐसी बातें आमतौर पर लोग चाय पर चर्चा करके भूल जाते हैं. लेकिन कोलंबिया की 67 साल की मिरियम ने इन्हीं बातों को कमाई का जरिया बना लिया. वह पड़ोस की खबरें जुटाकर उन्हें लोगों को बेचती हैं. उनका दावा है कि इस अनोखे काम से उन्होंने दो घर तक खरीद लिए.
भारत में मेहंदी लगाना अक्सर सीजनल या छोटे बिजनेस के तौर पर देखा जाता है, लेकिन अमेरिका में यही काम एक प्रोफेशन के तौर पर अच्छी कमाई दे सकता है. भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मेहंदी आर्टिस्ट प्रियंका जैन ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह अमेरिका में करीब 100 डॉलर प्रति घंटे तक चार्ज करती हैं. सार्वजनिक सैलरी डेटा में भी अमेरिकी हेन्ना आर्टिस्ट की सालाना कमाई करीब 57 लाख रुपये तक बताई गई है.
जापान का एक करीब 40 साल पुराना घर इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. घर के अंदर टाटामी फ्लोरिंग, लकड़ी की दीवारें, स्लाइडिंग दरवाजे और पारंपरिक जापानी डिजाइन दिखाई देता है. लेकिन इस वीडियो की खास बात सिर्फ पुराना घर नहीं है. घर दिखाने वाली महिला और उनके पति की सादगी, मजाकिया अंदाज और मेहमाननवाजी ने भी भारतीय यूजर्स का दिल जीत लिया.
27 साल की आस्था इन दिनों अपनी नौकरी और कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. सरकारी बैंक में काम करने वाली आस्था ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह हर महीने करीब 94 हजार रुपये वेतन पाती हैं. इसके अलावा उन्हें पेट्रोल, फोन, अखबार और इलाज जैसे खर्चों के लिए अलग-अलग भत्ते भी मिलते हैं. इन सबको मिलाकर उनकी सालाना कमाई करीब 12 लाख रुपये तक पहुंचती है.
सोशल मीडिया पर एक पिता को बच्चों की तरफ से मिले सरप्राइज का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. मानसून की बारिश के बीच काम से पैदल घर लौटे पिता को शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर के लॉन में उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज रखा है. बच्चों ने काले तिरपाल से ढककर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल छिपा रखी थी. जब पिता ने चिट्ठी पढ़कर पूरा मामला समझा तो उनकी खुशी देखने लायक थी.
मध्य प्रदेश में रहने वाले 20 साल के बिट्टू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह महीनों से प्रदूषित अजनार नदी में उतरकर अपने हाथों से प्लास्टिक, कचरा और गंदगी निकाल रहे हैं. इस काम में उन्होंने अपनी जेब से पैसे भी लगाए. अब लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही एक बड़ा सवाल भी पूछ रहे हैं कि नदी और सार्वजनिक जगहों की सफाई की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से क्यों छीना उत्तराधिकारी का ताज? जानिए भाषण विवाद, पार्टी लाइन और बसपा के इस बड़े फैसले के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी.
भारत ने स्वदेशी खगंतक-243 स्मार्ट ग्लाइड बम का सफल परीक्षण कर लंबी दूरी के स्टैंड-ऑफ हथियारों की क्षमता बढ़ाई है. इससे वायुसेना को दुश्मन के इलाके में घुसे बिना 180 किलोमीटर तक सटीक हमला करने की ताकत मिलेगी.
जमीन के लालच में बेटों द्वारा बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई ने रिश्तों, परिवार और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
खुजली होने पर आमतौर पर लोग खुद ही हाथ से खुजा लेते हैं, लेकिन चीन में अब यही काम बाकायदा पैसे लेकर किया जा रहा है. चीन के शेनझेन में एक ऐसा बिजनेस शुरू हुआ है, जहां ग्राहक अपनी पीठ ही नहीं, बल्कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों की स्क्रैचिंग करवा सकते हैं. खास बात यह है कि इसे सिर्फ खुजली मिटाने की सर्विस नहीं, बल्कि रिलैक्सेशन और तनाव कम करने वाले अनुभव के तौर पर पेश किया जा रहा है.
अमेरिका के स्टेटन आइलैंड में 24 साल के थॉमस फहमी पर बिजली गिरने का बेहद डरावना मामला सामने आया है. डोरबेल कैमरे में कैद वीडियो में दिखा कि कैसे वह सड़क पर चलते हुए अचानक बिजली की चपेट में आने से जमीन पर गिर जाते हैं. हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही पलों बाद वह खुद उठे, मदद के लिए पड़ोसी के घर पहुंचे और अस्पताल में जांच के बाद उन्हें अगले दिन छुट्टी मिल गई.
कभी रंगों की पहचान तक नहीं थी, पेंसिल पकड़ना मुश्किल लगता था और स्कूल में भी दोस्त नहीं बन पाते थे. आज वही देवांशी श्रीवास्तव मंडला आर्ट में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. ADHD, 85 प्रतिशत इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी और माइल्ड ऑटिज्म जैसी चुनौतियों के बीच रंग उनके लिए सिर्फ कला नहीं, बल्कि खुद को व्यक्त करने का जरिया बन गया है. अब उनके बनाए डिजाइन लकड़ी के ट्रे, कोस्टर, फोटो फ्रेम और दूसरे प्रोडक्ट्स पर नजर आते हैं.
अफ्रीका के जंगलों में वैज्ञानिक तब हैरान रह गए जब उन्होंने चिम्पैंजी को इंसानों की तरह क्रिकेट बॉलिंग करते देखा. 10 साल से एक ही पेड़ पर पत्थर फेंकने वाले इन क्रिकेट प्रेमी बंदरों की यह मजेदार खबर यूथ को बेहद पसंद आ रही है. जानिए पूरा सच.