Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो गई है. 20 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. 21-22 सितंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं, 23 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.
Rajasthan News: सेठी कॉम्प्लेक्स की आग बुझ गई, लेकिन फायर सेफ्टी पर बड़े सवाल छोड़ गई. पुरोहितजी के कटला में तारों के जाल, अतिक्रमण और फायर सिस्टम की खामियां सामने आईं. अब फायर NOC की जांच और करोड़ों के सिस्टम की जांच होगी.
Jaipur Airport Winter Schedule: जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ-साथ फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है. घरेलू उड़ानों की संख्या 60 से अधिक और कुल फ्लाइट्स 65 से ज्यादा होने की संभावना है.
Jaipur Albert Hall Museum: जयपुर की पहचान और राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के लिए बंद रहेगा. इसके पीछे की वजह है कि अब अल्बर्ट हॉल संग्रहालय नए रंग-रूप में नजर आएगा.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अभी सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज 19 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
Jaipur News: जयपुर पश्चिम पुलिस ने गोदामों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. हरमाड़ा में 60 लाख के सामान और करणी विहार में 7000 मीटर कॉपर केबल की चोरी का खुलासा हुआ. आरोपी दिन में रेकी और रात में वारदात करते थे.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 19-20 सितंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में बारिश घटने और 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान है. 21 सितंबर से अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.
Rajasthan News: जयपुर के पुरोहितजी का कटला अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल उठे हैं. आग वाली जगह के पास हाइड्रेंट में पानी की जगह नींबू-मिर्च की माला मिली. स्मार्ट सिटी के 14 हाइड्रेंट भी बंद हैं. मामले में उच्चस्तरीय जांच के बीच CFO और AFO निलंबित कर दिए गए है.
Jaipur CA Kidnapping Case: जयपुर के सेंट्रल पार्क से CA राजीव गुप्ता के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, 4 आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी.
Rajasthan News: जयपुर में मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. BJP के पास 78 पार्षद हैं, जबकि बहुमत के लिए 76 वोट चाहिए. कई नामों की चर्चा के बीच 2019 की एक वोट वाली हार ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है. इस एक्सप्लेनर में जानें भाजपा की चिंता के पीछे का कारण.
Jaipur News: जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला श्रमिक की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है. रिपोर्ट में 4 स्टाफ की लापरवाही सामने आई है और चार्जशीट की तैयारी है.
Rajasthan News: जयपुर के पुरोहितजी के कटले अग्निकांड के बाद करीब 250 दुकानें बंद हैं. व्यापारी राख हुए सामान को बचाने में जुटे हैं. दुकानदारों के मुताबिक 15-20 करोड़ का नुकसान हुआ है. FSL टीम जांच के लिए साक्ष्य जुटाएगी.
Jaipur News: जयपुर में PCNL के बाद 21 वर्षीय युवक की किडनी की 3 रक्त वाहिकाओं से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी. रीनल DSA के बाद कॉइलिंग और PVA पार्टिकल एम्बोलाइजेशन से रक्तस्राव रोका गया. 48 घंटे में पेशाब में खून आना पूरी तरह बंद हो गया.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई.
Jaipur News: राजस्थान निकाय चुनाव के बाद अशोक गहलोत ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि पार्षदों को डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये तक के प्रलोभन दिए जा रहे हैं और पुलिस-सरकारी मशीनरी के जरिए दबाव बनाया जा रहा है. BJP ने आरोपों को निराधार बताया है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 18 सितंबर को मौसम बदलने वाला है. मौसम केंद्र जयपुर ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Rajasthan News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान में कई कार्यक्रम हुए. जयपुर में 50 हजार दीप जलाए गए, मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई और स्वच्छता अभियान चलाया गया. एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी चलेगा.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है. री-पोल वाले चारों वार्ड कांग्रेस ने जीत लिए, जिससे कांग्रेस के 57 पार्षद हो गए, जबकि भाजपा 78 और निर्दलीय 15 पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि सीटों में भाजपा आगे रही, लेकिन कुल वोटों में कांग्रेस को 14,620 वोट ज्यादा मिले. नए सदन में 53 महिलाएं हैं और 99 पार्षद 50 साल या उससे कम उम्र के हैं.
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में स्थगित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. अध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर को प्रक्रिया शुरू होगी, 19 सितंबर तक नामांकन होंगे और 25 सितंबर को जरूरत पड़ने पर मतदान और मतगणना होगी. उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को कराया जाएगा.
Purohit Ji Ka Katla, Fire Explainer: जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में बड़ी चौपड़ के पास स्थित पुरोहित जी के कटला में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. तीन मंजिला इमारत और आसपास की दुकानों में आग फैलने की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन बाजार की संकरी गलियां, अतिक्रमण और पुरानी इमारतों के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा.
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. दीया कुमारी ने 17 सितंबर शाम 6 से 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की. नेताओं ने पीएम के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.
Jaipur News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत है. 3 साल से लंबित सब्सिडी भुगतान को CM भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तर से करने की मंजूरी दी है. अटल भूजल योजना के तहत 17 जिलों के लिए बजट जारी हुआ है और सत्यापन के बाद पात्र किसानों को भुगतान किया जाएगा.